दिनेश लाल यादव का गांव कौन सा है? Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi, निरहुआ संपूर्ण जीवन परिचय- जाति, धर्म, पत्नी, गांव, शिक्षा, फिल्मी करियर

Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi: भोजपुरी फिल्मों के शानदार अभिनेता ंदिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। अखिलेश यादव के सीट छोड़ने के बाद यह उपचुनाव हुआ था। ऐसे में अब लोग गूगल पर निरहुआ के बारे में सर्च करना शुरू कर दिए हैं। इस आर्टिकल में दिनेश लाल यादव निरहुआ का संपूर्ण जीवन परिचय बताने जा रहे हैं। यहां निरहुआ की जन्मतिथि, उनका गांव, उनकी संपत्ति, पत्नी, परिवार सहित उनकी कुल संपत्ति, जाति, धर्म सबकी जानकारी आपको मिल जाएगी।

दोस्तों, निरहुआ भोजपुरी के जुबली स्टार भी कहे जाते हैं। बहुत ही गरीबी से निकलकर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। एक समय था जब खाने के पैसे नहीं थे और उन्हें कोलकाता में नौकरी करनी पड़ी थी और एक आज का समय है कि वह करोड़ों के मालिक हैं। तो चलिए फटाफट आपको उनके जीवन के बारे में पूरी जानकारी दे देते हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ का जीवन परिचय | Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi

नामदिनेश लाल यादव निरहुआ
पत्नी का नाममनसा देवी
हाईट5 फीट 6 इंच
जन्मतिथि 2 फरवरी 1979
माता-पिता का नाममाता- ज्योति देवी, पिता- स्वर्गीय कुमार यादव
भाई का नामप्रवेश लाल यादव
चचेरे भाई का नामविजय लाल यादव, प्यारे लाल यादव
जातियादव (अहीर)
धर्महिंदू
पेशाऐक्टर और राजनेता
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
कुल संपत्ति6 करोड़ रुपये

बच्चे3, दो बेटे- अमित यादव और आदित्य यादव और एक बेटी- अदिति यादव
पहली फिल्मचलत मुसाफिर मोह लियो रे (सपोर्टिंग रोल)
पहली फिल्म (लीड हीरो)निरहुआ रिक्शावाला 2008
पहला सुपरहिट एल्बमनिरहुआ सटल रहे (2003) (नोट- यहीं से उनका नाम निरहुआ पड़ गया)

दिनेश लाल यादव निरहुआ का प्रारंभिक जीवन | dinesh lal yadav nirahua jivan parichay

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ। उनके गांव का नाम टंडवा है। यह बहुत ही छोटा और पिछड़ा गांव था, जहां निरहुआ का जन्म एक किसान परिवार में हुआ। निरहुआ के पिता का नाम कुमार यादव है जबकि माता का नाम ज्योति देवी है। निरहुआ के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।

विकिपीडिया के मुताबिक प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई हैं। हालांकि ये निरहुआ के चचेरे भाई हैं लेकिन विजय लाल को ही देखकर निरहुआ ने गायिकी में कदम रखा था। निरहुआ के सगे भाई प्रवेश लाल यादव हैं। वहीं एक अन्य चचेरे भाई का नाम प्यारे लाल यादव है। | Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi के तहत अब निरहुआ की शिक्षा के बारे में जान लेते हैं।

निरहुआ की शिक्षा | Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi

गरीब किसान परिवार में जन्म के कारण निरहुआ को प्रारंभिक शिक्षा यानी स्कूली पढ़ाई गांव में ही करनी पड़ी। परिवार में इतनी गरीबी थी कि पिता सबको बाहर भेजकर पढ़ा नहीं सकते थे। ऐसे में उन्होंने निरहुआ का एडमिशन गांव में ही करा दिया। बाद में ग्रेजुएशन भी उन्होंने यहीं स्थानीय स्तर पर ही मलिकपुरा कॉलेज से किया।

घर में आर्थिक तंगी थी इसलिए पिता का हाथ बंटाने के लिए ग्रेजुएशन के बाद निरहुआ कमाने के लिए कलकत्ता चले गए। यहां दो जून की रोटी के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने गायिकी को भी निखारते रहे। | Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi के तहत अब निरहुआ के फिल्मी करियर को जान लेते हैं।

