गांव में जन सेवा केंद्र कैसे शुरू करें, जनसेवा केंद्र के लिए कैसे अप्लाई करें, gaon me CSC center kaise khole 2022

gaon me CSC center kaise khole 2022: दोस्तों, आज फिर आपके लिए एक बेहद ही जरूरी जानकारी कमाई के लिए। लाखों रुपये कमाइए वह भी गांव में रहकर। इससे अच्छा बिजनेस और क्या हो सकता है। जी हां, इसके लिए आपको गांव में एक जन सेवा केंद्र यानी सीएससी सेंटर खोलना है। कैसे खोलना है यह इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से मैं आपको बताने जा रहा हूं। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। इस जरूरी जानकारी को शेयर भी कर दीजिएगा।

दोस्तों, जन सेवा केंद्र आपने देखा होगा कि हर गांव में खुलने लगा है। धीरे-धीरे इसकी मांग और बढ़ेगी क्योंकि अब गांव के लोग मोबाइल फ्रेंडली हो रहे हैं और हर काम गांवों में भी ऑनलाइन होने लगा है। ऐसे में इस तरह के सेंटर खोलकर गांव में रहते हुए आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।

जनसेवा केंद्र चलाने वाले मेरे एक दोस्त ने बताया कि वह गांव में रहकर हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई आसानी से कर लेता है। अब आप सोचिए गांव में अगर आप एक लाख रुपये महीने कमाएंगे तो कितना ऐश से आपकी जिंदगी गुजरेगी। तो आपको अब ज्यादा कुछ सोचना नहीं है। बस ये सारे स्टेप जो मैं नीचे बता रहा हूं उसे फॉलो कीजिए और आज ही इसके लिए तैयारी शुरू कर दीजिए।

बस ठान लीजिए कि अगले महीने आप अपना जन सेवा केंद्र लॉन्च कर देंगे और हां इसकी मिठाई मुझे भी खिलाइएगा। अरे मजाक कर रहा हूं। आप नीचे कमेंट करके बस बता दीजिएगा कि आप यह पढ़ने के बाद अपना पहला सेंटर खोले हैं और अब आपकी कमाई शुरू हो गई है। मुझे अच्छा लगेगा। तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैंं। सबसे पहले यह जान लीजिए कि यह सेंटर खुलने के बाद कहां कहां से कमाई होगी यानी क्या-क्या काम यहां आप करके कमा सकते हैं।

जनसेवा केंद्र पर क्या-क्या काम होता है | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • आधार कार्ड करेक्शन
  • आधार कार्ड से पैसे निकालना
  • कई बैंकों के खाते भी अब यहां खुलते हैं।
  • पैन कार्ड बनाना
  • जाति प्रमाण पत्र बनाना
  • चरित्र प्रमाण पत्र बनाना
  • राशन कार्ड बनाना
  • पेंशन योजना फॉर्म भरना
  • हर तरह के सरकारी योजनाओं का फॉर्म भरना
  • किसान निधि योजना का फॉर्म भरना
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कृषि से संबंधित सभी योजनाओं के फॉर्म भर सकते हैं
  • जॉब से संबंधित सभी छात्रों के फॉर्म भरकर कमा सकते हैं
  • हर तरह की वित्तीय सेवाएं दे सकते है
  • आधार से गांव के लोगों के पैसे निकाल सकते हैं
gaon me CSC center kaise khole

कौन लोग खोल सकते हैं जन सेवा केंद्र | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • भारत के नागरिक होना अनिवार्य है।
  • आपके पास अपना एक जगह होना चाहिए किराए का ही सही।
  • मोबाइल और कंप्यूटर चलाना आता हो
  • कम से कम 10वीं
  • उम्र 18 साल से अधिक हो
  • स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए एड्रेस प्रूव देना होगा।
  • स्थानीय भाषा की जानकारी हो
  • आपराधिक प्रवृत्ति ना हो

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक दस्तावेज
  • जगह के बारे में जानकारी जहां खोलेंगे्
  • एड्रेस प्रूफ
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • १०वीं मार्कशीट

