ICO क्या होता है | ICO kya hai hindi | Initial Coin Offering (ICO) kya hai | ICO cryptocurrency in hindi

दोस्तों, आजकल मार्केट में जो शब्द सबसे अधिक चलन में है वह है क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency)। क्रिप्टोकरेंसी से ही जुड़ा हुआ है Initial Coin Offering (ICO) जिसके बारे में आज हर कोई जानना चाहता है। आखिर ICO kya hai hindi। क्यों हर कोई इसके बारे में सबकुछ जान लेना चाहता है। दरअसल, Cryptocurrency के कारण ही आजकल हर कोई इससे जुड़े हर शब्द के बारे में सर्च कर रहा है। आप Cryptocurrency में निवेश करने वाले किसी भी शख्स से आजकल बात करेंगे तो वह तुरंत Initial Coin Offering के बारे में ही बात करेगा। तो चलिए हम Initial Coin Offering यानी ICO के बारे में हिंदी में विस्तार से बताते हैं।

ICO क्या है | ICO kya hai hindi

दोस्तों, सबसे पहले तो हम बता दें कि इसका फुल फॉर्म। इसका फुलफॉर्म है, Initial Coin Offering। दोस्तों, अगर आप शेयर बाजार को समझते हैं तो आप यह जरूर जानते होंगे कि वहां कंपनियां IPO लेकर आती हैं। अभी LIC IPO जारी हुआ था। IPO को भी देखेंगे तो उसका फुल फॉर्म है initial public offering. यह उदाहरण मैंने सिर्फ समझाने के लिए दिया है। जैसे आईपीओ निकालकर कोई भी कंपनी पब्लिक से पैसे जुटाती है। सेम वही फंडा यहां क्रिप्टो में भी है। यहां Initial Coin Offering में भी फंड ही जुटाया जाता है। | ICO kya hai hindi में बस यहां थोड़ी सी प्रक्रिया बदल जाती है। यहां क्रिप्टोकरेंसी स्टार्टअप यानी क्रिप्टो चलाने वाली कंपनी अपने प्रोजेक्ट को बेहतर करने और आगे बढ़ाने के लिए लोगों से पैसा जुटाती है। इस पैसे से वह नए क्वाइन यानी नई क्रिप्टो करेंसी का निर्माण करती है।

ICO कैसे काम करता है | ICO kya hai hindi

दोस्तों, | ICO kya hai hindi जानने के बाद अब आते हैं इस सवाल पर कि ठीक है अब हम ICO को समझ गए अब आप हमें ये बताइए कि ये काम कैसे करता है। तो दोस्तों देखिए जिस तरह से आईपीओ लाने वाली कंपनी फंड जुटाती है वैसे ही क्रिप्टो की दुनिया में क्रिप्टो करेंसी लाने वाली कंपनी भी लोगों के सामने ICO लेकर आती है। जिस इंसान को इसमें दिलचस्पी जगती है वह इसमें निवेश करता है। इसके बदले कंपनी उन्हें डिजिटल टोकन देती है। जैसे आईपीओ में शेयर देते हैं वैसे ही यहां पर डिजिटल टोकन देते हैं। ICO लाने से पहले कंपनी WHITE PAPER भी शेयर करती है जिसमें कंपनी के बारे में पूरी जानकारी होती है। साथ ही यह भी जानकारी कि वे कितने कॉइन लॉन्च करेंगे और मार्केट में कितना उतारेंगे। इससे निवेशक को भी इसके बारे में पूरा अंदाजा लग जाता है और वह निवेश से पहले सही जानकारी प्राप्त कर अपने इच्छा के अनुसार उसमें निवेश करता है।

ICO फेल कब होता है | ICO kya hai hindi

दोस्तों, | ICO kya hai hindi जानने के बाद अब यह अच्छा सवाल आपने किया कि आखिर यह फेल क्यों हो जाता है। देखिए दोस्तों, फेल किसी चीज को तभी माना जाता है जब वह अपने उम्मीद पर खरा न उतरे। जैसे- किसी क्रिप्टो कंपनी ICO लेकर आई। उसने उम्मीद किया कि वह पब्लिक से इतना फंड बटोर लेगी। लेकिन उसके उम्मीद के मुताबिक निवेश उसे नहीं मिला। ऐसी स्थिति में कंपनी निवेशकों को उनका पैसा लौटा देती है और मान लिया जाता है कि यह ICO असफल हो गया यानी फेल हो गया।

IPO और ICO के बीच में क्या अंतर है | Difference Between IPO and ICO In Hindi

दोस्तों जैसा कि हमने आपको ऊपर ही आईपीओ का उदाहरण देते हुए समझाया है कि जिस तरह से शेयर बाजार में आईपीओ है वैसे ही क्रिप्टो बाजार में आईसीओ है। चलिए कुछ और अंतर भी दोनों के बारे में बता देते हैं। विस्तार से जान लीजिए। | ICO kya hai hindi के तहत इसके अंतर को जानना जरूरी है कि आईपीओ और आईसीओ में क्या अंतर है।

1- आईपीओ में मार्केट में लंबे समय से काम करी कंपनियां होती हैं जो अपना किसी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पब्लिक से पैसा जुटाना चाहती हैं। वे ही आईपीओ लेकर आती हैं। वहीं आईसीओ की बात करें तो यहां कोई भी स्टार्टअप कंपनी भी पब्लिक से पैसा उठा सकती है।

