भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri film industry) में आजकल जिस जोड़ी की सबसे अधिक चर्चा है वह है सुपरस्टार यश कुमार (Yash Kumar) और टॉप ऐक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) की जोड़ी की। पर्दे के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी अब दोनों एक हो गए हैं। रील से रियल लाइफ तक यह जोड़ी क्यों है सुपरहिट, चलिए आज इस पर डालते हैं एक नजर।

एक-दूसरे को बखूबी समझते हैं

यश कुमार और निधि झा एक दूसरे को बखूबी समझते हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का कद्र करते हैं। किसी भी जोड़ी में खास चीज यही होती है कि ना कहे हुए भी वे एक-दूसरे के मनोभाव को पढ़ लें। यश और निधि में यह खूबी है।

मेहनत को देते हैं तवज्जो

यश और निधि आज भोजपुरी इंडस्ट्री में इस मुकाम पर हैं तो इसके पीछे वजह यह भी है कि दोनों ही मेहनत में विश्वास रखते हैं। दोनों ही इस बात के उदाहरण हैं कि मेहनत करके बंदा उस मुकाम तक पहुंच सकता है, जहां तक पहुंचने का सपना देखा हो। वरना, किसी भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए अलग जगह बनाना और लंबे समय तक उस जगह पर टिके रहना आसान नहीं होता। यह तभी संभव है जब आप मेहनती हों।

https://kyahotahai.com/holi-kaise-kaise-manate-hain/

हमेशा कुछ नया करने की जिद

यश कुमार की इसी जिद ने उन्हें इंंडस्ट्री का स्टार बनाया है। अब वही खूबी निधि भी अपना रही हैं। कुछ अलग और लीक से हटकर करने की कोशिश। भोजपुरी इंडस्ट्री इस बात का गवाह है कि यश कुमार जो भी फिल्में करते हैं वह लीक से हटकर होती है। अब उस राह में निधि भी उनके साथ जुड़ गई हैं।

दिल का बड़ा होना

इन दोनों की खासियत यह है कि दोनों दिल से बहुत बड़े इंसान हैं। जब आप दूसरों के लिए जीते हैं तब जाकर यह क्वालिटी आपमें आती है। अपने यूनिट के छोटे से छोटे सदस्यों का ख्याल रखना, उन्हें बराबर की अहमियत देना अगर देखना हो तो यश कुमार के किसी फिल्म के सेट पर पहुंच जाइए। यह इसलिए है क्योंकि दिल बड़ा है दोनों का।

जड़ों से जुड़ा होना

यश कुमार और निधि की खासियत यह है कि वे अपने जड़ों से जुड़े हैं। मतलब अपने परिवार, अपने गांव, अपने लोगों से जुड़े हैं। जब आप जड़ से जुड़े होते हैं तो विशालकाय वृक्ष बनते हैं। यश और निधि आज उसी वृक्ष के रूप में खुद को विस्तार दे रहे हैं।

सादगी और ईमानदारी से काम करना

यश और निधि दोनों ही सादगी पसंद हैं। आप इन्हें किसी बड़े तामझाम में नहीं देेखेंगे। इन्हें अपने काम से मतलब होता है। ईमानदारी से काम करते हैं और जो भी इनके हिस्से का होता है उसे बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि दूसरों को भी इनका यह व्यवहार पसंद आता है।

https://kyahotahai.com/holika-dahan-kab-karna-hai-kaise-karna-hai/

अपने फैंस को बेशुमार प्यार देना

कहते हैं स्टार तभी तक स्टार है जब तक उसके चाहनेवाले उस पर प्यार बरसा रहे हैं। यश और निधि पर उनके चाहने वालों का प्यार हमेशा बरसता रहता है। और यह इसलिए भी होता है क्योंकि यश और निधि भी अपने फैंस पर अपना बेशुमार प्यार लूटाते रहते हैं। आप फैंस के साथ इनकी तस्वीर देख लीजिए। आप समझ जाएंगे कि फैंस और इनके बीच इतना अपनापन क्यों है।

वक्त के साथ खुद को अपडेट करना

यश कुमार की पिछली कुछ फिल्में बताती हैं कि कैसे उन्होंने खुद को अपडेट किया है। वक्त के साथ अगर आप नहीं बदलते हैं तो फिर आप पीछे छूट जाते हैं। इस जोड़ी ने इस बात को समझा है और वक्त के साथ खुद को अपडेट करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की है।

खुद से किया कॉम्पटिशन, दूसरे से नहीं

आप आगे तभी बढ़ेंगे जब आप दूसरों से जले नहीं बल्कि अपना कॉम्पटिशन खुद से करें। यश और निधि ने इंडस्ट्री में कभी दूसरों से प्रतिस्पर्धा नहीं की। उनकी कोशिश हमेशा यही रही कि वे खुद से प्रतिस्पर्धा करें और खुद को बेहतर बनाने के लिए आगे बढ़ें। यही वजह है कि ऐसा करते हुए वे लगातार आगे बढ़े हैं और बढ़ रहे हैं।

हर चुनौती के लिए खुद को तैयार रखना

फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिस्क होता है कि हालात तेजी से बदलते हैं। ऐसे में दो लोगों का एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा होना जरूरी होता है। निधि और यश एक दूसरे के साथ खड़ा होते हैं तो हर चुनौती के लिए वे तैयार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.