भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (bhojpuri film industry) में एक लड़की ने सिर्फ 14 साल की उम्र में कदम रखा था। फिल्म का नाम था ससुरा बड़ा पईसावाला। यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि यह लड़की रातोंरात भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन बन गई, नाम है रानी चटर्जी (rani chatterjee)। सिर्फ 14 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई टॉप ऐक्ट्रेस उभरकर सामने आई थी। तब से आज तक कुछ नहीं बदला है। आज भी रानी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। और अब तो वह social media queen भी बन गई हैं। bollywood life award 2022 ने रानी चटर्जी को भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए social media queen चुना है।

मनोज तिवारी के साथ की थी पहली फिल्म। rani chatterjee first film


रानी चटर्जी ने वर्ष 2004 में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके नायक थे मनोज तिवारी। मनोज तिवारी की भी यह पहली फिल्म थी। यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों को एक बार से जीवित करने वाली फिल्म थी। यह फिल्म इतनी बड़ी फिल्म साबित हुई कि रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की नई नायिका बनकर उभरीं और पहली ही फिल्म से टॉप ऐक्ट्रेस बन गईं। रानी और मनोज तिवारी की यह जोड़ी सुपहिट साबित हुई।

https://kyahotahai.com/rashmika-mandanna-kaun-hai-in-hindi/

मस्तराम सीरीज से दी दिग्गजों को चुनौती। rani chatterjee mastram

भोजपुरी इंडस्ट्री की हिरोइनों को जो लोग कम आंकते हैं, उन्हें रानी चटर्जी ने जवाब दिया अपने बॉलीवुड डेब्यू से। वेब सीरीज मस्तराम के जरिए रानी चटर्जी ने हिंदी की कई बड़ी हिरोइनों को ना सिर्फ चुनौती दी बल्कि यह भी साबित किया कि किसी क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री के कारण उसे कम नहीं आंकना चाहिए प्रतिभा हो तो हर जगह बंदा अपने लिए खास मुकाम बना सकता है। mastram में अपनी ऐक्टिंग से रानी चटर्जी ने सबके दिल में जगह बनाई और आलोचकों का भी मुंह बंद किया।


वन मैन आर्मी हैं रानी चटर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चटर्जी इसलिए भी अलग और खास हैं क्योंकि वे खुद को वन मैन आर्मी मानती हैं। और वह हैं भी। वरना ऐसी इंडस्ट्री जहां हिरोइनों के लिए करने को कुछ नहीं होता है, वहां इतने कम उम्र में बिना किसी गॉडफादर के आकर अपने लिए जगह बनाना और आज तक उस इंडस्ट्री पर राज करना आसान नहीं था लेकिन रानी हैं ही अलग। उन्होंने ना सिर्फ जगह बनाया बल्कि आज तक टॉप लिस्ट में भी बनी हुई हैं।

चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए हमेशा रहती हैं तैयार

रानी चटर्जी हमेशा ही अलग और चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए तैयार रहती हैं। ऐसा अगर नहीं होता तो वे मस्तराम सीरीज में काम नहीं करतीं। रानी जानती थीं कि अगर वे mastram web series का हिस्सा बनेंगी तो लोग कई तरह के सवाल उठाएंगे। उनके कैरेक्टर पर भी सवाल किए जाएंगे और कई तरह की बातें होंगी। लेकिन उन्होंने लोगों की नहीं बल्कि अपने दिल की सुनी। यही वजह है कि जब mastram web series रिलीज हुई तो सबसे अधिक तारीफ रानी की ही हुई। सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा से भी।

https://kyahotahai.com/2022-mein-aane-wali-film-bollywood-films-2022-list/

हर रोल में दिल चुरा लेती हैं रानी

रानी चटर्जी की खासियत यह है कि वह हर रोल में दिल चुरा लेती हैं। रोल निगेटिव हो या फिर पॉजिटिव रानी उसमें जान फूंक देती हैं। यही वजह है कि उन्हें हर रोल में देखना दिल को सुकून देता है। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी इसे समझते हैं तभी तो उन्हें हर तरह के रोल में प्राथमिकता देते हैं। भोजपुरी में ऐसी बहुत कम हिरोइने हैं जो हर रोल को बखूबी निभा पाती हैं, रानी उसमें टॉप पर हैं।