2- आईपीओ में कंपनी का पूरा रिकॉर्ड मौजूद होता है। वहीं, आईसीओ में कंपनी का कोई पुराना रिकॉर्ड का मतलब नहीं होता है। आप कम उम्र के भी हैं और बिल्कुल नई कंपनी है और आप क्रिप्टो की दुनिया को जानते हैं तो आप निवेश के लिए लोगों के पास जा सकते हैं।

3- आईपीओ लाने से पहले किसी भी कंपनी को कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। वहीं ICO में कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती है। इसलिए आईसीओ लाने में समय नहीं लगता। बस कंपनी एक WHITE PAPER जारी करने के साथ ICO ला सकती है।

ICO कितने प्रकार का होता है | ICO kya hai hindi

दोस्तों, ICO दो प्रकार का होता है। एक होता है Private ICO और दूसरा होता है Public ICO। चलिए दोनों के बारे में आपको विस्तार से बता देते हैं।

Private ICO

दोस्तों, Private ICO IN HINDI अगर आप सर्च कर रहे हैं तो चलिए आपको बता दें कि यह निवेश आम आदमी के लिए नहीं होता है। वह इसमें निवेश नहीं कर पाएगा। इसमें बड़े निवेशक ही निवेश कर सकते हैं क्योंकि इसमें एक ही बार में करोड़ों का निवेश करना होता है।

Public ICO

यह निवेश आम लोगों के लिए होता है। इसमें कम पैसे में भी आप निवेश कर सकते हैं। इसका मकसद ही होता है कि अधिक से अधिक लोगों से कुछ-कुछ पैसा जोड़कर एक बड़ी राशि इकट्ठा कर ली जाए।

Advantages and Disadvantages of ICO in hindi | ICO के फायदे और नुकसान

दोस्तों, ICO के फायदे भी हैं तो नुकसान भी हैं। क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया हो या फिर शेयर बाजार की दुनिया दोनों के अपने रिस्क हैं और अपने फायदे हैं। यही वजह है कि यहां पर कहा जाता है कि सोच समझकर और कम पैसों से निवेश करें। ताकि अगर असफल भी हों तो कोई ज्यादा फर्क ना पड़े। तो चलिए पहले फायदे और फिर इसका नुकसान आपको बताते हैं।

ICO के फायदे

1- कई लोग क्रिप्टो में निवेश कर उसके मार्केट का लाभ लेना चाहते हैं। तो फायदा यह है कि यहां आप कम कीमत पर अधिक डिजिटल टोकन खरीद सकते हैं और किस्मत अच्छी रही और यह करेंसी ऊपर भाग गई तो आपके पैसे कई गुना बढ़ जाएंगे।

2- इसमें निवेश करने के लिए कोई बहुत तामझाम की जरूरत नहीं होती है। मतलब यह कि निवेश करना आसान है।

3- क्रिप्टो मार्केट में कई बार बंपर कमाई भी होती है। हालांकि इसमें रिस्क है तो आप अपने रिस्क पर ही ये गेम खेलें।

ICO के नुकसान

1- कंपनी का पुराना कोई ट्रैक रिकॉर्ड नहीं होता है। पहले कंपनी ने कैसा किया है आप कुछ नहीं जान पाते हैं।

2- कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती है तो फिर एक डर बना रहता है।

3- क्रिप्टो की दुनिया बहुत ही अनिश्चित है कभी भी तगड़ा झटका लग सकता है।

ICO का भविष्य कैसा है | ICO future in hindi

दोस्तों, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि ICO ने क्रिप्टो की दुनिया में बहुत कम समय में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। काफी लोगों ने इसमें निवेश भी किया है। क्रिप्टो की दुनिया काफी समय से है और आज भी लोग इसमें निवे्श कर रहे हैं। तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद लोगों को रिस्क के साथ क्रिप्टो में निवेश करने में कोई हिचक नहीं दिख रही है। ऐसे में इसका भविष्य अभी तो सुनहरा है। हालांकि यह पूरी तरह से रिस्क का गेम है तो आपको जो भी निवेश करना है सोच समझकर और मार्केट को जानते हुए करना है।

ICO में निवेश करना कितना सेफ है | ICO kya hai hindi

दोस्तों, शेयर बाजार या क्रिप्टो की दुनिया रिस्क भरी दुनिया है। यहां निवेश के फायदे भी हैं और नुकसान भी हैं। निवेश करना सुरक्षित है लेकिन आप कंपनी के बारे में और जब भी निवेश कर रहे हैं उस समय क्रिप्टो का मार्केट कैसा है उसे देखकर ही निवेश करें। सिर्फ इसलिए निवेश ना करें कि कुछ ही समय से आप करोड़पति बन जाएंगे। कम पैसों से निवेश करें और मार्केट को समझते रहें।

आज आप यहां से क्या ले जा रहे हैं

दोस्तों, आज आपने क्रिप्टो की दुनिया के सबसे प्रचलित टर्म ICO के बारे में जानकारी ली है। इस तरह के रोचक विषय पर हम लगातार लिखते रहेंगे। अगर आपको किसी सब्जेक्ट के बारे में कुछ भी जानना है तो नीचे कमेंट कर सकते हैं। हम तुरंत उस विषय पर लिखेंगे। यहां आने के लिए लव यू दोस्तों, इस जानकारी को दोस्तों के बीच शेयर जरूर करिएगा।

दोस्तो, इसे भी पढ़िए

क्रिप्टोकरेंसी में SIP कैसे करें, करोड़ों में हो सकती है कमाई

RAM क्या होता है, मोबाइल के लिए कितना RAM बेस्ट है

मानसून क्या होता है, भारत में मानसून कब आता है

Leave a Reply

Your email address will not be published.