RAM के विभिन्न प्रकार | Types of RAM in Hindi | What is RAM in Hindi 2022 | mobile ram kya hai in hindi | RAM की परिभाषा in Hindi | रैम किसे कहते हैं यह कितने प्रकार की होती है?

दोस्तों, RAM क्या है (ram in hindi) इस सवाल से अक्सर आपका पाला पड़ता होगा। खासकर आजकल मोबाइल और लैपटॉप के जमाने में तो हर दूसरा व्यक्ति mobile ram kya hai in hindi जानना चाहता है। आप कोई भी मोबाइल खरीदने जाते हैं तो सबसे पहले रैम देखते हैं। उसमें कितना रैम है। आखिर ऐसा क्यों होता है कि दोस्त भी कहते हैं- यार मोबाइल खरीदना तो देख लेना कि अधिक रैम है या नहीं। आखिर ये ram है क्या जिसे इतना महत्व दिया जाता है। कोई लैपटॉप खरीदते समय पहले आपका ध्यान रैम पर ही जाता है। कितने जीबी का रैम है आप पहला सवाल यही करते हैं। तो चलिए आपके इन सारे सवालों का जवाब हम आपको यहां दे देते हैं।

What is RAM in Hindi | ram in hindi

दोस्तों, What is RAM in Hindi सर्च कर रहे हैं तो सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि इसका फुल फॉर्म क्या होता है। फुल फॉर्म जान लेने के बाद आपके लिए यह जानना आसान हो जाएगा कि RAM होता क्या है। RAM- Random Access Memory इसका फुलफॉर्म है। अब आपको एक अनुमान लग गया होगा कि रैम है क्या। यह एक मेमोरी है। जी हां, कंप्यूटर के लिए, लैपटॉप के लिए या फिर आपके मोबाइल के लिए यह एक रैंडम एक्सेस मेमोरी है। अब यहां सवाल यही आता है कि फिर हार्ड डिस्क (hard disk) भी तो मेमोरी का काम करता है तो RAM उससे अलग कैसे हुआ। अच्छा सवाल है दोस्तों, इसे ही हम नीचे विस्तार से आपको बताने जा रहे हैं।

hard disk aur ram me antar kya hai

दोस्तों, आपने सही सवाल ऊपर किया कि हार्ड डिस्क भी तो कंप्यूटर की मेमोरी है। देखिए दोस्तों, कंप्यूटर को चलाने के लिए जितनी भी जरूरी चीजें होंगी वह सब हार्ड डिस्क में सेव होंगी। यानी उसके लिए यह मेमोरी है। जो बड़े फाइल्स हैं। क्योंकि हार्ड डिस्क एक स्टोरेज डिवाइस है। इसका इस्तेमाल डेटा को स्टोर करने के लिए ही किया जाता है। लेकिन जब इन्हीं मेमोरी का इस्तेमाल आपको करना होगा। यानी जब हम किसी सॉफ्टवेयर को रन करेंगे तो फिर उस सॉफ्टवेयर को एक्जक्यूट करने में रैम ही मदद करता है। मतलब साफ है कि अगर लैपटॉप या कंप्यूटर में रैम नहीं होगा तो फिर उसे पता ही नहीं चलेगा कि किस सॉफ्टवेयर को रन करना है।

रैम क्या होता है | What is RAM in Hindi 2022

दोस्तों, आसान शब्दों में कहें तो रैम एक Volatile Memory की तरह है। इसका मतलब यह हुआ कि इसमें डेटा स्टोर तो होगा लेकिन हमेशा के लिए नहीं। जैसे ही कंप्यूटर या लैपटॉप को आप शट डाउन करते हैं तो यह डेटा खुद ही डिलिट हो जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि जब तक कंप्यूटर में पावर सप्लाई है कि तब तक उसका डेटा है। इसका मतलब यह है कि रैम के बिना कंप्यूटर काम नहीं कर पाएगा। इसे कंप्यूटर की प्राथमिक मेमोरी भी कहते हैं। कोई भी उपलब्ध डाटा इसी के जरिए Randomly Access कर पाते हैं। रैम नहीं होगा तो कंप्यूटर की मेमोरी कंफ्यूज हो जाएगी और जो भी आप कमांड देंगे उसे सही से वह एक्जीक्यूट नहीं कर पाएगी।