मेहनत पसंद हैं रानी चटर्जी, शार्टकट में विश्वास नहीं


रानी चटर्जी ने जिस उम्र में शोहरत देखी है उसके बाद से इस उम्र तक टॉप पर बने रहना आसान नहीं होता। लेकिन उन्होंने किया। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि उन्हें मेहनत में यकीन है, शार्टकट में नहीं। उन्होंने वह रास्ता चुना जिस पर चलने में आपको खुद भी सुकून मिलता है और आप दूसरों के लिए भी एक बेहतर राह बनाते चलते हैं। रानी ने आने वाली हिरोइनों के लिए एक अच्छा मार्ग बनाया, खुद का उदाहरण सामने रखकर।

सादगी में भी है खूबसूरती, रानी ने यह कर दिखाया

खूबसूरती का मतलब सिर्फ और सिर्फ बोल्डनेस ही नहीं है। सादगी में भी खूबसूरती है। यह रानी ने साबित किया है। आप रानी की अगर साड़ी वाली तस्वीरें देखेंगे तो उन्हें देखते ही रह जाएंगे। इसमें वे बला की खूबसूरत लगती हैं। रानी ने इसे पर्दे पर भी बखूबी उकेरा है। सादगी पसंद रानी की हर अदा पर इसीलिए फैंस भी रिझ जाते हैं।

ठान लिया उसे पाकर रहती हैं

रानी की एक खासियत यह भी है कि वह जो ठान लेती हैं, उसे पाकर रहती हैं। ज्यादतर हिरोइनें एक ही ढर्रे पर चलती हैं और जो मिला उसी में खुश रहती हैं। लेकिन रानी हमेशा आगे बढ़ना चाहती हैं। खुद को नए सपनों के लिए तैयार करती हैं और फिर उसे पाने के लिए उसी अनुरूप मेहनत भी करती हैं। तभी तो आज वह उस मुकाम पर हैं, जहां बहुत सारी हिरोइनें पहुंच ही नहीं पातीं।

क्यूटनेस की भंडार हैं रानी चटर्जी

रानी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अधिक क्यूट हिरोइन भी कहा जाता है। यह इसलिए क्योंकि वह क्यूटनेस की भंडार हैं। उनके चेहरे पर क्यूटनेस हमेशा नजर आएगी। इसके पीछे वजह है कि वह हमेशा ही खुश रहती हैं। चाहें परिस्थितियां जैसी भी हों अगर आप खुश हैं तो फिर आसपास सबकुछ अच्छा ही होगा।

हम बदलेंगे तभी इंडस्ट्री बदलेगी, नई हिरोइनों में सब्र नहीं है

रानी चटर्जी इस बात में विश्वास करती हैं कि अगर आपको इंडस्ट्री को बदलना है तो पहले खुद को बदलिए। केवल यह कहते रहना कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ भी अच्छा नहीं है, यहां बहुत गंदगी है,. इससे काम नहीं चलेगा। बदलाव के लिए कीचड़ में उतरना पड़ता है। नई हिरोइनों पर रानी कहती हैं, उन्हें फिल्म की कहानी और उसमें उनका क्या रोल है, उस तरफ देखना चाहिए। यह नहीं कि हीरो कितना बड़ा है या बैनर कितना बड़ा है। आजकल की हिरोइनें तुरंत शोहरत पाना चाहती हैं। उनमें सब्र नहीं है। वे रातोंरात फेम पाने की कोशिश करती हैं, यहीं गलती कर रही हैं। मैं सिर्फ किरदार और कहानी के पीछे भागी, तो आज इस मुकाम पर हूं। नई हिरोइनों को यह समझना होगा और इसी अनुसार खुद को बदलना होगा।

इसे भी पढ़ें

https://kyahotahai.com/2022-mein-aane-wali-film-bollywood-films-2022-list/

Leave a Reply

Your email address will not be published.