holika dahan को लेकर खूब तैयारी रहती है। इसका कारण यह भी है कि होलिका दहन के बाद ही आप होली खेल सकते हैं। शुभ होली के लिए होलिका दहन और होलिका की पूजा अनिवार्य शर्त है। होलिका दहन के महत्व से तो आप परिचित हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका के राख में भी ऐसे गुण होते हैं। सबसे बड़ा गुण तो यही है कि आपके हर दुख दूर हो जाते हैं और आपके घर मे खूब धन बरसता है। तो चलिए आज बताते हैं कि और इसका क्या फायदा है और कैसे यह राख लगाएं।

होलिका की राख का महत्व। holika ki rakh

होलिका की राख का बहुत ही महत्व है। कहते हैं कि हर किसी को इस राख को खुद पर जरूर लगाना चाहिए। इसके अलावा आर्थिक तंगी है तो जरूर इसका उपयोग करें। वहीं, अगर भूत प्रेत का साया है तो इसे उस जगह पर जरूर रखें।


ये उपाय जरूर करें

अगर घर में किसी भी इंसान पर कोई बुरा साया है तो उसे इस राख को जरूर लगाएं। यह बुरा साया दूर हो जाएगा।
राहु और केतू की बुरी नजर भी दूर हो जाती है।
अगर कोई बीमारी वाला व्यक्ति है तो उसे भी इस पवित्र राख को खुद के शरीर पर रगड़ना चाहिए.
घर में धन की बारिश होती है। इसके लिए इस राख को तांबे के सात छेद वाले सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए।
होलिका के रखा को शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं और मनचाहा वर देते हैं।
होलिका के राख को उन जगहों पर छिड़क दें जहां व्याधि या डर का माहौल रहता है।

पूरे घर में क्यों छिड़कना चाहिए होलिका का राख


होलिका का राख जहां भी छिड़का जाता है वहां अमन शांति और सुख का समाचार मिलता है। ऐसे में घर के कोने-कोने में इस राख को छिड़क देना चाहिए। इससे आप जहां भी रहेंगे वहां शांंति बनी रहेगी और आप अपने घर में खुशी-खुशी रहेंगे।

https://kyahotahai.com/holika-dahan-kaise-karen/

इस राख को पर्स में भी रख सकते हैं

होलिका के राख को पर्स में रखेंगे तो आपके पास पैसे की कभी कमी नहीं होगी। पर्स हमेेशा भरा रहेगा। इसके लिए एक कागज में इसे करके पर्स में रख लें और याद रखें कि पर्स को ध्यान से हमेशा अपने पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.