1 दिन में कितना कीवी खाना चाहिए? कीवी फल कब नहीं खाना चाहिए? कीवी खाने का सही समय क्या है? kiwi khane se kya hota hai in hindi

कीवी को सबसे फायदेमंद फल माना जाता है। अक्सर डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं। जिसके बाद लोग गूगल पर सर्च करते हैं कि कीवी खाने से क्या होता है हिंदी में ? (kiwi khane se kya hota hai in hindi). कुछ लोग कीवी के फायदे और नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं। तो आज इस आर्टिकल में आपको कीवी फल से जुड़े हर सवाल का जवाब मिल जाएगा। तो चलिए शुरू करते हैं, इसे अंत तक पढ़िएगा और अपने दोस्तों में शेयर भी करिएगा ताकि यह जरूरी जानकारी सब तक पहुंचे।

दोस्तों, शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करने में कीवी सबसे अहम रोल प्ले करता है। इसके अलावा शुगर कंट्रोल करने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल महिलाएं गर्भवती होने पर खूब करती हैं। यही वजह है कि बाजार में आप जब भी कीवी खरीदने जाएंगे, उसके दाम हमेशा ही होश उड़ा देते हैं। गरीब लोग तो इसे नहीं ही खा पाते हैं। अब सोचिए 100 में कोई फल सिर्फ 4 या 5 मिलेगा तो गरीब कैसे खाएंगे। तो यह दिक्कत भी है।

खैर, हम यहां बात कर रहे हैं कि कीवी खाने से क्या-क्या फायदा होता है? कीवी कब खाएं? कीवी कैसे खाएं? कीवी कब नहीं खाना चाहिए? ऐसे तमाम सवाल जो हमारे और आपके मन में आते हैं उन सबका जवाब आज हम यहां देने की कोशिश करेंगे। तो चलिए फटाफट शुरू करते हैं और सबसे पहले जान लेते हैं कि कीवी खाने से क्या होता है यानी kiwi khane se kya hota hai in hindi

कीवी खाने से क्या होता है हिंदी में | kiwi khane se kya hota hai in hindi

कीवी एक ऐसा फल है जो पूरे साल डिमांड में रहता है। बाजार में हमेशा उपलब्ध रहने वाला यह फल तमाम बीमारियों के खिलाफ रामबाण है। शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होने के कारण डॉक्टर भी कहते हैं कि रोजाना एक कीवी जरूर खाएं। तो चलिए हम नीचे इसके सारे फायदे बताते हैं कि इसे खाने से क्या-क्या फायदा है।

  • शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  •  दिल की बीमारी, बीपी की समस्या और डायबिटीज के लिए रामबाण है
  • शरीर से विषाक्त पदार्थों बाहर निकालता है 
  • त्वचा चमकदार रहता है और झुर्रियां दूर हो जाती हैं
  • पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं
  • भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड के कारण गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा देता है 
  • डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार.
  • जोड़ो के दर्द, हड्डियों के दर्द को दूर करता है.
  • मानसिक तनाव को दूर करता है
  • डेंगू होने पर दोनों समय कीवी खाएं
  • रोजाना एक कीवी खाएंगे तो दिल स्वस्थ रहेगा

कीवी खाने के नुकसान

किसी भी चीज की अति बुरी होती है। यानी अगर आप सही मात्रा में कीवी फल खाएंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन अगर एक ही दिन में बहुत अधिक कीवी खा लेंगे तो फिर ये सारी दिक्कतें हो सकती हैं- नीचे लिस्ट देखिए

  • एलर्जी की दिक्कत हो सकती है
  • सूजन की दिक्कत हो सकती है
  • सांस लेने में दिक्कत हो सकती है
  • किडनी की दिक्कत है तो इससे दूर रहिए
  • अधिक मात्रा में खाने से पेट दर्द हो सकता है
  • कीवी अधिक खाने से दस्त हो सकता है
  • मितली आ सकती है

इसे भी पढ़िए-

क्या होता है से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक क्लिक पर यहां है

घर बैठे पैसे कमाने का हर ट्रिक यहां एक क्लिक पर है

1 दिन में कितना कीवी खाना चाहिए?

कीवी एक दिन में एक ही पर्याप्त है। विशेष परिस्थिति में आप 2 कीवी सुबह और शाम खा सकते हैं। लेकिन इससे अधिक कीवी का सेवन ना करें। कुछ लोग अच्छा लगने पर आधा किलो तक खा जाते हैं। ऐसे लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

कीवी का इस्तेमाल आप रोगों से लड़ने के लिए कर रहे हैं, पेट भरने के लिए नहीं। इसलिए हमेशा ध्यान रखिए कि एक कीवी पर्याप्त है। अगर रोजाना एक कीवी का इस्तेमाल करेंगे तो हमेशा फिट रहेंगे। लेकिन कई कई रोज छोड़कर चाहेंगे कि एक साथ ही कई कीवी खा लें तो फिर आप अपनी बीमारी बढ़ा देंगे।

कीवी फल कब नहीं खाना चाहिए | कीवी खाने का सही समय क्या है?

कीवी फायदेमंद है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जब मन किया तभी उसे खा लिए। या बाजार से लाते ही तुरंत उस पर टूट पड़े। डॉक्टरों के मुताबिक कीवी को खाने का एक सही समय है और उसी समय पर इसे खाना चाहिए वरना नुकसान हो जाता है।

  • सुबह खाली पेट कीवी खाना सबसे अधिक फायदेमंद बताया गया है
  • अगर नींद की दिक्कत है तो सोने के करीब आधा घंटा पहले एक कीवी खा लीजिए
  • सुबह नाश्ते के दौरान भी सलाद के रूप में इसे ले सकते हैं
  • खाने के साथ कीवी फल कभी नहीं खाना चाहिए
  • रात में कुछ लोड डिनर में इसे लेते हैं ऐसी गलती मत कीजिए।
  • कीवी फल के साथ कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल भूलकर भी मत करिए.
  • गर्भवती महिलाएं एक से दो इससे अधिक सेवन ना करें

(दोस्तों, उम्मीद है कि आपको kiwi khane se kya hota hai in hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। आपके मन में कोई भी सवाल है या किसी और विषय पर पढ़ना चाहते हैं तो कमेंट में हमें जरूर बताइए। यहां आते रहिए हमें आपका सहयोग जरूरी है। गूगल पर हमारी वेबसाइट को सर्च करके जरूर पढ़िए एक बार। आर्टिकल को शेयर भी करते रहिए। लवयू दोस्तों)




Leave a Reply

Your email address will not be published.