Holika dahan पर आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर होलिका का दहन कैसे होता है। कई लोग जैसे-तैस सिर्फ होलिका जला देते हैं और अपना कोरम पूरा कर लेते हैं। यह गलत विधि है। होलिका दहन करने वाली जगह को गंगाजल से शुद्ध करना जरूरी होता है। इसके बाद ही वहां लकड़ी सजाकर उसे आहुति के लिए तैयार करते हैं। तो चलिए आज इस पर विस्तार से बात करते हैं।

यह भी पढ़ें

https://kyahotahai.com/holi-kab-hai-2022-holi-date/

होलिका दहन कैसे करें? Holika dahan kaise kare

सबसे पहले एक जगह सुनिश्चित करें। यह जगह ऐसा हो जहां पर किसी का पैर ना पड़े।
अब इस जगह को गंगाजल से शुद्ध कर लें।
इसके बाद वहां सूखे उपले, घास-फुस और लकड़ी रखें।
गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बना दें तो और भी अच्छा है।
अब पूरब की तरफ मुंह करके बैठ जाएं और पूजन कार्य शुरू करें।
याद रखें इस दिन भगवान नरसिंह की भी पूजा करनी है। वह भगवान विष्णु के ही अवतार हैं तो इसलिए आपको उसी अनुरूप पूजा करना है।
अब एक लोटा पानी, अक्षत, होली पर बनने वाले पकवान, रोली, सिंदूर सब लेकर पूजन करें।
इस पूजा में नई फसल को भी रखें जैसे गेहूं की जो फसल हुई है या उसका पौधा है उसे शामिल करें।
अब पूजन सामग्री के साथ इन सब चीजों की आहुति एक-एक करके होलिका में दीजिए।
कच्चा सूत होलिका पर चारों तरफ लपेटना मत भूलिए।

होलिका दहन का मंत्र holika dahan mantra

होलिका दहन का विशेष मंत्र भी होता है। ऐसे नहीं कि बस ऐसे ही पूजा कर लीजिए। इस मौके पर अगर आप विधि विधान से पूजा करना चाहते हैं तो फिर आप होलिका दहन मंत्र जरूर पढ़िए। अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः । अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्। इस मंत्र का उच्चारण करते हुए होलिका की परिक्रमा कीजिए। इसके बाद एक बार फिर जमीन पर जल छोड़िए।

holika dahan 2022 time। होलिका दहन का मुहुर्त कब है?


होलिका दहन की तिथि- 17 मार्च 2022
होलिका दहन शुभ मुहूर्त- रात 9 .20 बजे से रात 10.31 बजे तक है।
इसके बाद होलिका की तरफ मुड़े नहीं सीधे अपने-अपने घर चले जाएं।

https://kyahotahai.com/story-of-holika-and-prahlad-in-hindi/

holi kab hogi। होली कब होगी


होलिका दहन भले ही 17 मार्च को हो जाएगा लेकिन होली इस बार 18 मार्च को नहीं बल्कि 19 मार्च यानी शनिवार को होगी। कुछ लोग 18 मार्च को होली मना रहे हैं लेकिन वह गलत है आप सही तरीके से मनाना चाहते हैं तो फिर 19 को ही मनाएं।

राशि के अनुसार किन चीजों की करें होलिका में आहुति

होलिका में अपनी राशि के अनुसार इन चीजों की आहुति करें।

मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें।

वृष राशि के लोग चीनी की आहुति दें।

मिथुन, कन्या और तुला राशि के लोग कपूर की आहुति दें।

कर्क राशि वाले लोहबान की आहुति दें।

सिंह राशि के लोग भी गुड़ की आहुति करें।

धनु और मीन राशि के लोग चना की आहुति दें।

मकर और कुंभ वाले तिल को होलिका में आहुति करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published.