वैलेंटाइन डे से पहले क्या क्या होता है? 7 फरवरी से 14 फरवरी तक क्या होता है? वेलेंटाइन डे के दिन क्या करते हैं? valentine day kya hota hai hindi

दोस्तों, kyahotahai.com पर एक आपका फिर स्वागत है। आज का विषय है- Valentine Day क्यों मनाते हैं? वेलेंटाइन डे की कहानी हिंदी में? valentine day kya hota hai hindi? दुनिया में प्यार के इजहार का सबसे बड़ा दिन होता है Valentine Day। 14 फरवरी को मनने वाले इस दिन का हर प्रेमी जोड़े को पूरे साल इंतजार रहता है। पूरा का पूरा वैलेंटाइन वीक ( Valentine week) मनाया जाता है और हर दिन प्यार की एक नई इबारत लिखी जाती है। तो चलिए आपको Valentine Day और इससे जुड़ी कहानियों के बारे में विस्तार से बताते हैं। ये स्टोरी अंत तक पढ़िएगा और अच्छी लगे तो शेयर भी करिएगा।

दुनिया में हर दिन किसी न किसी को समर्पित है। कभी मदर्स डे है तो कभी फादर्स डे है। इसी डे के बीच में एक डे आता है प्यार का डे। जिस दिन खुलकर अपने चाहने वालों के सामने प्यार का इजहार किया जाता है। और यही दिन होता है वैलेंटाइन डे। 14 फरवरी को यह दिन आता है। इस दिन को साल का सबसे खूबसूरत और प्यारा दिन भी माना जाता है। क्योंकि यह प्यार का दिन होता है। इसलिए इसकी अहमियत सबसे अधिक होती है।

लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है और वह यह कि आखिर 14 फरवरी को ही वैलेंटडाइन डे क्यों मनाते हैं? कुछ लोग सिर्फ इतना ही जानना चाहते हैं कि valentine day kya hota hai hindi? तो आपको बता दें कि इसके पीछे काफी पुराना इतिहास है। वैलेंटाइन को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। इन कहानियों के जरिए आप समझ जाएंगे कि आखिर वैलेंटडाइन डे क्यों मनाते हैं? और 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं। तो चलिए दोस्तों, फटाफट शुरू करते हैं- पहले जान लेते हैं कि valentine day kya hota hai hindi (वेलेंटाइन डे क्या होता है हिंदी में)

वैलेंटाइन डे क्या होता है हिंदी में | valentine day kya hota hai hindi

वैलेंटाइन डे प्यार का दिन होता है। प्यार के इजहार का दिन होता है। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए सबसे खास दिन होता है। इस दिन प्यार का इजहार किया जाता है। र साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह वेलेंटाइन वीक का सबसे अंतिम दिन होता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। इस दिन लोग अपने प्यार को गुलाब देकर प्रपोज करते हैं और सामने वाला भी आपसे प्यार करता है, यह सुनना चाहते हैं।

यह दिन सिर्फ प्रेमी प्रेमिका के लिए नहीं बल्कि जिसे भी आप प्यार करते हैं उसके प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करने का दिन होता है। वह मां भी हो सकती है, बाप और भाई-बहन या दोस्त भी हो सकते हैं। आमतौर पर वैलेंटाइन डे किसी भी प्रेमी जोड़े के लिए सबसे खास दिन होता है। यही वजह है कि इस दिन को प्यार और मोहब्बत के दिन के रूप में भी जाना जाता है।

वैलेंटाइन डे की शुरुआत तो 7 फरवरी से ही हो जाती है। प्यार का यह अनोखा त्योहार पूरे एक सप्ताह तक चलता है। 7 फरवरी को रोज डे से इसकी शुरुआत होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में इसकी समाप्ति होती है। इसके बीच में पड़ने वाले सभी दिनों की जानकारी हम नीचे देंगे। यहां बस इतना समझ लीजिए कि हर रोज प्यार का एक पैगाम प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए और प्रेमिका अपने प्रेमी के लिए देती है।

चूंकि यह भी एक तरह का त्योहार ही है और हर त्योहार को मनाने के पीछे एक कहानी होती है , उसका एक इतिहास होता है। तो चलिए वैलेंटाइन को मनाने के पीछे जो इतिहास है उसे भी जान लीजिए। valentine day kya hota hai hindi के तहत चलिए अब इसका इतिहास जान लीजिए।

वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं | वैलेंटाइन डे की कहानी | वैलेंटाइन डे का इतिहास

वैलेंटाइन की शुरुआत रोम के एक पादरी के नाम पर हुआ था जिसका नाम वैलेंटाइन था। कहा जाता है कि उस वक्त रोम पर Claudius का शासन था। वह चाहता था कि वह दुनिया का सबसे शक्तिशाली शासक बन जाए। इसके लिए वह दुनिया की सबसे बड़ी सेना बनाने में जुट गया। उसने फरमान जारी किया कि रोम के सभी युवा सेना में आएं। लेकिन उसने देखा कि ऐसे लोग जो शादीशुदा हैं और उनकी फैमिली है वे सेना में नहीं आना चाहते। इससे गुस्सा कर राजा ने वहां आगे भविष्य में होने वाली सभी शादियों पर रोक लगा दी।

इससे जनता के बीच राजा के खिलाफ आक्रोश पैदा हुआ। खुद पादरी वैलेंटाइन को भी राजा का यह निर्णय पसंद नहीं आया। पादरी वैलेंटाइन समाज में प्यार बढ़ाना चाहते थे। उसी समय एक प्रेमी जोड़ा पादरी के पास आया जो आपस में बहुत प्यार करते थे लेकिन राजा के इस फरमान के कारण शादी नहीं कर पा रहा था। पादरी ने राजा के चोरी छिपे दोनों की शादी करा दी। लेकिन इस बात की जानकारी राजा को हो गई।

