प्राची सिंह (Prachi Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री (bhojpuri industry) की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक हैं। bhojpuri actress prachi singh का आज जन्मदिन है। इन्हें जन्मदिन की बधाई दीजिए। आपको बता दें कि इन्हें देखने के बाद आप इनसे नजर नहीं हटा पाएंगे। बला की खूबसूरत प्राची सिंह की ऐक्टिंग भी उतनी ही दमदार है। यही वजह है कि इंडस्ट्री पर वो राज करती हैं। प्राची सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की Sunny Leone भी कहा जाता है। हालांकि वो खुद को भोजपुरी इंडस्ट्री की दिशा पाटनी मानती हैं क्योंकि आज के फैशन ट्रेंड को जिस तरह से दिशा पाटनी फॉलो करती हैं भोजपुरी में वही काम प्राची सिंह करती हैं। वैसे Sunny Leone से तुलना पर भी उन्हें गर्व होता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने दिल की कई सारें बातें हमारे साथ साझा की हैं, चलिए उनसे आपको रूबरू कराते हैं।

बोल्ड और ब्यूटीफुल हैं प्राची सिंह। bhojpuri actress prachi singh

भोजपुरी इंडस्ट्री में बोल्ड और ब्यूटीफुल हिरोइन का नाम लिया जाता है तो सबसे ऊपर प्राची सिंह का ही नाम आता है। बोल्डनेस सिर्फ कपड़े से नहीं बल्कि बेबाकी और बोल्ड कदम से भी होता है। प्राची सिंह इसके लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा ही वह स्टेप उठाती हैं जो उनके दिल को अच्छा लगता है। कुछ लोग आलोचना करते हैं लेकिन प्राची को मालूम है कि अगर वह सही हैं तो दुनिया क्या कहती है, उससे क्या फर्क पड़ता है। वैसे भी प्राची के चाहनेवाले जानते हैं कि उनका हर कदम बिल्कुल सूझबूझ वाला होता है।

दिशा पाटनी वाला फैशन ट्रेंड लेकर आईं भोजपुरी में (bhojpuri industry ki disha patani)


भोजपुरी में अगर किसी ने फैशन के नए ट्रेंड को स्थापित किया है तो वह प्राची सिंह ही हैंं। जिस तरह से बॉलीवुड में दिशा पाटनी अपने फैशन ट्रेंड और लुक को लेकर जानी जाती हैं, उसी तरह से भोजपुरी इंडस्ट्री में प्राची सिंह जानी जाती हैं। यही वजह है कि प्राची सिंह को हमेशा ही एक अलग नजरिए से देखा जाता है। एक तरह से कहें तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री में फैशन की ट्रेंडसेटर हैं।

सनी लियोन से तुलना पर मुझे होता है गर्व (bhojpuri industry sunny leone)

प्राची सिंह को लोग भोजपुरी इंडस्ट्री की सनी लियोनी कहते हैं। इस पर प्राची सिंह कहती हैं, इसमें गलत क्या है। आप देखिए कि किस तरह से कितने संघर्षों के बाद सनी लियोन ने बॉलीवुड जैसी शानदार इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा आप उनका दिल देखिए कितना बड़ा है। जिस अनाथ बच्ची को इस देश में तमाम लोगों ने अपनाने से इनकार कर दिया, उसे वह ना सिर्फ गोद लीं बल्कि एक रानी बिटिया जैसा प्यार दे रही हैं। यह सब कोई नहीं कर सकता है। इसलिए उनके काम पर मुझे गर्व है और अगर मेरी तुलना उनसे होती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

खुद को फिट रखने के लिए करती हैं मेहनत

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर हिरोइनें अपने फिजिक को लेकर सवालों के घेरे में रहती हैं। वे अपने शरीर पर ध्यान नहीं देती हैं। ऐसी हिरोइनें और आने वाली हिरोइनों के लिए प्राची सिंह एक सबक हैं। वे अपने फिजिक पर खूब मेहनत करती हैं। बॉलीवुड की हिरोइनों की तरह खूबसूरत दिखने के लिए जिम में समय बिताती हैं, योगा करती हैं और इसी वजह से उनका चेहरा और शरीर इतना खूबसूरत दिखता है।


