रागी को हिंदी में क्या बोला जाता है? रागी के और क्या नाम है? रागी कैसे खाया जाता है? Benefits of Ragi in Hindi

Benefits of Ragi in Hindi: अपने देश में पुराने जमाने से ही मोटे अनाज लोग बड़े चाव से खाते आए हैं। इन्हीं मोटे अनाजों में रागी भी एक है। इंसान की सेहत के लिए रागी का विशेष महत्व है। रागी को मंडुआ भी कहते हैं। अगर आप गांव से होंगे तो समझ गए होंगे कि मंडुआ ही रागी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रागी क्या होता है? रागी के फायदे और नुकसान क्या हैं? रागी का सेवन कैसे करें?

दोस्तों, रागी एक ऐसा मोटा अनाज है जिसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन औषधीय गुणों के कारण ही इसका प्रयोग आयुर्वेद में दवा के रूप में भी होता है। इसके अलावा डॉक्टर लोग अक्सर ही इसे खाने की सलाह देते हैं। खासकर शुगर और बीपी के मरीज के लिए तो यह रामबाण है। अगर आप रागी के बारे में हर तरह की जानकारी चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि यहां हम इसके बारे में विस्तृत जानकारी आपको देने जा रहे हैं। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं।

रागी क्या है हिंदी में | what is ragi in hindi

रागी अपने देश का सबसे पुराना मोटा अनाज है। माना जाता है कि लगभग 4000 साल पहले इथियोपिया के ऊंचे क्षेत्रों के इस पौधे को भारत लाया गया था। यह मूल रूप से एशिया और अफ्रीका के सूखे क्षेत्रों में उगाया जाता है। एक साल में इसका पौधा पक जाता है और यह खाने के योग्य हो जाता है। यह ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के नजर से भी शानदार है।

रागी के पौधे की खासियत यह है कि यह सिर्फ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही होता है। यानी पहाड़ी इलाका हो तो यह बेहतर होगा। यही वजह है कि यह भारत में हिमालय पर्वत में 2000 मीटर की ऊंची पहाड़ियों पर अधिक पाया जाता है। वहां इसकी खेती भरपूर होती है। इसी तरह से नेेपाल में इसकी खूब खेती होती है।

अब तो देश के कई हिस्सों में इसकी खेती होने लगी है। खासकर कर्नाटक में रागी की खेती खूब हो रही है। रागी का वैज्ञानिक नाम एलुसीन कोरकाना (Eleusine coracana) है। चलिए अब बताते हैं कि रागी के फायदे क्या हैं- Benefits of Ragi in Hindi

रागी के फायदे हिंदी में | Benefits of Ragi in Hindi

रागी के कई सारे फायदे हैं। वजन कम करने से लेकर कॉलेस्ट्राल नियंत्रण और शुगर के मरीजों के लिए भी सहायक है। नीचे हम इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में सहायक | Benefits of Ragi in Hindi

रागी में मौजूद फायटिक एसिड और डाइटरी फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। आपको मालूम ही है कि कोलेस्ट्रॉल अगर ज्यादा अनियंत्रित हो गया तो फिर हमेशा ही हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। ऐसे में जिसका भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है डॉक्टर तुरंत उन्हें रागी खाने की सलाह देते हैं।

वजन कम करने के लिए रागी का इस्तेमाल | Benefits of Ragi in Hindi

रागी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। दरअसल, रागी में ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है, यह भूख को कम करता है जिससे वजन नियंत्रित रहता है है। वहीं, रागी एक हाई फाइबर युक्त आहार है, जो मोटापे के जोखिम को कम करता है।

शुगर के मरीजों के लिए रागी का फायदा | Benefits of Ragi in Hindi

रागी में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है, इस कारण यह टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा यह लो ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थ होने के कारण ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित करता है जिससे शुगर बढ़ने नहीं देता है।

कैंसर से लड़ने के लिए रागी का इस्तेमाल | Benefits of Ragi in Hindi

रागी का इस्तेमाल कैंसर जैसी भयानक बीमारी के खिलाफ भी किया जाता है। रागी में मौजूद एमिनो एसिड जैसे कि मेथिओनाइन, सिस्टीन और लायसिन हमेशा से ही कैंसर से बचाव में सहायक रहे हैं। साथ ही रागी में मौजूद डायटरी फाइबर भी कैंसर से बचाव करता है।

