नमस्कार दोस्तों, आज से हम एक नई सीरीज शुरू कर रहे हैं। इसमें हम दुनियाभर के अनोखे गांवों की कहानियां लेकर आपके सामने आएंगे। आज की कहानी है एक ऐसे गांव की जो पाताल लोक में बसा है। इस गांव के लोगों की जिंदगी अभी भी हजारों साल पुरानी जिंदगी की तरह है। इनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए यह कहानी आपको सुनाते हैं।

अमेरिका में है यह गांव patal me base supai village ki kahani in hindi

यह गांव अमेरिका में है। अमेरिका के ग्रैंड केनियन के पास हवासू कैनियन में यह सुपाई नाम का गांव है। यह गांव जमीन से 3 हजार फीट नीचे है। यही वजह है कि लोग इस गांव को पाताल लोक में बसा गांव बुलाते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक दुनियाभर से 50 लाख से अधिक लोग हर साल इस गांव को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं।

पाताल में बसे इस गांव में इंटरनेट तक नहीं है

दोस्तों आज के समय में जबकि दुनिया इतनी आधुनिक हो गई है और इंटरनेट का चारों तरफ बोलबाला है, यह गांव आज भी हजारों साल पीछे है। यहां के लोग अभी भी मॉडर्न दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं। आपको बता दें कि पाताल लोक में बसे इस गांव में आज भी इंटरनेट मौजूद नहीं है। यहां के लोग एक-दूसरे से मिलने के लिए चिट्ठियां लिखते हैं। आपसी संवाद चिट्ठी से होती है क्योंकि मोबाइल भी नहीं है।

बिना मोबाइल के कैसी होगी जिंदगी सोचिए

सोचिए क्या आप बिना मोबाइल के आज की जिंदगी की कल्पना कर सकते हैं। नहीं ना लेकिन यह गांव ऐसे जगह पर है जहां नेटवर्क काम ही नहीं करेगा। ऐसे में पाताल लोक के इस गांव के लोग खुद को आज भी बहुत ही पीछे मानते हैं।

खच्चर से चलते हैं यहां के लोग

यहां आज भी खच्चर चलते हैं और उसी से लोग आते जाते हैं। आप सोच सकते हैं कि यहां कितनी गरीबी होगी कि यहां के लोग गाड़ी तक नहीं रख सकते। सिर्फ 200 लोगों की आबादी वाले इस गांव में हालांकि आपको स्कूल, चर्च और डाकघर भी मिल जाएंगे।

पर्यटकों के लिए कैफे जरूर है

जब दुनियाभर से पर्यटक यहां आने लगे तब यहां पर कैफे की शुरुआत हुई। इस तरह से आधुनिक कोई चीज यहां उपलब्ध है तो वह है कैफे। यानी आप इस गांव में जाएंगे तो आपको कॉफी पीने को जरूर मिल जाएगा। लेकिन आप यह चाहेंगे कि यहां कोई वीडियो अपलोड कर लें तो वह नहीं हो पाएगा।

ये खाने को मजबूर हैं यहां के लोग

आज भी यहां के लोग मक्का खाते हैं। वजह यह है कि यहां पर गेंहूं धान नहीं हो सकता है। फली की खेती हो जाती है और उसी को खाकर लोग जीवन यापन करते हैं। हां, जब पर्यटक पहुंचते हैं तो कई चीजें लेकर जाते हैं जिसे यहां के लोग बहुत ही पसंद से खाते हैं और उन्हें समझ आता है कि दुनियाभर में लोग क्या-क्या खा रहे हैं।

ये कहानियां भी आपको पसंद आएंगी-

Leave a Reply

Your email address will not be published.