निरहुआ का फिल्मी करियर | Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi

  • दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे से की थी। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में थे।
  • दिनेश लाल यादव फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले धोबी गीत गाया करते थे।
  • बाद में उनका रुझान फिल्म इंडस्ट्री की तरफ हुआ। खुद दिनेश लाल बताते हैं कि ससुरा बड़ा पईसावाला फिल्म देखने के बाद उनका रुझान इंडस्ट्री की तरफ हुआ।
  • 2008 में निरहुआ पहली बार लीड रोल में दिखाई दिए। निरहुआ रिक्शावाला फिल्म में। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और निरहुआ सुपरस्टार बन गए।
  • इसके बाद तो निरहुआ ने लगातार कई हिट फिल्में दीं। इनमें निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, बम बम बोल रहा है काशी, बॉर्डर आदि शामिल है।
  • निरहुआ को उनकी हिट फिल्मों के बाद जुबली स्टार के नाम से पुकारा जाने लगा।
  • भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में निरहुआ को अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करने का मौका मिला।

इसे भी पढ़िए-

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय, उनके बारे में जानिए सबकुछ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनी लियोनी है ये हिरोइन, हॉट तस्वीर देखिए

निरहुआ का राजनीतिक करियर | Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi

  • भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन और मनोज तिवारी के पथ पर चलते हुए निरहुआ ने भी बीजेपी को ज्वाइन किया और यहां से उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई।

  • 2019 में निरहुआ बीजेपी में आए और लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतरे। हालांकि वह चुनाव हार गए लेकिन एक मजबूत नेता के रूप में उभरे।

  • अब अखिलेश यादव के आजमगढ़ सीट छोड़ने के बाद वहां फिर लोकसभा चुनाव हुआ जिसमें निरहुआ ने जीत हासिल कर ली है।

  • निरहुआ यह चुनाव जीतकर सीधे संसद पहुंच गए हैं यानी सांसद हो गए हैं।

दिनेश लाल यादव की फैमिली में कौन कौन है? निरहुआ की पत्नी कौन हैं?

निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी है। उनके पिता कुमार यादव अब दुनिया में नहीं हैं। लेकिन मां ज्योति देवी अभी भी उनके साथ हैं। इसके अलावा उनके परिवार में उनके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे अमित और आदित्य यादव हैं। वहीं एक बेटी अदिति यादव है।

भाइयों की बात करें तो एक सगा भाई प्रवेश लाल यादव हैं। वहीं दो चचेरे भाई भी हैं। एक तो बिरहा के लोकप्रिय गायक विजय लाल यादव हैं। वहीं प्यारे लाल यादव भी इनके भाई हैं।

निरहुआ की गर्लफ्रेंड कौन है | Dinesh lal yadav nirahua biography in hindi

भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को लोग निरहुआ की गर्लफ्रेंड बताते हैं। आम्रपाली अक्सर निरहुआ के साथ दिखती हैं। आजमगढ़ में भी चुनाव प्रचार में आम्रपाली दुबे ने ही मोर्चा संभाला और निरहुआ के हर छोटे बड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहती है।

इसी तरह से आम्रपाली के यहां भी कोई कार्यक्रम हो तो निरहुआ वहां मौजूद रहते हैं। हालांकि हमारी वेबसाइट का राय यही है कि दोनों एक अच्छे दोस्त हैं और उन्हें इसी रूप में देखा जाना चाहिए। यह सोशल मीडिया का दौर है जहां किसी को भी किसी का गर्लफ्रेंड बना दिया जाता है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं और वैसे भी इसका कोई मतलब नहीं है। जब निरहुआ की शादी हो चुकी है तो इस तरह के सवाल गूगल पर सर्च करना एक तरह से गलत ही है।

FAQ:

निरहुआ के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। बेटी का नाम अदिति यादव है। बेटे का नाम आदित्य यादव और अमित यादव है

आम्रपाली दुबे को निरहुआ की गर्लफ्रेंड बताते हैं। हालांकि हमारी वेबसाइट इस बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं करता है। यह सिर्फ सोशल मीडिया और अन्य वेबसाइट्स पर लिखा हुआ है

निरहुआ का गांव यूपी के गाजीपुर जिले में है। गांव का नाम टंडवा है।

निरहुआ के पास करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति है

Leave a Reply

Your email address will not be published.