यह भी पढ़ें-

https://kyahotahai.com/rani-chatterjee-ke-bare-mein/

हर तरह के रोल में खूबसूरत लगती हैं

प्राची सिंह को कोई भी रोल आप दे दीजिए। चाहें बोल्ड सीन हो या फिर किसी गांव देहात की मासूम लड़की का रोल हो। या फिर स्कूल जाने वाली स्टूडेंट हो। आप प्राची को हर रोल में इतना खूबसूरत पाएंगे कि उनसे नजर नहीं हटा पाएंगे। यही खासियत प्राची सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में अन्य हिरोइनों के मुकाबले अलग खड़ा करती है।

खुद को आंकती रहती हैं

प्राची सिंह ने कभी दूसरी हिरोइनों के साथ खुद को कॉम्पटिशन में नहीं रखा। वह एलबम दर एलबम, फिल्म दर फिल्म खुद को आंकती रहती हैं। वे पहले कहां थीं और अब कहां हैं। क्या बेहतर करना है। फैंस को क्या पसंद आ रहा है। उसमें सुधार करती हैं और आगे बढ़ती हैं। जब इंसान खुद से कॉम्पटिशन करता है तो वह हमेशा ही आगे ही जाता है। प्राची इसीलिए इतना आगे हैं।


https://kyahotahai.com/rashmika-mandanna-kaun-hai-in-hindi/

खुद के दम पर बनाया जगह और अभी दूर तक जाना है

प्राची सिंह आज जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्होंने खुद के दम पर ही मुकाम हासिल किया है। वरना भोजपुरी इंडस्ट्री में बिना गाडफादर के आकर अपने लिए विशेष जगह बनाना आसान नहीं होता लेकिन प्राची ने किया। वे अलग बनकर आईं और आज भी उनकी पहचान हिरोइनों से अलग ही है और खास भी है। प्राची को अभी इंडस्ट्री में बहुत दूर तक जाना है और इसके लिए वह प्रयासरत भी हैं।

कंटेंट पर करती हैं फोकस

प्राची की यह भी खासियत है कि अगर कंटेंट में दम है तो फिर अगर उन्हें थोड़ा बोल्ड रोल भी करना पड़ा तो वे करती हैं। इसलिए क्योंकि वह अभिनय करने ही आई हैं। जिस तरह का रोल है उसमें अगर नहीं ढल पाएंगी तो फिर अभिनय किस बात की। इसलिए सभी आलोचनाओं को किनारे करके प्राची सिंह यह देखती हैं कि क्या जो रोल वह कर रही हैं, उसमें दम है। उनके फैंस को मजा आएगा,अगर हां तो वह तुरंत फिल्म साइन कर लेती हैं।

हर कोई है प्राची के काम का मुरीद


प्राची सिंह के काम का मुरीद हर कोई है। जो भी उनके साथ एक बार काम कर लिया वह उनका मुरीद हो जाता है। इसके पीछे मेन वजह यह है कि प्राची सिंह बहुत ही चुलबुली और दिल की खूबसूरत इंसान हैं। उनका व्यवहार ऐसा है कि वह सबको अपना बना लेती हैं। उनकी इसी अदा पर सभी मरते हैं और उन्हें प्यार करते हैं।


फैंस से बेतहाशा है प्राची सिंह को मोहब्बत


प्राची सिंह अपने फैंस से बेतहाशा मोहब्बत करती हैं। उनके लिए वह समय तैयार रहती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी प्राची खूब पापुलर हैं और फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। प्राची सिंह का मानना है कि आपका काम बोलता है और आप अच्छे राह पर हैं तो हर कोई आपके साथ है।

ये स्टोरी भी आप पसंद करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published.