जनसेवा केंद्र खोलने के लिए क्या-क्या लगेगा | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • कम से कम 1 कंप्यूटर
  • एक मोबाइल
  • इंटरनेट कनेक्शन
  • कम से कम सेंटर में ५ लोगों के बैठने की जगह
  • शौचालय की व्यवस्था
  • पार्किंग की व्यवस्था
  • एक प्रिंटर
  • वेब कैमरा
  • सीसीटीवी कैमरा
  • 4 घंटे बैटरी बैअकप लैपटॉप का होना अनिवार्य या पीसी का
  • इनवर्टर हो तो बेस्ट होगा
  • एक स्कैनर हो
  • थंब स्कैनर जरूरी है आधार के लिए
  • डिजिटल कैमरा
  • १२० जीबी हार्ड डिस्क

जनसेवा केंद्र खोलने के लिए कैसे अप्लाई करें | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.csc.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको New VLE Registration का विकल्प मिल जाएगा।
  • अब आपको New VLE Registration पर क्लिक करना है जिसके बाद आप एक दूसरे पेज पर चले जाएंगे जहां आपको सारे डिटेल भरने हैं।
  • यहां आपको अपना आधार नंबर देना है।
  • आधार नंबर देते ही आपको ओटीपी पर क्लिक करना है और कैप्चा भरके नीचे सबमिट पर क्लिक करना है
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • इस ओटीपी को भर दीजिए।
  • इसके बाद ही आपका आधार वेरिपाई होगा।
  • आधार वेरिफाई होने के बाद आपको सीएससी रजिस्ट्रेशन का लिंक नीचे मिल जाएगा।
  • इसके बाद आपको यहां न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है ।
  • अब आपके सामने एक Kiosk from का विकल्प मिलेगा।
  • इसमें आपको अपने CSC Center का नाम जो भी आप रखना चाहें उसे लिख दें।
  • इसके साथ ही आपको पता देना होगा जो कि सही होना चाहिए।
  • पूरी जानकारी भरने के बाद आप Continue पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपको अपना बैंक डिटेल भरना है।
  • इसके बाद पैन कार्ड का भी डिटेल देना है।
  • अब आप एक सॉफ्ट कॉपी यहां से डाउलोड कर लीजिए।
  • नीचे Continue पर क्लिक करेंगे तो आपको जहां पर सेंटर खोलना है उसका एक फोटो खींचकर ऑनलाइन लगाना होगा।
  • इसी में आपको इस सेंटर का एड्रेस देना होगा।
  • यहां मैप का भी ऑप्शन आएगा इससे सेंटर कहां खुलने वाला है इसकी जानकारी मिल सकेगी।

जन सेवा केंद्र के लिए अप्लाई करते समय ध्यान रखें | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • इसमें Infrastructure के बारे में जानकारी बहुत ही आराम से और सही से भरें। किसी साथी की मदद ले लें।
  • इस कॉलम में आपको बताना है कि आपके इस सेंटर पर क्या-क्या चीजें उपलब्ध हैं।
  • जैसे कंप्यूटर और मोबाइल के साथ ही इंटरनेट और अन्य जरूरी सुविधाएं जिसका जिक्र हमने ऊपर किया है।
  • ये जानकारी भरने के बाद ही रिव्यू का बटन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आप चाहें तो पूरा फॉर्म एक बार देख लीजिए कि कहीं कुछ गलती तो नहीं हो रही है।
  • जब आप पूरा देख लिए कि अब कहीं कोई गलती नहीं है तो उसके बाद ही सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • याद रखिए अब आप एडिट नहीं कर पाएंगे।
  • एग्री और सबमिट बटन दबते ही आपका फॉर्म भरने का प्रॉसेस पूरा हो गया और अब फॉर्म वहां पहुंच गया है।

