TATA IPL 2022 को लेकर मंच सजने लगा है। आपका भी दिल खूब खुश हो रहा होगा कि चलिए अब लंबे समय तक लगातार क्रिकेट का आनंद लिया जाएगा। वैसे भी अपने देश में क्रिकेट को धर्म और क्रिकेटर सबसे बड़े हीरो के रूप में देखे जाते हैं। इस बार IPL के साथ TATA शब्द भी जुड़ गया है तो रोमांच कई गुना बढ़ गया है।

रोमांच बढ़ने के साथ ही लोगों के दिल में कई तरह के सवाल भी हैं। आखिर इस बार आईपीएल को टाटा आईपीएल क्यों कह रहे हैं। टाटा को क्या फायदा था आईपीएल में आने से। टाटा के आने से BCCI को कितना फायदा होगा। TATA IPL 2022 से आगे के IPL में कितना बदलाव आ जाएगा।

तो चलिए इस पर आज विस्तार से बात करते हैं और आपको TATA IPL 2022 के बारे में हर जानकारी देते हैं।

https://kyahotahai.com/the-kashmir-files-film-review/

टाटा बन गया है मुख्य स्पांसर

तो दोस्तों आप आसान शब्दों जान लीजिए कि यह TATA IPL 2022 इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस बार आईपीएल की मेन स्पान्सरशिप टाटा के पास आ गया है। जी हां, वही रतन टाटा। देश के सबसे बड़े व्यापारिक घरानों में से एक टाटा इस बार इसका मेन प्रायोजक है। जिसे आप मेन स्पांसर कहते हैं।

जैसे वीवो था, ड्रीम 11 था वैसे ही अब टाटा

दोस्तों और आसान है आपको समझना जिस तरह से इसके पहले वीवो ( VIVO MOBILE) और DREAM 11 स्पांसर हुआ करते थे उसी तरह से अब टाटा है। हर कोई जानता है कि भारतीय क्रिकेट टीम का स्पांसर बनने का मतलब है कि दुनिया में छा जाना। हर जगह पर आपका पहचान बन जाना। यूं तो टाटा के लिए किसी पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन समय के साथ टाटा खुद को और लोकप्रिय बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

युवाओं को जोड़ने के लिए टाटा ने लिया यह फैसला

टाटा अब युवाओं के बीच खुद को लोकप्रिय करना चाहता है। टाटा को सबसे भरोसेमंद माना जात है। हाल ही में एयर इंडिया को भी टाटा ने खरीद लिया है। अब वह अन्य क्षेत्रों में भी पैर पसार रहा है। क्रिकेट से बेहतर और कुछ भी नहीं है युवा दिलों में उतरने के लिए। ऐसे में टाटा के लिए यह फायदे का सौदा है।

https://kyahotahai.com/holi-newly-married-lady/

बीसीसीआई को कितना मिलेगा

माना जा रहा है कि बीसीसीआई एक सीजन में 800 करोड़ से अधिक कमाने का लक्ष्य रखा है। यह कमाई स्पांसर से होनी है। इसमें दूसरी कमाई शामिल नहीं है। करीब 650 करोड़ रुपये अकेले टाटा देगा। इसके अलावा अन्य स्पांसर से कुल पैसे जोड़ने के बाद 800 करोड़ से अधिक की कमाई बीसीसीआई की होगी।

इस बार दो टीमें हैं नई

आईपीएल 2022 में गुजरात और लखनऊ की दो टीमें नई हैं। इन टीमों के आ जाने से आईपीएल का रोमांच और बढ़ गया है।

कब से शुरू हो रहा है TATA IPL 2022

TATA IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। यह लीग का 15वां सीजन भी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published.