राष्ट्र के प्रिय नेता का जन्म इस दिन कटक में हुआ था। इनकी माता का नाम प्रभावती तथा पिता का नाम जानकी नाथ था। शरतचन्द्र बोस इनके बड़े भाई थे। सुभाष बाल्यावस्था से ही बड़े प्रतिभाशाली थे। बी.ए. पास करने के बाद ये इंग्लैंड गये थे। प्रतिभा के बल पर ही बिना विशेष परिश्रम किए इन्हें नौकरी मिल गयी थी। स्वदेश प्रेम का भाव जागृत होते ही इन्होंने वहां की नौकरी से स्तीफा दे दिया और भारत आकर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। वे कांग्रेस के प्रधान चुने गये। कई बार जेल गये। नजरबन्द हुए। अस्वस्थ रहे पर देशसेवा से विमुख न हुए।

इन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की थी। जब ये विमान द्वारा जापान जा रहे थे तो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसी दुर्घटना में इन्हें वीरगति प्राप्त हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.