जन सेवा केंद्र के लिए फॉर्म भरने के बाद कितने दिन इंतजार करें | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • जन सेवा केंद्र के लिए फॉर्म भरने के बाद आपको कम से कम 45 दिन का इंतजार करना है
  • इसके भीतर ही आपको एक ईमेल मिल जाएगा।
  • अगर आप चुन लिए गए हैं तो इसी ईमेल में आपको  CSC id / OMT id और पासवर्ड भी दे दिया जाएगा।
  • इसके मिलने का मतलब है कि आपकी बल्ले बल्ले हो गई और अब आप आराम से हजारों रुपये महीने का पीट सकते हैं।
  • अब आप आराम से जन सेवा केंद्र के वेबसाइट से इस कोर्ड और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपना श्रीगणेश कर सकते हैैं।
  • केंद्र खुल गया तो एक मिठाई यहां भी भेज दीजिए। हाहाहाा…मजाक करहा हूं बधाई हो आपको।

घर बैठे ऑनलाइन पैसा यहां से कमाएं

UTI आधार कार्ड सेंटर कैसे खोलें, पूरा प्रोसेस

सेक्स एजुकेशन की हर स्टोरी यहां पर पढ़िए

जन सेवा केंद्र का लाभ क्या है | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • गांव के गरीब लोग और अनपढ़ लोग भी आराम से अपना काम करवा सकते हैं।
  • अब किसी भी सरकारी योजना से गांव के लोग वंचित नहीं रहेंगे।
  • उन्हें योजना की सारी जानकारी बस गांव के इस केंद्र पर जाकर मिल जाएगी।
  • गांव का गरीब किसान आराम से किसान योजना की किश्त उठा सकेगा।
  • वह किसान योजना को लेकर हर अपडेट की जानकारी पा सकेगा।
  • गांव का गरीब आदमाी राशन कार्ड की जानकारी ले सकेगा।
  • गांव की गरीब महिलाएं अपने योजना से जुड़ी जानकारी ले सकेंगी।
  • गांव के आदमी को अब शहर में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
  • बैंक में लंबी लाइन है तो क्या हुआ इस केंद्र पर जाकर आधार से पैसे निकाल लेंगे।
  • गांव से शहर जाने का अब भीड़़ खत्म हुआ। अब गांव के लोगों की जिंदगी आसान हो गई है।
  • आधार, और पैन जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट में हुई गड़बड़ी अब गांव में ही दूर हो जाती है।
  • अब किसी भी तरह के फॉर्म को भरवाने के लिए दूर शहर नहीं भागना पड़ता।
  • अब पीएम मोदी की हर योजना का लाभ गांव में एक गरीब इंसान को भी आराम से मिल जाता है।
  • गांवों में बड़े पैमाने पर रोजगार का भी सृजन हुआ है।
  • गांव के लोगों की जिंदगी आसान हुई है।
  • गरीब लोगों की जिंदगी में एक तरह से रोशनी आई है।
  • जन सेवा केंद्र वास्तव में गांव के लोगों के लिए किसी संजीवनी की तरह है।
  • इस केंद्र से पढ़ा लिखा गांव का बेरोजगार युवक इसे संचालित करके आराम से महीने के हजारों रुपये बना सकता है।
  • गांव की लड़कियों के सपनों को पंख मिला है वे अब आकाश छू सकती हैं।
  • क्योंकि गांव की लड़कियों के लिए पीएम मोदी की जितनी योजनाएं आती हैं अब वे उनसे वंचित नहीं रहेंगी।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए जिंदगी आसान हुई है। गांव की गरीब गर्भवती महिलाओं को अब धक्के नहीं खाना पड़ेगा वे आराम से यहां गांव में ही अपना सारा काम इस सेवा केंद्र से करा सकती हैं।

सीएससी रजिस्ट्रेशन का स्टेटस कैसे चेक करें | gaon me CSC center kaise khole 2022

  • इसके लिए एक बार फिर से आपको इसकी वेबसाइट पर जाना होगा
  • अब आपको ट्रैक एप्लीकेशन पर क्लिक करना है
  • अपना एप्लीकेशन नंबर डाल दीजिए।
  • नीचे देखिए कैप्चा है। उसे डाल दीजिए।
  • अब सबमिट कर दीजिए।
  • अब सामने देखिए आपका स्टेटस आ जाएगा कि आपका फॉर्म अभी किस स्थिति में हैा। अप्रूव हुआ है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.