आजकल एक शब्द सबसे अधिक प्रचलित है। खासकर मनोरंजन की दुनिया में। यह शब्द है OTT। हर रोज आप इस शब्द से टकराते हैं। हर रोज आप OTT पर पहुंचते हैं अपने पसंद की फिल्में या अन्य वीडियोज देखने।

कई बार आपके मन में भी आता होगा कि यार ये OTT है क्या। इसका फुलफॉर्म क्या है। क्यों इसे OTT ही कहा जाता है। इसके पीछे हमेशा ही आप विस्तार से जानना चाहते हैं।

आज के डिजिटल समय में OTT सबसे बड़ा फिल्म रिलीज प्लेटफॉर्म बन गया है। खासकर कोरोना काल में तो ज्यादातर फिल्में यहीं रिलीज हुई हैं। ऐसे में निश्चित रूप से आपको इस बारे में विस्तार से जानना चाहिए।


OTT full form
तो चलिए सबसे पहले इसके फुलफॉर्म से ही बात शुरू करते हैं। OTT का फुलफॉर्म है Over The Top

चलिए अब आगे बढ़ते हैं। इस फुलफॉर्म से तो आप समझ ही गए होंगे कि यह शब्द क्यों इतना प्रासंगिक है।


ह क्या होता है
तो आसान भाषा में यह समझ लीजिए कि मनोरंजक वीडियो, फिल्में या मीडिया से संबंधित कोई भी कंटेंट जो आप एक जगह पर पा रहे हैं, एक मोबाइल ऐप पर पा रहे हैं, उसे ओटीटी के नाम से जानते हैं। यह सिंगल प्लेटफॉर्म होता है जहां आपको सब मिल रहा है। हां, आप कुछ भी देखना चाहते हैं तो आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

तो क्या सारे OTT प्लेटफॉर्म के लिए पैसा खर्च करना है

जी नहीं, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। आजकल इसकी बाढ़ आ गई है। ऐसे में आप कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के ऐप को डाउनलोड करने के बाद से ही उसे देख सकते हैं। वहां कोई चार्ज नहीं है। लेकिन कुछ क्वालिटी वाले जो बड़े प्लेटफॉर्म हैं उन्हें आपको चार्ज करना पड़ेगा।


ये तीन प्रकार की होती हैं

किराए पर
एक टाइप यह है कि आप कुछ ऑन डिमांड देखना चाहें। इसके लिए आप ओटीटी को पैसे दें और अपना मनपसंद चीज किराए पर देख सकते हैं। इसे टीवीओडी सर्विस के नाम से जानते हैं।


ऑन डिमांड

एक होता है कि आप सब्सक्रिप्शन के जरिए देखना चाहते हैं। इसे सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड कहते हैं। इसके लिए आपको कुछ पैसे देने होंगे। इसके बदले में आपको इस प्लेटफॉर्म के तहत ओरिजनल कंटेंट दिखाया जाएगा। अमेजन इसी का हिस्सा है। हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स भी इसी में है।

ड के साथ

इसके बाद एक होता है जिसमें आपको वीडियो मे विज्ञापन भी देखने को मिलेगा। आप चाहें तो कुछ अतिरिक्त पैसा देकर विज्ञापन को हटवा भी सकते हैं। वैसे आपको वीडियो के बीच में ये विज्ञापन जरूर देखने को मिलेंगे।


सबसे बड़ा फायदा
ओटीटी आपके मोबाइल में उपलब्ध है। अब आपको मनोरंजन की दुनिया में जाने के लिए कहीं टीवी या किसी थिएटर तक जाने की जरूरत नहीं है।

महंगे डिश खर्च और अपने पसंद की चीजें न देख पाना भी एक वजह है कि लोग इस तरफ अधिक रुख कर रह हैं। इसमें जो भी पसंद होगा वह देखने को मिल जाएगा।

कभी भी देख सकते हैं। बीच-बीच में रोक-रोक कर देख सकते हैं। आगे-पीछे करके देख सकते हैं।

आप अपना भी कोई अच्छा वीडियो बनाकर इनसे अप्रोच कर सकते हैं और अच्छे दाम पर बेच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.