क्रोधित राजा ने पादरी को कैद करवा लिया और मौत की सजा सुनाई। कहा जाता है कि दो प्रेमी जोड़ों को मिलाने के लिए पादरी को जिस दिन फांसी के फंदे पर लटकाया गया, वह दिन 14 फरवरी का ही था। इसी वजह से इस दिन उस पादरी को श्रद्धांजलि देने और दुनिया भर में प्यार की ताकत का अहसास कराने, प्यार बांटने के लिए वैलेंटाइन डे की शुरुआत कर दी गई। valentine day kya hota hai hindi के तहत चलिए अब जानिए कि पूरे वीक में क्या-क्या होता है।

7 फरवरी से 14 फरवरी तक क्या होता है | वैलेंटाइन डे से पहले क्या क्या होता है?

प्यार का यह त्योहार सात दिन का होता है। इसे वैलेंटाइन वीक कहते हैं। 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक यह पूरा सप्ताह चलता है। नीचे आपको हर दिन के बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। valentine day kya hota hai hindi के तहत पूरे वीक की समरी नीचे है-

7 फरवरी रोज डे के बारे में हिंदी में

वैलेंटाइन वीक का यह पहला दिन होता है। इस दिन प्यार करने वाले जोड़े एक दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। पहली बार किसी को अपना वैलेंटाइन बनाने की शुरुआत भी इसी दिन होती है। गुलाब देकर आप उनसे सहमति लेते हैं कि क्या उन्हें भी आपसे प्यार है।

8 फरवरी प्रपोज डे के बारे में हिंदी में

गुलाब देने के बाद अगले दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को प्रपोज करते हैं. इसमें किसी का प्रपोजल स्वीकार होता और किसी का अस्वीकार भी हो सकता है। प्रपोज डे के दिन हर प्रेमी प्रेमिका की धड़कन तेज रहती है। इसलिए कि वे जिससे अब तक एकतरफा प्यार कर रहे थे आज जानने का दिन है कि क्या वह आपके प्रपोज को स्वीकार करेगा या करेगी।

9 फरवरी चॉकलेट डे के बारे में हिंदी में

अब जबकि सामने वाले ने आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है तो फिर इस खुशी में कुछ मीठा हो जाए। इसलिए चॉकलेट का आदान प्रदान होता है और चॉकलेट खाकर प्रेमी जोड़े खुश हो जाते हैं कि अब तो प्यार आगे बढ़ेगा।

10 फरवरी टेडी डे के बारे में हिंदी में

अब चॉकलेट तो दे दिए लेकिन इतने से ही काम नहीं चलेगा। प्यार में बहुत कुछ लूटाना पड़ता है। अरे मैं मजाक कर रहा हूं। तो टेडी इसलिए देते हैं ताकि आपका प्यार टेडी की तरह ही मासूम बना रहे। खासकर लड़कियों को टेडी बहुत पसंद होता है वे इससे लिपटकर सोना चाहती हैं और कहीं न कहीं इसके रूप में ही वह यह सोच लेती हैं कि बिस्तर पर उनकी बाहों में उनका प्रेमी है।

11 फरवरी प्रॉमिस डे के बारे में हिंदी में

अब आ गया वह दिन जिस दिन कसमें खाई जाती हैं कि जिंदगी भर हम तुम्हारे साथ रहेंगे। प्यार अब परवान चढ़ रहा होता है और प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से हमेशा के लिए साथ रहने का प्रॉमिस करते हैं।

12 फरवरी हग डे के बारे में हिंदी में

कोई आपसे यह वादा करे कि वह जिंदगी भर आपको प्यार करेगा तो आप क्या करेंगे तुरंत उसे हग कर लेंगे गले लगा लेंगे इसीलिए प्रॉमिस डे के बाद हग डे आता है। इस दिन जादू की झप्पी देते हैं। गले लगाते हैं और अपने प्यार को पहली बार स्पर्श करते हैं।

13 फरवरी किस डे के बारे में हिंदी में

जब आप किसी को हग करते हैं और आप प्यार में होते हैं तो अपने आप आंखें बंद हो जाती हैं और होठों से होठ चिपक जाते हैं। यानी चुंबन हो जाता है। ललाट पर चुंबन, होठों पर चुंबन, गाल पर किस चाहें जहां भी हो जैसे भी हो यह प्यार के इजहार का सबसे मासूम तरीका होता है।

14 फरवरी वैलेंटाइन डे के बारे में हिंदी में

और अब आता है वैलेंटाइन वीक का अंतिम दिन वैलेंटाइन डे। अब सबकुछ हो गया है प्रॉमिस, हग और किस सबकुछ। अब दिन है वैलेंटाइन का। अपने प्यार के असली इजहार का। अपने प्यार के प्रति समर्पित हो जाने का। दुनिया भर में प्यार बांटने का। दुनिया को प्यार की ताकत का अहसास कराने का।

इसे भी पढ़िए-

किसी की मौत के बाद RIP क्यों लिखते हैं, पूरी जानकारी हिंदी में

लड़के लड़कियों की प्यार भरी शायरी, एटीट्यूट शायरी, 100 से अधिक शायरी

(दोस्तों उम्मीद है कि valentine day kya hota hai hindi के बारे में पूरी जानकारी आपको मिल गई होगी। अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो नीचे कमेंट में पूछिए, हम उसका जवाब जरूर देंगे. यहां आते रहिए और अपना प्यार देते रहिए।)


Leave a Reply

Your email address will not be published.