mobile ram kya hai in hindi | What is RAM in Hindi 2022

चलिए दोस्तों, mobile ram kya hai in hindi के बारे में बता दें। आज के समय में सबसे अधिक उपयोग मोबाइल का ही होता है तो उसी का उदाहरण देते हुए आपको ram के बारे में सब बता देते हैं। जैसे कि आजकल मोबाइल पर ,सबसे अधिक लोग गेम खेलते हैं या आप यूट्यूब के लिए वीडियो बनाते हैं और उस एडिट करते हैं। इसके अलावा mobile पर कई तरह के apps डाउनलोड करते हैं उसे रन करते हैं। तो इन सब चीजों के लिए मोबाइल में आपको स्पेस चाहिए। यह स्पेस कहां से आता है आपने कभी सोचा है, दोस्तों यह RAM से ही आता है। हालांकि मोबाइल का रैम बहुत अधिक नहीं होता है। आप देखते होंगे कि 4GB, 6GB, 8GB का रैम हो तो मोबाइल के लिए बेस्ट होता है। आपको बेहतर स्पीड मिल जाती है। पूरा स्पेस मिल जाता है। कुल मिलाकर मोबाइल में रैम है तो आपका मोबाइल जल्दी हैंग नहीं होगा और उसमें पर्याप्त स्पेस रहेगा और उसकी स्पीड आपके मन मुताबिक बेहतर रहेगी।

RAM कैसे काम करता है | What is RAM in Hindi 2022

दोस्तों, बहुत ही अच्छा सवाल आपने पूछा है। चलिए उदाहरण देते हुए आपको यह समझाता हूं। देखिए आप लोगों को मोबाइल में गाना सुनना तो बहुत ही पसंद होगा। तो मान लीजिए कि आपने अपना गाना प्ले कर दिया। तो ध्यान दीजिए पहले यह गाना जो है वह आपके मेमोरी कार्ड में था। आपके सीपीयू ने इसे मेमोरी कार्ड से निकाला और रैम में लाकर इसे प्ले कर दिया। अब यह उस समय तक रैम में स्टोर रहेगी जब तक इसमें पावर सप्लाई रहेगी। यानी आप जितने एप्लीकेशन एक साथ चलाएंगे चाहें वीडियो हो, गाने हों या दिन भर जो भी काम अपने मोबाइल में करेंगे उसका डेटा रैम में जाएगा। यानी रैम आपका अधिक से अधिक इस्तेमाल होगा और यही सुनिश्चित करेगा कि कंप्यूटर आपके कमांड को सही से पहचान कर उसे सॉफ्टयवे

RAM की परिभाषा in Hindi | What is RAM in Hindi 2022

दोस्तों, RAM की परिभाषा हिंदी में यही है कि यह मोबाइल या कंप्यूटर के लिए एक रैंडम एक्सेस मेमोरी है। यानी जहां अस्थाई रूप से आपका डेटा सेव हो। इसे आप मेन मेमोरी (RAM main memory) या फिर प्राथमिक मेमोरी (primary memory) भी कहते हैं। कंप्यूटर के सीपीयू में जो भी काम किया जाता है उसका वर्तमान डेटा यानी उस दिन जब तक शट डाउन नहीं होता है , उसके पहले का पूरा डेटा संग्रहित होता है। इस तरह से कहें तो RAM एक तरह से सीपीयू का भाग भी माना जाएगा। यही वजह है कि इसका डेटा आप डायरेक्ट एक्सेस कर पाते हैं। हालांकि यह भी जान लीजिए कि रैम जितना अधिक होगा आपका कंप्यूटर या मोबाइल उतना ही दमदार होगा।

