तीज के दिन क्या नहीं करना चाहिए? तीज की पूजा कैसे करें? hartalika teej ka saman hindi mein 2022, तीज व्रत करने से क्या फल मिलता है?

hartalika teej ka saman hindi mein 2022: इस बार हरितालिका तीज 31 जुलाई को मनाई जाएगी। हरियाली तीज को ही हरितालिका तीज भी कहते हैं। सुहागन महिलाओं के लिए यह सबसे जरूरी निर्जला व्रत होता है। ऐसे में इस दिन की पूजा सामग्री का बहुत ही अधिक महत्व है। इस आर्टिकल में हम आपको हरतालिका तीज की पूजा सामग्री क्या है? hartalika teej ka saman hindi mein 2022, हरितालिका तीज पर क्या करें और क्या ना करें, हरितालिका तीज का व्रत कैसे करें? सारी जानकारी देंगे। तो इसे अंत तक पढ़िएगा और शेयर जरूर कर दीजिएगा।

दोस्तों, सुहागन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्जला रहकर यह व्रत करती हैं। माना जाता है कि आज के दिन ही मां पार्वती की तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें शादी के लिए हां किया था। इसी वजह से आज के दिन हर सुहागन महिला मां पार्वती और भगवान शिव दोनों की आज पूजा करती हैं।

आज के दिन अगर प्रेमिकाएं अपने प्रेमी को पाने के लिए भगवान शिव और मां गौरी की पूजा करें तो उन्हें भी उनके प्रेमी पति के रूप में मिलते हैं। क्योंकि आज के दिन का व्रत प्रेम का प्रतीक भी है। इस दिन कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा पति प्राप्त करने के लिए शिव भगवान का व्रत रखती हैं। मां पार्वती का पूजन करती हैं।

चूंकि यह व्रत सबसे खास व्रत है इसलिए इसकी पूजन सामग्री को बहुत ही ध्यान से जुटाना होता है। सुहागन महिलाओं के लिए पति ही परमेश्वर होते हैं ऐसे में इस पूजा में कोई चूक न रह जाए. इसलिए पूजन सामग्री पर विशेष ध्यान महिलाओं को खुद रखना चाहिए। चलिए नीचे हम बता रहे हैं कि इसके लिए कौन से जरूरी पूजन सामग्री है। उसके बाद बताएंगे कि पूजन कैसे करें, हरितालिका तीज पर भगवान शिव को कैसे खुश करें? तीज व्रत करने से क्या फल मिलता है? चलिए पहले बताते हैं कि hartalika teej ka saman hindi mein 2022.

हरितालिका तीज का सामान हिंदी में। hartalika teej ka saman hindi mein 2022

  • भगवान शिव की मूर्ति बनाने के लिए बालू का रेत, आज बालू से ही शिवलिंग बनाएं क्योंकि मां पार्वती ने इसी शिवलिंग की पूजा कर भगवान को प्राप्त किया था।
  • बालू नहीं मिलने पर रामराजी मिट्टी मंगाकर उससे भी शिवलिंग बना सकती हैं।
  • शिवजी की पूजा के लिए बेलपत्र और भांग धतुर मंगा लें।
  • सफेद और लाल फूल। सफेद फूल शिवजी के लिए और लाल फूल मां गौरी के लिए।
  • शिवजी की प्रतिमा रखने के लिए लकड़ी की एक छोटी चौकी रख लें।
  • पूजा के लिए नारियल और मां के लिए एक चुनरी लाल वाली।
  • चौकी के नीचे पीला कपड़ा डालकर शिवलिंग रखना है।
  • मां पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाते हैं। इसके लिए हरी साड़ी ले लें।
  • इसके अलावा मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, माहौर, श्रीफल, कलश, अबीर, चंदन, घी-तेल, कपूर, कुमकुम सबको खरीदना है।
  • केले का पत्ता लें।
  • आम का पल्लो लीजिए।
  • पान और सुपारी लीजिए।
  • फल और मेवे लीजिए।
  • पेड़े का भोग लगाना है।
  • बताशा रखिए।
  • कपूर से आरती करनी है उसे भी रखना होगा।
hartalika teej ka saman hindi mein

