HOLI का त्योहार अपने यहां काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह हमारे प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है। होलिका दहन को लेकर कई तरह की कथाएं प्रचलित हैं। समाज में कई तरह की मान्यताएं भी हैं। कई बार लोग इन मान्यताओं को दरकिनार करते हैं लेकिन बहुत सारे लोग इस पर भरोसा भी करते हैं।

आइए, ऐसी ही एक मान्यता से आपको रूबरू कराते हैं। इस बारे में अक्सर कई लोग कहते नजर आएंगे कि कुछ खास लोगों को होलिका की अग्नि नहीं देखनी चाहिए। आखिर ऐसा क्यों कहा जाता है और कौन होते हैं ये लोग।

https://kyahotahai.com/holika-dahan-story/

नवविवाहित स्त्री

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवविवाहित स्त्रियों के लिए होलिका की अग्नि को देखना वर्जित है। अगर आपको कुछ ही समय हुआ है शादी हुए तो फिर आप इस अग्नि को देखने न जाएं। आप श्रद्धा से घर पर रहकर ही होलिका की अग्नि को प्रणाम कर लें।

क्यों न जाएं, क्या है वजह

मान्यता है कि होलिका की अग्नि का जलना मतलब पुराने साल का जलना। पुरानी बातों का जलना। पुराने शरीर का जलना। अगर नवविवाहिता ऐसा करेगी तो फिर उसके सौभाग्य से इसे जोड़ा जाएगा जो कि उचित नहीं है।

https://kyahotahai.com/holika-dahan-ki-kahani/

दूर से ही प्रणाम कर मांगें पति के लिए आशीर्वाद

होलिका से आशीर्वाद भी मांगने की परंपरा है। ऐसे में ऐसी स्त्रियां जो उसे देख नहीं सकतीं, वे घर से ही मन ही मन प्रणाम कर आशीर्वाद मांगें। भक्त प्रहलाद से भी कहें कि उनके जैसा ही सच्चा और भक्त बेटा उन्हें भी पैदा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published.