शीतला माता कितनी बहन है, जयपुर में सात बहनों का मंदिर, sat behno ka mandir hindi 2022, लखनऊ में 7 बहनों का मंदिर

sat behno ka mandir hindi 2022: दोस्तों, सात बहनों के मंदिर के बारे में अक्सर आप जानना चाहते हैं। देवी दुर्गा के इस सात स्वरूप वाली देवियों का मंदिर एक साथ विराजमान है। ये मंदिर दो जगह पर हैं राजस्थान के जयपुर में और यूपी के लखनऊ में। सात बहनों के मंदिर का सात रहस्य है और यहां सात तरह के आशीर्वाद की कामना से लोग आते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ये मंदिर जयपुर और लखनऊ में कहां हैं और इनका रहस्य क्या है। क्या कामना लेकर यहां जाएं। तो चलिए शुरू करते हैं।

दोस्तों, शीतला माता की 7 बहने हैं। मां दुर्गा उनकी ही बहन हैं। ये सातों बहनें जहां भी एक साथ मौजूद होती हैं,. उस शहर का वे रक्षा कवच बन जाती हैं. उस शहर पर कभी कोई विपत्ति नहीं आती है। इन सभी देवियों का उस शहर के लोगों पर विशेष कृपा रहती है।

जयपुर और लखनऊ में मां की सभी बहनें एक साथ मौजूद हैं। यहां भक्ति हमेशा ही हवाओं में घुली रहती है। आप हमेशा यहां के लोगों को भक्ति में डूबे पाएंगे। इन माओं के कारण ही ये जगह अपने आप में बहुत ही शक्तिशाली पीठ के रूप में हो जाता है। यहां के आसपास रहने वाले लोगों पर गलत लोगों की साया तक नहीं पड़ती है। यह मां की ही महिमा है उनकी शक्ति है।

तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए पहले बताते हैं कि सात बहनों के मंदिर जयपुर में कहां है और फिर लखनऊ की जानकारी देंगे। sat behno ka mandir hindi के तहत जानिए जयपुर में ये मंदिर कहां है।

sat behno ka mandir hindi

सात बहनों का मंदिर जयपुर में कहा है | sat behno ka mandir 2022

राजस्थान के जयपुर में सामोद महल में एक साथ इन सातों बहनों का मंदिर स्थित है। इन बहनों के नाम हैं – ऋणिका, घृर्णिका, महला, मंगला, शीतला, सेठला और दुर्गा। नवरात्र में इन सातों बहनों की विशेष पूजा होती है। वैसे तो पूरे साल यहां पर मां की अराधना चलती रहती है लेकिन नवरात्र में इन सातों बहनों के लिए अलग से और विशेष अनुष्ठान होता है।

जयपुर स्थित इस मंदिर को महामाया माता मंदिर के नाम से जानते हैं। माहामाया मंदिर में ही शीतला माता की ये सारी बहनें एक साथ मौजूद हैं। सात दिन तक सातों माताओं की अलग-अलग पूजा होती है। अष्टमी और नवमी पर इनका श्रृंगार कर विशेष पूजन अर्चन किया जाता है।

यह मंदिर अरावली पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। कहते हैं कि मां ने अपने करुणामयी अवतार को लेते समय अरावली पर्वत श्रृंखला पर अपनी बहनों के साथ कुछ देर रुकी थीं। इसके बाद से ही यहीं पर माता की सभी बहनों का मंदिर बना दिया गया। इस पर्वत पर माता खुद निवास करती हैं। सिंह पर सवार होकर माता का रूप इस पर्वत पर हमेशा ही विद्यमान माना जाता है।

देशभर से श्रद्धालु नवरात्र के मौके पर इस मंदिर में पहुंचते हैं और मां की अराधना करते हैं। नीचे हम बताएंगे कि इसके सात रहस्य कौन से हैं और कौन से 7 आशीर्वाद लोग मांगने इन बहनों के पास पहुंचते हैं। उससे पहले जान लीजिए कि लखनऊ में सात बहनों के कौन-कौन से मंदिर हैं। sat behno ka mandir hindi के तहत जानिए लखनऊ में कहां है इनका मंदिर।

सात बहनों के मंदिर लखनऊ में कहां है | sat behno ka mandir hindi

यूपी के लखनऊ में शहर के सातों कोनों पर माता की बहनों का मंदिर है। ये शहर की सुरक्षा कवच के रूप में विद्यमान हैं। मां का आशीर्वाद पूरे शहर को मिलता रहता है। चलिए इन सातों मंदिरों के बारे में बताते हैं विस्तार से-