हरितालिका तीज की पूजा कैसे करें । hartalika teej ka saman hindi mein 2022

  • सबसे पहले भगवान शिव का शिवलिंग बालू के रेत से बनाएं।
  • इसके बाद रामराजी मिट्टी से मां पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा बनाएं।
  • अब लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछा दें।
  • अब तीनों प्रतिमाओं को इस पर स्थापित करें।
  • अब आपको चौकी पर ही बीच में अक्षत वाले चावल से अष्टकमल बनाना है और वहां पर कलश स्थापित करना है।
  • कलश पर स्वास्तिक बनाइए। चावल भर दीजिए।
  • कलश में पानी भरिए। उसमें लाल सिंदूर डालिए। एक रुपये का सिक्का डालिए। एक फूल डालिए। हल्दी डालिए।
  • अब मूर्तियों की पूजा शुरू कीजिए। सबसे पहले गणेश जी फिर शिव और मां पार्वती की पूजा कीजिए।
  • अब अभिषेक कीजिए। जल और दूध से अभिषेक करिए।
  • अब बेलपत्र शिवजी पर चढ़ाइए। पीला फूल गणेश जी को और लाल फूल मां गौरी को चढ़ाइए।
  • सभी फूल चढ़ाने के बाद दुर्वा चढ़ाइए।
  • अब फिर से शुद्ध जल चढ़ाइए।
  • अब मां पार्वती का श्रृंगार कीजिए और दान के लिए श्रृंगार की सारी सामग्री उन्हें अर्पित कर दीजिए।
  • मां को सिंदूर लगाइए और हाथ में जो सिंदूर बच जाए उसे खुद लगा लीजिए।
  • अब आरती कीजिए। फिर सबको आरती दिखाइए। सभी घर में आरती दिखाइए।
  • पूजन के बाद सबसे पहले पति का चरण स्पर्श कीजिए।
  • उसके बाद पूरे परिवार के सभी बड़ों से आशीर्वाद लीजिए।

इसे भी पढ़ें-

हरियाली तीज का मतलब क्या होता है पूजा और व्रत विधि सब जानें

सावन सहित सभी धार्मिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घर बैठे ऑनलाइन पैसा यहां से कमाएं

तीज की पूजा की तैयारी कैसे करें । hartalika teej ka saman hindi mein 2022

  • हर बार तीज का मुहूर्त अलग-अलग होता है। पंडितजी से तीज का मुहूर्त पूछ लें और उसी हिसाब से अपनी तैयारी करें।
  • वैसे माना जाता है कि सुबह ५.३० से ८.३० बजे के बीच तीज की पूजा सुहागन महिलाओं को कर लेनी चाहिए।
  • यह निर्जला व्रत होता है इसलिए आपको उठने के बाद मुंह में कुछ नहीं डालना है।
  • आज शिव को गंगाजल और दूध से अभिषेक करना है।
  • भगवान शिव को शहद से भी आज अभिषेक कर सकते हैं।
  • मां गौरी की भी पूजा आज करनी है। उन्हें भी श्रृंगार की सारी सामग्री चढ़ानी है।
  • आज आपके हाथ में मेहंदी होनी चाहिए और सोलह श्रृंगार करके तैयार होकर ही पूजा करें।
  • आज आपको भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना है। पूरे दिन व्रत रहकर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते रहें।
  • कात्यायिनी महामाये महायोगिनीधीश्वरी नन्द-गोपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम:।। इस मंत्र का जाप 108 बार करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।
  • आज के दिन की पूजा करते समय पति के लंबी उम्र की कामना और संतान की रक्षा और स्वास्थ्य की कामना को लेकर विधिपूर्वक पूजन करें।
  • शाम के समय नया वस्त्र धारण करें। इस समय भी हरे रंग की साड़ी पहननी है।
  • अब अपनी सहेलियों या आसपास की महिलाओं के साथ जुटकर मां पार्वती और शिव की पूजा करें।
  • विधि पूर्वक पूजन करने के बाद आप पार्वती और शंकर के मिलन की पवित्र कथा को भी सुनें।

हरितालिका तीज का व्रत सबसे पहले किसने किया था । हरितालिका तीज की कथा क्या है

हरितालिका तीज का सबसे पहले व्रत मां पार्वती ने किया था। मां की तपस्या से खुश होकर ही इसी दिन भगवान शिव ने विवाह करने के लिए उन्हें हां किया था। कहते हैं कि 107 जन्म तक मां पार्वती ने लगातार भगवान शिव की पूजा की थी लेकिन किसी जन्म में शिव उन्हें नहीं मिले थे।

108वें जन्म में वे हिमालय की पुत्री बनकर पैदा हुईं। इसके बाद उन्होंने हिमालय की कंदरा में कड़ी तपस्या शुरू की। एक दिन उन्होंने रेत के बालू से भगवान शिव का शिवलिंग बनाया और गंगाजल से उसका अभिषेक किया। पार्वती ने पहली बार शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का अभिषेक किया और भगवान भोले इतना खुश हुए कि तुरंत विवाह के लिए हां कर दिया।

