द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (जाति, धर्म, बेटा, बेटी, पति, संपत्ति, शिक्षा, परिवार, राजनीति, अवार्ड्स), draupadi murmu kaun hain hindi

draupadi murmu kaun hain hindi: द्रौपदी मुर्मू देश देश की राष्ट्रपित बन गई हैं। इसके बाद से ही हर कोई सर्च कर रहा है कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कौन हैं? कई लोग द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय हिंदी में जानना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल में हम द्रौपदी मुर्मू का पूरा जीवन परिचय आपको बताने जा रहे हैं। उनका जन्म कहां हुआ, शिक्षा कहां से मिली, राजनीतिक करियर कैसा रहा? परिवार, धर्म, जाति सभी के बारे में आपको यहां जानकारी मिल जाएगी। तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि draupadi murmu kaun hain in hindi.

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। अभी तक कोई भी आदिवासी महिला इस पद पर नहीं पहुंची थी लेकिन द्रौपदी मुर्मू ने यहां पहुंचकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने दिखा दिया है कि इस देश का गरीब भी एक समय देश का सबसे बड़ा आदमी बनने का सपना देख सकता है। भारत जैसे लोकतंत्र में ही संभव है कि देश के सबसे गरीब तबके और आदिवासी क्षेत्र से आने वाली मुर्मू आज देश की पहली नागरिक यानी राष्ट्रपित बन गई हैं। चलिए उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

draupadi murmu biography in hindi | द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय हिंदी में

नामद्रौपदी मुर्मू
पदराष्ट्रपति
पेशाराजनीति
उम्र64 साल
जन्मतिथि20 जून 1958
जन्म स्थानमयूरगंज, ओडिशा
लंबाई5 फीट 4 इंच
वजन65 किलो
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
जातिअनुसूचित जनजाति (आदिवासी)
बेटीइतिश्री मुर्मू
बेटेदो (दोनों की हो चुकी है मौत)
पतिश्याम चरण मुर्मू (देहांत हो चुका है)
कुल संपत्ति सिर्फ 10 लाख रुपये
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
इससे पहले बड़ा पदराज्यपाल (झारखंड)

द्रौपदी मुर्मू का प्रारंभिक जीवन | draupadi murmu kaun hain in hindi

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था। मुर्मू आदिवासी समाज से आती हैं। इनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुडू था। हालांकि इनके माता जी का नाम कहीं नहीं मिलता है। एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के बाद मुर्मू के बारे में इंटरनेट पर हर कोई जानना चाह रहा है। द्रौपदी मुर्मू के पिता और दादा दोनों ही पंचायती राज सिस्टम के तहत ग्राम प्रधान रह चुके थे।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा | draupadi murmu kaun hain in hindi

मुर्मू ने बचपन में गांव के पास ही शिक्षा ग्रहण की। प्रारंभिक शिक्षा इन्हें घर पर ही मिला। पिता और दादा जी इन्हें खूब पढ़ाते थे। बाद में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए मुर्मू भुवनेश्वर आ गईं। यहां उन्होंने रमा देवी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही उनकी रूचि राजनीति में दिखने लगी। हालांकि इसी बीच ओडिशा के बिजली विभाग में इनकी नौकरी लग गई। 1979 से 1983 तक यहां बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के रूप में काम किया। इसके बाद 1994 में रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में बतौर टीचर अध्यापन भी किया। लेकिन यहां उन्होंने सैलरी नहीं ली और 1997 तक मुफ्त में बच्चों को पढ़ाया।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर | draupadi murmu kaun hain in hindi

  • 1997 में अध्यापन का करियर छोड़कर मुर्मू राजनीति के मैदान में उतरीं। ओडिशा के रायरंगपुर जिले से उन्हें पहली बार जिला पार्षद चुना गया।
  • बाद में उड़ीसा सरकार में बतौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2000 से 2004 तक ट्रांसपोर्ट और वाणिज्य विभाग को संभालना। इसके अलावा वह मछलीपालन और पशुपालन में भी मंत्री रहीं।
  • इस बीच वह 2009 तक भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं।
  • 2006 से 2009 तक वह बीजेपी के एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी रहीं।
  • 2013-2015 तक द्रौपदी मुर्मू बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी सदस्य रहीं।
  • 2015 में बीजेपी ने इन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया। 2021 तक उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।
  • 21 जून 2022 को बीजेपी नीत एनडीए ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया।
  • 25 जुलाई को वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गईं।

द्रौपदी मुर्मू को मिला पुरस्कार | draupadi murmu kaun hain in hindi

ओडिशा विधानसभा ने वर्ष 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के तौर पर नीलकंठ अवार्ड से सम्मानित किया था। इस पुरस्कार को देने का मतलब था कि द्रौपदी को सबसे बेहतर विधायक माना गया था। वैसे भी द्रौपदी सबसे ईमानदार और कर्मठ विधायक के रूप में जनता और सरकार के बीच हमेशा ही लोकप्रिय रहीं।

द्रौपदी मुर्मू के पास कितनी संपत्ति है Draupadi Murmu Net Worth in hindi

द्रौपदी मुर्मू को सबसे ईमानदार नेता के रूप में जाना जाता है। दो दशक से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहने और बड़े से बड़े पदों पर रहने के बावजूद उनके पास आज भी बेहद कम संपत्ति है। उनकी कुल संपत्ति मात्र 9.5 लाख रुपये ही है। अब आप सोच सकते हैं कि देश की अगली राष्ट्रपति बनने जा रही हैं मुर्मू कितनी ईमानदार नेता होंगी।

एक महिला राजनेता होने के बाद भी मुर्मू के पास ना तो कोई आभुषण है और ना ही अपने नाम पर जमीन है। वे ना तो कोई बड़ी कार रखती हैं और ना ही किसी भी तरह के महंगे शौैक हैं उनके। वे बस देश के लिए जीना चाहती हैं और समाज के लिए काम करना चाहती हैं।

इसे भी पढ़िए-

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के सबसे आसान ट्रिक जान लीजिए यहां

मोदी सरकार की सभी जरूरी योजनाओं की जानकारी यहां एक क्लिक में

draupadi murmu religion in hindi | draupadi murmu kaun hain in hindi

द्रौपदी मुर्मू हिंदी धर्म की हैं। वह आदिवासी हैं। आदिवासी पहली महिला हैं जो गवर्नर बनीं और अब राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।

draupadi murmu caste in hindi | draupadi murmu kaun hain in hindi

द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति से आती हैंं। आप सोच सकते हैं एक आदिवासी महिला जो अनुसूचित जनजाति से आती है वह दुनिया के इतने बड़े महान देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है। सलाम है उन्हें।

draupadi murmu family hindi | द्रौपदी मुर्मू का परिवार

द्रौपदी मुर्मू के पति का देहांत हो चुका है। द्रौपदी के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू था। कहा जाता है कि द्रौपदी की तीन संतानें थीं दो बेटा और एक बेटी। लेकिन पति के बाद उनके दोनों बेटों की भी मौत हो गई। दोनों बेटों की मौत कैसे हुई इसे लेकर साफ तौर पर कुछ भी सामने नहीं है। अभी उनके परिवार में सिर्फ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू हैं।

दोस्तों, उम्मीद है कि आपको draupadi murmu biography in hindi के बारे में सभी जानकारी मिल गई होगी। आपके मन में अगर कोई सवाल है नीचे कमेंट कीजिए हम तुरंत जवाब देंगे। हमारा सहयोग कीजिए और हमारे वेबसाइट kyahotahai.com को गूगल में सर्च करके अपना पसंदीदा आर्टिकल जरूर पढ़ने आइए।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.