भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जब सादगी की बात आती है तो सबसे पहला चेहरा जो सामने आता है वह हैं संजना पांडेय। एक ऐसी हिरोइन जिसने अपनी सादगी से खूबसूरती की नई परिभाषा दे दी है। ऐसे समय में जबकि आधुनिकता का लिबास ओढ़े हिरोइनें खुद को मॉडर्न समझ रही हैं, संजना ने सादगी को ओढ़ा और इतनी खूबसूरत दिखीं कि दर्शक उनसे दिल लगा बैठे। सादगी और अपनी काबिलियत के दम पर संजना आज इंडस्ट्री की सबसे काबिल हिरोइनों में से एक हैं। चलिए उनके बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं।

जिंदगी का असली मजा तो सादगी में है

संजना पांडेय अपनी जिंदगी को परिभाषित करती हैं तो उसमें सादगी को सबसे आगे रखती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गिनी चुनी हिरोइने ही हैं जो सादगी के साथ भी बला की खूबसूरत लगती हैं। इनमें संजना सबसे आगे हैं। वे खुद कहती हैं, जिंदगी का असली मजा तो सादगी में ही है। उनकी तस्वीरें आप देखेंगे तो आपको खुद इस बात का अहसास हो जाएगा।

ये स्टोरीज भी आपको पसंद आएंगी-
https://kyahotahai.com/urfi-javed-ki-kahani-kya-hai-hindi-me/

https://kyahotahai.com/bhojpuri-actor-dev-singh-ke-bare-me-bataiye/

मेहनत कभी जाया नहीं जाता, संजना ने दिखा दिया

संजना पांडेय ने भोजपुरी इंडस्ट्री में जो मजबूत जगह बनाई है वह इस बात का प्रमाण है कि आप जो भी मेहनत करते हैं उसका फल जरूर मिलता है। देर भले हो सकती है लेकिन मेहनत का फल मिलेगा। संजना को उनकी मेहनत के कारण आज इंडस्ट्री में जो पहचान मिली है, वह नई हिरोइनों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

गंवई भूमिका में दिखती हैं सबसे मजबूत

भोजपुरी हिरोइनों में संजना पांडेय खुद को इसलिए भी अलग और मजबूत स्थान दे पाती हैं कि वह हर तरह की भूमिकाओं खासकर गंवई भूमिकाओं में सबसे मजबूत दिखती हैं। गांव की लड़की या महिला के किरदार में आप संजना को देखेंगे तो उनका मासूम चेहरा आपको उनका दीवना बना देगा। गांव की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मों के लिए संजना आज सबसे बड़ा चेहरा बनीं हैं तो उसकी खासियत यह भी है कि वह उस हाव-भाव को तुरंत ना सिर्फ पढ़ लेती हैं बल्कि अपने किरदार में उतार भी लेती हैं।

आलोचनाएं सुनने का हिम्मत रखती हैं, आगे बढ़ने की ललक रखती हैं

संजना पांडेय की खासियत यह भी है कि वह आलोचनाओं को सुनना पसंद करती हैं। आलोचनाएं सुनने की हिम्मत रखती हैं। आजकल ज्यादातर हिरोइनें आलोचनाओं पर जहां उखड़ जाती हैं, वहीं संजना उन आलोचनाओं को स्वीकार करती हैं और कोशिश करती हैं कि अपने काम से उन आलोचनाओं का जवाब दें। यही वजह है कि ये आलोचनाएं ही उनमें आगे बढ़ने की ललक पैदा करती हैं। शायद इसी वजह से संजना आज उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना इतना आसान नहीं होता।

चुनौतीपूर्ण किरदारों के लिए हमेशा ही तैयार रहती हैं संजना

संजना पांडेय ने अब तक के अपने छोटे से करियर में सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण किरदार किए हैं। हर तरह के किरदारों को निभाने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उनकी इस क्षमता के कारण ही प्रोड्यूसर भी उन्हें हमेशा अलग-अलग किरदार सौंपते रहते हैं। तभी तो कभी वह कॉरपोरेट बहू बनकर दिल चुरा लेती हैं तो कभी गांव की लड़की की सादगी निभाकर अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। यह तभी संभव हो पाता है जब आपको खुद पर विश्वास हो कि मैं अलग-अलग किरदारों को भी अच्छे से निभा सकती हूं। संजना को खुद पर यह विश्वास है और उनकी ऐक्टिंग में यह विश्वास झलकता भी है।

ये स्टोरी भी पढ़िए, मजा आएगा

https://kyahotahai.com/urfi-javed-ke-bare-me-bataye-hindi-me/

https://kyahotahai.com/bhojpuri-actor-mantosh-kumar-ke-bare-me-in-hindi/

Leave a Reply

Your email address will not be published.