वृद्धा पेंशन कितनी आएगी, वृद्धा पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन, up vridha pension kab aayegi latest updates

up vridha pension kab aayegi latest updates 2022: दोस्तों, एक बार फिर आपसे जुड़ी एक और जरूरी जानकारी लेकर हम हाजिर हैं। यूपी वृद्धा पेंशन कब आएगी। यानी आपके घर में जो भी बुजुर्ग हैं उनके खाते में पैसा कब आएगा। अपडेट जानकारी के साथ यह आर्टिकल आपके लिए हाजिर है। यहां पैसे आने का डेट बताने के साथ ही मैं यह भी बताऊंगा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको क्या करना है और कितना रुपया आपको कब कब मिलेगा। तो चलिए बिना देरी शुरू करते हैं।

दोस्तों, यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों के लिए यह शानदार सेवा शुरू की है। इस योजना का नाम दिया गया है यूपी वृद्धा पेंशन योजना। इसके तहत प्रदेश के उन सभी बुजुर्गों को आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी। पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा, ऐसे में कोई उनका हक मार नहीं पाएगा।

इसे यूपी सरकार का अब तक सबसे बेस्ट योजना माना जा रहा है। क्योंकि आप तो जानते ही हैं कि आज के समाज में बुजुर्गों के साथ कैसा व्यवहार हो रहा है। ऐसे में अगर उनके खाते में कुछ पैसे रहेंगे तो बेटे भी उनकी इज्जत करेंगे। अगर नहीं भी किए तो उनके पास अपना जीवन चलाने भर का पैसा होगा और वे किसी पर मोहताज नहीं होंगे।

ऐसे में निश्चित ही इस योजना को यूपी सरकार का सबसे बेहतर योजना माना जाना चाहिए। चलिए अब इस योजना के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं और सबसे पहले बताते हैं कि इस योजना का लाभ आप कैसे ले सकते हैं।

Contents hide

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2022 क्या है | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

दोस्तों, यह योजना राज्य के उन सभी बुजुर्गों के लिए है जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है। इस योजना से अभी प्रदेश के 50 लाख से अधिक बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना से लगातार गरीब बुजुर्गो को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

इसके लिए सरकार ने अलग से वेबसाइट बना दी है। जिसके बारे में हम नीचे जानकारी देंगे कि कैसे आपको रजिस्ट्रेशन करना है. अभी आप जान लीजिए कि इस योजना के तहत हर महीने एक निश्चित रकम गरीब बुजुर्गों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

गरीब बुजुर्ग किसी अन्य पर निर्भर ना रहें और उनका जीवन आराम से चलता रहे इसके लिए योगी सरकार ने यह खूबसूरत पहल की है। इस पहल के तहत अब आर्थिक रूप से कमजोर हर वृद्ध का सपना साकार हो सकेगा।

up vridha pension kab aayegi latest updates

उत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2022 | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

योजना का नामउत्तर प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना 2022
किसने की है शुरुआतयोगी सरकार
किसे मिलेगा लाभयूपी के 60 साल से ऊपर के नागरिक
कितना पैसा मिलेगा1200 रुपये प्रति तीन माह
योजना का संचालनयूपी सरकार करेगी
वेबसाइट
आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/oldage_h.aspx
योजना लॉन्च वर्ष2022
आवेदन कैसे करना हैऑनलाइन
कौन सा विभाग देखेगासमाज कल्याण विभाग

वृद्धा पेंशन योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

  • यूपी का नागरिक होना अनिवार्य है
  • उम्र 60 साल से अधिक हो
  • आधार कार्ड हो
  • किसी भी एक बैंक में अकाउंट हो
  • आयु प्रमाण पत्र हो
  • बीपीएल सूची का कार्ड हो

यूपी वृद्धा पेंशन योजना के लिए कैसे करें आवेदन | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

  • इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन ही होगा।
  • इसके लिए वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/oldage_h.aspx पर जाइए
  • अब यहां ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कीजिए।
  • अब अगर पहली बार इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो “New Entry Form” पर क्लिक करिए।
  • यहां क्लिक करते ही पूरा फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब इस फॉर्म को ठीक से पढ़िए और आराम से भरिए। अगर खुद भरने नहीं आता है तो कहीं किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर भरवा लीजिए अच्छा रहेगा।
  • अब सबकुछ भरने के बाद सेव बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपकी प्रक्रिया पूरी हो गई है।
  • अब अपना स्टेटस चेक कर लीजिए।
  • किसी सेेंटर पर भरवा रहे है तो उससे कहिए कि वह देखकर बताए कि प्रोसेस हो गया या नहीं।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना में अपना नाम कैसे देंखें | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