सूजन दूर करता है रागी | Benefits of Ragi in Hindi

शरीर में किसी भी तरह के सूजन को दूर करने के लिए भी रागी का इस्तेमाल करते हैं। रागी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव पाया जाता है। ऐसे में यह प्रभाव सूजन से जुड़ी हर तरह की समस्याओं जैसे कि गठिया, एलर्जी, हृदय रोग आदि के लिए उपयोगी है।

हड्डियों को मजूबत करने के लिए रागी का इस्तेमाल | Benefits of Ragi in Hindi

रागी में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में मिलता है। ऐसे में यह शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी यूज किया जाता है। कैल्शियम की प्रचूर मात्रा के कारण ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसके इस्तेमाल को अच्छा माना जाता है। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए भी यह फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-

क्या होता है से जुड़ी हर तरह की जानकारी हिंदी में यहां पढ़ें

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के सारे ट्रिक यहां सीख लीजिए

रागी के नुकसान हिंदी में | Side Effects of Ragi (Finger Millet) in Hindi

किसी भी चीज की अति बुरी होती है। इसी तरह से रागी भी अधिक मात्रा और रोजाना सेवन करना हानिकारक हो सकता है। चलिए आपको इसके साइड इफेक्ट बताते हैं।

  • इसका अधिक सेवन किडनी स्टोन बना सकता है क्योंकि इसमें कैल्शियम अधिक होता है
  • ज्यादा सेवन से नींद आ सकती है
  • पाचन में दिक्कत हो सकती है क्योंकि यह बहुत ही मोटा अनाज होता है
  • एलर्जी वाले रोगियों को दिक्कत हो सकती है। इसलिए थोड़ा थोड़ा इस्तेमाल करें।
  • गैस की समस्या हो सकती है अगर अधिक खाएंगे तो

रागी के और क्या नाम है?

रागी का वानस्पतिक नाम – एलुसाइनी कोराकैना (Eleusine coracana)

रागी का हिंदी नाम – मंडुआ, नाचनी, रागी

रागी का अंग्रेजी नाम – इण्डियन मिलेट, फिंगर मिलेट (finger millet)

रागी का राजस्थान नाम – रागी

रागी का गुजराती नाम – नावतोनागली

रागी का अरबी नाम – तैलाबौन

रागी का संस्कृत नाम – नृत्यकुण्डल

रागी का का तमिल नाम – केलवारागू

रागी का तेलगु में नाम – रागुलु

रागी का पंजाब में नाम – चालोडरा

रागी का मराठी में नाम – नचीरी

रागी का मलयालम में नाम – मुत्तरि

रागी कैसे खाया जाता है | रागी का उपयोग कैसे किया जाता है | Uses of Ragi in Hindi

रागी का उपयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से किया जाता है। कहीं मोटे अनाज के रूप में तो कहीं अलग तरह की रेसिपी बनाकर, कहीं आटे के रूप में भी यूज होता है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे इसको खाया जा सकता है-

  • रोटी के रूप में
  • बर्फी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं
  • हलवा बनाकर खा सकते हैं
  • इडली डोसा के रूप में यूज कर सकते हैं
  • लड्डू बनाकर खा सकते हैं
  • बिस्किट बनाकर रोज चाय से ले सकते हैं
  • नमकीन बनाकर छान सकते हैं

आज आपने क्या सीखा

दोस्तों, आज आपने सीखा कि रागी क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें? इसके फायदे और नुकसान क्या हैं। उम्मीद है कि इस आर्टिकल में आपको सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर अब भी मन में कोई सवाल है तो नीचे कमेंट कीजिए हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। यह आर्टिकल शेयर कर दीजिए ताकि जरूरी लोगों तक यह जानकारी पहुंच जाए। हमारी कोशिश है कि हम इसी तरह से नई-नई जानकारी आप तक लाते रहें। हमारे वेबसाइट को गूगल पर सर्च करते रहिए। लव यू रहेगा..


Leave a Reply

Your email address will not be published.