बड़ी काली मंदिर | sat behno ka mandir hindi

लखनऊ के चौक में है बड़ी काली मंदिर। यह मंदिर मां का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। काली जी के स्वरूप में यह मंदिर स्थित है। कहते हैं कि इस मंदिर का आसन बहुत ही ऊंचा है। इसका मतलब है कि यह मंदिर आपकी हर मनोकामना को पूरा करने वाला है। कभी आदि गंगा गोमती नदी इस मंदिर में मां का पैर पखारती हुई बहती थीं। अब तो गोमती थोड़ी दूर हो गई हैं।

इस मंदिर की स्थापना आदि शंकराचार्य ने की थी। इस मंदिर में रजत वेदी पर मां लक्ष्मी और भगवान नारायण की चतुर्भुज युगल मूर्ति विद्यमान है। इसे नर और नारायण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर के चारों तरफ आपको कई छोटे मंदिर मिलेंगे। गया शैली में इसका शिखर है और इसकी बुनावट आपके दिल में उतर जाएगी।

मनसा देवी मंदिर | sat behno ka mandir hindi

सराय माली खां में मां मनसा देवी का मंदिर है। इसे सबसे बड़े रहस्यमयी मंदिर के रूप में भी जानते हैं। वैसे भी पश्चिम बंगाल में मां मनसा देवी को पूजने वालों कीे कमी नहीं है। वहां लोग मानते हैं कि मां मनसा देवी जिस पर खुश हो गईं उनका बेड़ा पार हो जाता है।

इसी मंदिर के पास जियालाल फाटक भी है जिसका उल्लेख इतिहास में मिलता है। इस मां के मंदिर में आप कोई भी मनोकामना मन में लेकर जाएं लेकिन कुछ भी बोलें नहीं सिर्फ उनकी तरफ मुख करके थोड़ा सा बुदबुदा दें और चले आएं। मां तुरंत समझ जाएंगी कि आप किस मनोकामना से उनके पास आई थीं और तुरंत उसे पूरा कर देंगी।

संदोहन देवी मंदिर | sat behno ka mandir hindi

लखनऊ के चौपटिया चौराहे पर मां संदोहन देवी का मंदिर स्थित है। कहते हैं कि लखनऊ में पहले एक सिंधुवन था। इसी वन में एक तालाब था जिसके बारे में माना जाता है कि मां खुद इस तालाब के पास बैठती थीं और अपनी बहनों से बात करती थीं। इसी तालाब के अवशेष जहां मिले वहीं पर संदोहन देवी मंदिर बन गया।

लखनऊ के पांच देवी मंदिरों की जो माला है उसमें सबसे मध्य में मां संदोहन देवी का ही मंदिर है। उनके दोनों तरफ माता के दो दो मंदिर हैं। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर आपको विशेष शांति मिलती है और आप यहां अपनी हर मनोकामना को पूर्ण कर लेते हैं।

शीतला माता मंदिर | sat behno ka mandir hindi

इन सभी माताओं की सबसे बड़ी बहन ही मां शीतला माता हैं। शीतला माता से ही इन सभी बहनों की पहचान है। प्रथम पूज्य मां शीतला भवानी ही हैं। इसलिए इस मंदिर को लखनऊ का सबसे प्रमुख मंदिर माना जाता है। मेहंदीगंज में स्थापित इस मंदिर को भगवान लवकुश ने स्थापित किया था। तब गोमती नदी के बिल्कुल तट पर ही यह मंदिर था।

कहते हैं कि इस मां का जो द्वार है, वहीं से गोतमी नदी बहती थी। लव कुश ने अपनी मां को ध्यान में रखकर इस मंदिर का निर्माण कराया। बाद में कश्मीर हिंदू जब लखनऊ पहुंचे और शरणार्थी के रूप में शरण लिया तब कहते हैं कि मां के आशीर्वाद से ही उनका जीवन पटरी पर लौटा। तबसे उन्होंने इस मां को अपनी कुलदेवी मान लिया।

मसानी देवी | sat behno ka mandir hindi

कहते हैं कि जैसे श्मशान के देवता शिव हैं उसी तरह से श्मशानी यानी मसानी के रूप में मां पार्वती के अवतार को माना जाता है। यह मां मसानी देवी का मंदिर मां के पार्वती स्वरूप को ही लेकर है। इसे मोक्षदायिनी भी मानते हैं। अंतिम समय में अगर आप इस देवी के दर्शन कर लिए तो फिर मोक्ष तय है।