दोस्तोों, यह बहुत ही आसान है। यूपी सरकार ने इसे बहुत ही पारदर्शी बना दिया है। आपका नाम लिस्ट में है या नहीं तुरंत आपको पता चल जाएगा। जिस वेबसाइट पर आपने फॉर्म भरा है उसी वेबसाइट पर आपको इसकी डिटेल भी मिल जाएगी। अगर आपको मन में शंका है कि सूची में मेरा नाम दर्ज हुआ है या नहीं तो आप इस वेबसाइट पर जाकर अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/oldage_h.aspx पर जाइए
  • अब आप यहां देखिए पेंशनर सूची का एक कॉलम है।
  • इसमें आपने किस समय में अप्लाई किया है उसका वर्ष भी दिखा रहा है।
  • जिस समय किया है उस पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपको नए पेज पर कई सारे नाम मिल जाएंगे।
  • ये सभी नाम जिलेवार हैं।
  • ऐसे में आप अपने जिले में जाइए।
  • जिले पर क्लिक करेंगे तो जिले में जितने लाभार्थी हैं सबका नाम आ जाएगा।
  • इसमें आप अपना नाम ढूंढ़ लीजिए।
  • यहां किसे कितना पैसा मिला है, उसकी भी जानकारी है।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2022 ऑनलाइन कैसे देखें | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

  • इसके लिए भी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब इस वेबसाइट पर आपको फिर वही प्रक्रिया दोहरानी है।
  • यानी आपको पेंशनर सूची पर क्लिक करना है।
  • अब यहां पर आपको वर्षवार सूची मिलेगी।
  • किस साल का देखना है यानी आपको 2022 का देखना है तो उस पर क्लिक कीजिए।
  • अब अपने जिले में जाइए।
  • आपके जिले को कितना पैसा मिला है उसका ब्यौरा आ जाएगा।
  • आपके जिले में कितने लोगों को कितना पैसा मिला है वह भी मिल जाएगा।

यूपी वृद्धा पेंशन कब आएगी | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

दोस्तों, जैसे ही नई पेंशन जारी होगी। उसकी जानकारी तुरंत वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाती है। हर तीन महीने पर आपको पैसा सीधे खाते में मिलना है। अगर कभी नहीं आए तो जैसा हमने ऊपर बताया है उस आधार पर उसे चेक कर लें। मानकर चलें कि हर तीन महीने पर आपके खाते में एक बार पैसा आ ही जाता है। ऐसे में हमेशा पैसा चेक करते रहें।

बुजुर्गों के बच्चे ध्यान दें कि वे वेबसाइट पर जाकर सूची देखते रहें। पेंशन से जुड़ी हर नई जानकारी यहां पर आपको मिल जाएगी। यहां कब पिछली बार पैसा मिला है और तीन महीना कब आ रहा है, उसे आप आसानी से कैलकुलेट कर सकेंगे। आपको पता चल जाएगा कि अगली किस्त कब आ रही है।

कई बार यहां पर यह भी जान पाएंगे कि देरी क्यों हो रही है या फिर कब तक पैसा आ जाएगा। यह योजना चूंकि सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना है इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही वे खुद बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए आप समय-समय पर अकाउंट चेक करते रहिए। पैसे पहुंचते रहेंगे।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2022 के लिए जरूरी बातें | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

  • नए आवेदकों को अपना आधार सत्यापित कराना होगा
  • अगर आप नया आवेदन कर रहे हैं तो अपने मोबाइल के साथ अपने आधार को सत्यापित कराएं।
  • अगर ऐसा नहीं कराएंगे तो खाते में पैसा नहीं आएगा।
  • यानी आधार और मोबाइल नंबर दोनों का सत्यापन जरूरी है
  • इस वेबसाइट पर जब जाएंगे तो वहां आपको लिखा मिलेगा कि मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करते हुए आधार को सत्यापित करें।
  • इसके बाद आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक नया विंडो खुलेगा https://sspy-up.gov.in/oap/public_new/UserUpdateMobileNo.aspx
  • इस पर क्लिक कीजिए और यहां पर आपको दिया गया फॉर्म भरना है।
  • यहां आपको रजिस्ट्रेशन संख्या के साथ ही बैंक अकाउंट डिटेल और मोबाइल नंबर सभी भरना है।
  • इसके बाद कैप्चा भरना है और फिर सबमिट करना है।

यूपी वृद्धा पेंशन योजना 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन संख्या भूलने पर क्या करें | up vridha pension kab aayegi latest updates 2022

  • दोस्तों, इस योजना का खास बात यही है कि इसमें आप कहीं भी जाकर कुछ भी भूल जाएंगे तो आपको मदद मिल जाएगी।
  • अगर बैंक अकाउंट नंबर भूल गए तो भी आपके पास उसे जानने का मौका होगा।
  • इसी तरह से अगर रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो वह भी जान सकेंगे।
  • इ,सके लिए वेबसाइट पर आपको लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन आईडी आपके पास पहले से ही मौजूद है।
  • लॉगिन करने के बाद आप देखिए लिखा होगा- अगर रजिस्ट्रेशन संख्या भूल गए हैं तो यहां क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा।
  • https://sspy-up.gov.in/oap/public_new/UserForgetID.aspx पर यह विंडो खुलेगा।
  • यहां पर आपको बैंक अकाउंट नंबर भरना है और मोबाइल नंबर भरना है।
  • इसके बाद कैप्चा डालना है।
  • जैसे ही इसे भरकर सबमिट करेंगे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • इसी तरह से बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर भूलने पर भी आप इसी जगह से उसे दोबारा पा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.