यह दिन हरितालिका तीज का ही दिन था। तभी से आज के दिन भगवान शिव और पार्वती के मिलन का दिन माना जाता है। खुद भगवान शिव ने आशीर्वाद दिया था कि आज के दिन जो भी अपने हाथ से शिवलिंग बनाकर सच्चे मन से उनकी और मां गौरी की पूजा करेगा उसे दांपत्य जीवन का सारा सुख मिलेगा और हर मनोकामना पूरी होगी। hartalika teej ka saman hindi mein 2022 के तहत अब जानिए क्या नहीं करना चाहिए।

तीज के दिन क्या नहीं करना चाहिए । hartalika teej ka saman hindi mein 2022

  • तीज के दिन कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
  • पानी तक नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह व्रत निर्जला होता है।
  • गर्भवती महिलाएं खा पी सकती हैं।
  • इस दिन महिलाओं को दिन में सोना नहीं चाहिए।
  • तीज के दिन काले रंग की साड़ी नहीं पहननी चाहिए।
  • तीज के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए।
  • पति से विवाद नहीं करना चाहिए।
  • सास से झगड़ा नहीं करना चाहिए।
  • ससुराल में कोई भी विवाद नहीं करना चाहिए।
  • किसी से भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए।
  • साधु संतों का अपमान नहीं करना चाहिए।
  • द्वार से किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
  • गरीबों का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए।

तीज के दिन क्या करना चाहिए । hartalika teej ka saman hindi mein 2022

  • भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए।
  • निर्जला व्रत रहना चाहिए।
  • हरे रंग की साड़ी और सोलह श्रृंगार कर पूजा करनी चाहिए।
  • महिलाओं को एक समूह में जुटकर किसी बगीचे में एक साथ पूजा करनी चाहिए।
  • तीज का गाना गाते हुए भगवान का आह्वान करना चाहिए।
  • भगवान शिव और मां पार्वती का भजन गाना चाहिए।
  • इस दिन भगवान शिव और पार्वती की कथा जरूर सुननी चाहिए।
  • पति की लंबी उम्र की कामना करके पूजा करनी चाहिए।
  • भगवान गणेश जी की भी पूजा करनी चाहिए।

तीज में पानी पीने से क्या होता है । hartalika teej ka saman hindi mein 2022

तीज में पानी नहीं पीना चाहिए। यह निर्जला व्रत होता है। मान्यता है कि अगर कोई महिला इस दिन पानी पी लेती है तो अगले जन्म में वह मछली बन जाती है। वहीं पति का उम्र भी कम हो जाती है। महिला की कोई भी मनोकामना पूरी नहीं होती है। दांपत्य जीवन कष्टमय हो जाता है।

इस दिन जल पी लेने से मानसिक तनाव हो जाता है। महिलाएं जल्द बुढ़ी दिखने लगती हैं। उनकी उम्र भी कम हो जाती है। घर में कोई शांति नहीं रहती है। हर कोई कष्ट में रहता है। दुश्मनों की संख्या बढ़ जाती है। लोग आपको कष्ट देने लगेत हैं। इसलिए जरूरी है कि निर्जला व्रत रखें और अपने परिवार को बचा लें। हालांकि अस्वस्थ हैं या गर्भवती हैं तो फिर निर्जला व्रत नहीं रहना है। hartalika teej ka saman hindi mein 2022 के तहत जानिए पानी कब पीना चाहिए।

तीज के व्रत में पानी कब पीना चाहिए । hartalika teej ka saman hindi mein 2022

तीज के व्रत में पूरे 24 घंटे के लिए निर्जला रहना होता है। तीज के दिन आपको एक घूंट भी पानी नहीं पीना है। हां, तीज के अगले दिन सुबह का पूजन करने के बाद जब आप व्रत खोलेंगी तभी पानी पी सकेंगी। इस तरह से कुल 29 घंटे तक का यह निर्जला व्रत कम से कम करना ही चाहिए।

आज आप क्या सीखकर जा रहे हैं

दोस्तों, आज आपने जाना कि hartalika teej ka saman hindi mein 2022 यानी हरितालिका तीज के लिए पूजन सामग्री क्या -क्या है। चूंकि सुहागन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण व्रत है इसलिए इसकी पूजन सामग्री को बेहद ध्यान से खरीदना चाहिए। अगर आपको इसके बारे में कुछ और भी जानना है तो नीचे कमेंट कीजिए। हमें आपको जवाब देकर खुशी होगी। हमें आगे बढ़ने के लिए आपका एक सहयोग चाहिए।

प्लीज गूगल में हमारी वेबसाइट kyahotahai.com को एक बार सर्च जरूर कीजिए। ऐसा करने से ही हम आगे बढ़ेंगे। लव यू रहेगा यहां आते रहने के लिए….

Leave a Reply

Your email address will not be published.