RAM के विभिन्न प्रकार | Types of RAM in Hindi

तो चलिए दोस्तों, अब यह जान लेते हैं कि Types of RAM कितने होते हैं। दोस्तों, RAM को दो भागों में बांटा गया है। यानी इसके दो प्रकार होते हैं। एक को SRAM बोलते हैं और वहीं दूसरे को DRAM बोलते हैं। SRAM को STATIC RAM और DRAM को Dynamic RAM बोलते हैं।

STATIC RAM क्या होता है

STATIC RAM यानी जो STATIC है यानी स्थिर है। यही वजह है कि इसे STATIC RAM बोला जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि इसमें आपका डेटा तभी तक रहेगा जब तक बिजली सप्लाई रहेगी। अगर बिजली सप्लाई नहीं है तो फिर आपका डेटा यहां नहीं मिलेगा। इसे बार-बार रिफ्रेश करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह महंगा होता है लेकिन इसकी स्पीड इतनी शानदार मिलती है कि मजा आ जाएगा आपको। दोस्तों, आपको बता दें कि cache memory के लिए भी आप लोग इसी रैम का इस्तेमाल करते हैं। इसका साइज अधिक होता है और यह महंगा भी है लेकिन यह शानदार है।

Dynamic RAM क्या होता है

दोस्तों, इसके नाम से ही इसको भी आप समझ सकते हैं कि यह Dynamic है यानी चलायमान है। यह चलते रहने वाला रैम है यानी यह स्थिर नहीं रहता है यह चलायमान होता है। यही वजह है कि इस रैम को लगातार आपको रिफ्रेश करना पड़ता है। अगर आप रिफ्रेश नहीं करेंगे तो फिर इसमें डेटा स्टोर नहीं हो पाएगा। CPU की मुख्य मेमोरी के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसमें डेटा अपने आप स्टोर होता रहता है और इसी वजह से यह CPU के कार्यक्षमता को स्पीड दे देता है यानी उसे तेज कर देता है। आजकल के मोबाइल में Dynamic RAM का ही इस्तेमाल अधिक होता है। यह इसलिए क्योंकि यह सस्ता है और इसकी साइज भी कम है। इसे पावर भी कम चाहिए।

अधिक RAM होने का क्या फायदा है | What is RAM in Hindi 2022

दोस्तों, यह भी अच्छा सवाल है। देखिए अधिक रैम होगा तो आपको अधिक स्पेस मिलेगा। अधिक रैम होगा तो आपको स्पीड अच्छी मिलेगी। अधिक रैम होगा तो आपका कंप्यूटर सही से कमांड हासिल करेगा और बेहतर काम करेगा। आजकल हर कोई दो ही चीज चाहता है कि उसे बेहतर स्पीड मिले और बेहतर स्पेस मिले। खासकर मोबाइल के यूग में इसकी जरूरत अधिक है। ऐस में ये दोनों चीजें आपको RAM से मिल जाएंगी। तो समझ लीजिए कि RAM अधिक होगा तो आपका मोबाइल शानदार और दमदार होगा। आपका कंप्यूटर या लैपटॉप जबरदस्त चलेगा।

आज क्या सीखने को मिला आपको?

दोस्तों, उम्मीद है कि आज आपको RAM के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर इस बारे में कुछ और जानना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें दोस्तों, मैं खुद मोबाइल सेवी हूं और टेक्निकल चीजों को लेकर हर जानकारी रखता हूं इसलिए इस तरह की स्टोरी आप लोगों के लिए लिखता रहूंगा। दोस्तों, अगर ये जानकारी अच्छी लगे तो प्लीज इसे दोस्तों में शेयर कीजिए। वेबसाइट पर आने के लिए लव यू रहेगा दोस्तों

इसे भी पढ़ें

कंप्यूटर क्या है और कैसे काम करता है

कंप्यूटर रिलेटेड सारे फुल फॉर्म (A TO Z)

कंप्यूटर जेनरेशन के बारे में हिंदी में

Leave a Reply

Your email address will not be published.