यहां पति के दीर्घायु की कामना लेकर पहुंचेंगे तो निश्चित ही वह सफल होगा। लखनऊ के सआदतगंज में यह मंदिर स्थित है। 1883 में यह मंदिर बना था। इस मंदिर में आज भी फुलों के साथ कौड़ियां चढ़ाई जाती हैं क्योकि मसानी देवी को श्मशानी देवी माना जाता है।

यहां अपनी मनोकमाना को लेकर पहुंचने वाले लोग अपनी मनोकामना चौकी भरते हैं। सात बुधवार तक इस चौकी को भरना होता है। इसके तहत मां के चौखट को फूल, पान के पत्ते, लौंग, बताशा और कौड़ी चावल से सजाया जाता है।

भूइयन देवी मंदिर | sat behno ka mandir hindi

लखनऊ के गणेशगंज में माता की एक बहन हैं उनका नाम है भूइयन देवी। कहते हैं कि 19वीं सदी में मुस्लिम शासक नसीरूद्दीन हैदर ने गणेशगंज में एक खुदाई कराई थी। उसी खुदाई में एक पीपल के नीचे देवी मां की प्राचीन मूर्ति मिली थी। इसके बाद इस मूर्ति को ले जाकर एक मठ में रख दिया गया।

चूंकि यह विष्णु पत्नी के अवतार की मूर्ति थीं और उन्हें भू देवी कहा जाता है इसलिए इसका नाम भूइयन देवी रखा गया और यहां बाद में एक मंदिर स्थापित हुआ जहां पर मां की इस मूर्ति को स्थापित कर दिया गया। कहते हैं कि अवध में भू देवी की पूजा की लंबी परंपरा रही है। यही वजह है कि लखनऊ में मां भूइयन देवी के मंदिर के प्रति लोगों की आस्था सबसे अधिक है।

संकटा देवी | sat behno ka mandir hindi

शीतला माता की सबसे छोटी बहन संकटा देवी हर संकट की नाशक देवी हैं। लखनऊ के शिवाला प्रांगण में इनका मंदिर है। कश्मीरी पंडित इस देवी की खूब पूजा अराधना करते हैैं। सात सुहागिनें अपने किसी भी मन्नत को लेकर मां संकटा देवी के ही मंदिर में जाती हैं और यहीं से उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।

कहते हैं कि अगर पुत्र ना हो रहा हो, अगर घर पर किसी प्रेत की साया हो, पत्नी या पति के बीच रिश्ते मधुर ना हो रहे हैं या कोई भी क्लेश हो तो तुरंत मां के इस दरबार में अपनी कामना लेकर जाइए यहां हर कामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें-

हरतालिका तीज के बारे में जानिए सबकुछ

हर तरह की धार्मिक स्टोरी यहां पर पढ़ें

सावन की हर स्टोरी यहां पर पढ़ें

सात बहनों के मंदिर के 7 रहस्य | sat behno ka mandir hindi

  • ये सभी मां दुर्गा की सात बहनें हैं जो अलग-अलग रूपों में विद्यमान रहती हैं।
  • हर मां की एक शक्ति है और उसके उपासकों को सभी माताओं का आशीर्वाद एक साथ मिलता है।
  • मां के किसी भी एक मंदिर में जाकर पूजा करने पर सभी माताओं के मंदिरों की अराधना मान ली जाएगी।
  • इन सभी माताओं के मंदिरों के चौखट हमेशा ही सबसे ऊंचे स्थान पर होते हैं।
  • इन माताओं के मंदिरों में आपको कोई भी मनोकामना को बोलना नहीं है।
  • इन सातों बहनों की करुणामयी अवतार देवी मां शीतला भवानी हैं।
  • शक्ति स्वरूपा खुद मां दुर्गा हैं जो इन सातों बहनों में बसती हैं।

7 बहनों से क्या 7 आशीर्वाद मांगें | sat behno ka mandir hindi

  • पति के दीर्घायु होने की कामना
  • पुत्र की कामना
  • धन वैभव की कामना
  • परिवार में शांति की कमान
  • लोक कल्याण की कामना
  • सरकारी नौकरी की कामना
  • माता-पिता के दीर्घायु होने की कामना

आज आप क्या सीखकर जा रहे हैं

दोस्तों, आज आपने जाना कि sat behno ka mandir hindi में यानी सात बहनों का मंदिर कहां है। इसे लेकर कोई भी सवाल है तो नीचे कमेंट कीजिए। हमें जवाब देकर खुशी होगी। हमारे वेबसाइट को गूगल में सर्च करते रहिए आपके इसी सहयोग से हम आगे बढ़ेंगे. लव यू रहेगा इसके लिए..


Leave a Reply

Your email address will not be published.