स्वतंत्रता दिवस पर कैसे भाषण दें, स्कूल में क्या भाषण दें, टीचर और स्टूडेंट्स के लिए 15 अगस्त का भाषण, swatantrata diwas par bhashan 10 line hindi

swatantrata diwas par bhashan 10 line hindi 2022: दोस्तों, इस बार देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में हम आपके लिए इस साल का सबसे शानदार भाषण लेकर आए हैं। ज्यादा लंबा भाषण नहीं होगा सिर्फ 10 लाइन होंगी ताकि आप आराम से अपने स्कूल में यह भाषण दे सकें। यह भाषण ऐसा होगा जिसे बच्चे और टीचर्स दोनों ही बोल सकेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

दोस्तों, स्वतंत्रता दिवस से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अपने देश की आजादी से बढ़कर इंसान के लिए दूसरा मौका और क्या हो सकता है खुशी मनाने का। ऐसे में हम सभी को इस मौके पर देशभक्ति का परिचय देना चाहिए। इस बार पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का भी आह्वान किया है। हमें इसका भी हिस्सा बनना चाहिए।

इसके अलावा देशभक्ति प्रकट करने का यह भी तरीका है कि अपने देश को आगे ले जाने वाले काम करें। देशहित में कदम उठाएं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं और जो गलत कर रहा है उसे सबके सामने बेनकाब करें। देशहित ही सर्वोपरि है। तो चलिए बिना देरी किए अब भाषण पर आते हैं । पहले स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए भाषण और फिर टीचर्स के लिए।

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 10 लाइन हिंदी | swatantrata diwas par bhashan 10 line hindi 2022

  1. दोस्तों आज अपना देश आजादी का 75वां वर्षगांंठ मना रहा है। इसे आजादी का अमृत महोत्सव भी कहा जा रहा है। पीएम मोदी ने इस बार स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया था। आप देख रहे होंगे कि कैसे पूरा देश तिरंगे से अटा पड़ा है। हर घर पर अपना प्यारा तिरंगा लहरा रहा है जो इस बात का सबूत है कि हम सभी अपने देश से कितना प्यार करते हैं।
  2. आज मैं आजादी के इस ७५वें वर्षगांठ के मौके पर आपके सबके सामने उपस्थित हुआ हूं ताकि आपको आज के इस खास मौके से परिचित करा सकूं। सम्मानित टीचर्स और मेरे प्यारे साथियों मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आज भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो चुका है जिसे कोई भी इग्नोर नहीं कर सकता है। आज हर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं और दुनिया के सभी देश हमारा उदाहरण दे रहे हैं।
  3. अपना देश इसलिए भी आज दुनिया की शक्ति बनकर उभरा है क्योंकि यहां का नेतृत्व मजबूत है। आज अपने पीएम मोदी जहां भी जाते हैं वहां आपने देखा होगा कि किस तरह से उनका स्वागत होता है। वह स्वागत सिर्फ पीएम मोदी का नहीं बल्कि अपने पूरे देश का है। यह साबित करता है कि भारत अभी किस ऊंचाई पर जाकर खड़ा हुआ है।
  4. आज का दिन हमें उन शहीदों को नमन करने का भी मौका देता है जिनके बलिदानों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं और आजादी का यह जश्न मना रहे हैं।
  5. आज का दिन हम सभी के लिए देशभक्ति प्रकट करने का दिन है। हालांकि मैं मानता हूं कि देशभक्ति जताने के लिए कोई एक दिन नहीं होता है। हम सभी के दिल में हमेशा और हर दिन ही अपने देश के प्रति मर मिटने का जज्बा होना चाहिए। इसके बावजूद चूंकि आज हमें आजादी मिली थी इसलिए आज का दिन हमारे लिए खास है। ऐसे में हम सभी को आज एक सूत्र में बंधकर दुनिया को यह संदेश देना चाहिए कि भारत का हर नागरिक एक है।
  6. मुझे खुशी है इस बात को साझा करते हुए कि आज भारत जहां तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है वहीं अपनी पुरानी संस्कृति को भी बचाकर रखा है जिसके लिए दुनिया के तमाम देश अब आगे आ रहे हैं।
  7. हमने दुनिया को योग दिया। हमने दुनिया को गीता दिया। हमने दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाया और आज हम दुनिया को बता रहे हैं कि कैसे कोरोना जैसे पेंडमिक में भी कोई देश लगातार आगे बढ़ा है।
  8. आज हम दुनिया को यह दिखा चुके हैं कि अगर देश का हर नागरिक अपना योगदान दे तो फिर किस तरह से अपने देश को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
  9. आज का दिन यह मौका देता है कि हम पलटकर अपने इतिहास को पढ़ें और अपने क्रांतिकारी नेताओं को नमन करें। आइए आज मेरे साथ आप भी अपने देश के सभी क्रांतिकारियों को याद कीजिए और एक मिनट के लिए आंंखें बद कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कीजिए।
  10. अंत में मैं यह कहते हुए अपनी बात को विराम दूंगा कि आज आजादी का यह मौका मेरे देश को और सशक्त बनाए और हम फिर से विश्वगुरु के तमगे को प्राप्त कर लें.।

जय हिंद…जय भारत..वंदेमातरम।

swatantrata diwas par bhashan 10 line hindi

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण टीचर्स के लिए हिंदी में swatantrata diwas par bhashan 10 line hindi 2022

  1. मेरे साथी अध्यापकों और मेरे प्यारे बच्चों मैं आज देश की ७५वीं वर्षगांठ के मौके पर आप सभी के बीच उपस्थित हुआ हूं ताकि अपने देश और आजादी के इस अमृत महोत्सव के बारे में कुछ जरूरी जानकारी आपके साथ साझा कर सकूं।
  2. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज ही के दिन अपना देश आजाद हुआ था। हमने पहली बार आजाद हवा में सांस लिया और इस तरह से आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए खास हो गया।
  3. इस बार देश जब ७6वें स्वतंत्रता दिवस को मना रहा है तो मैं देश के हर एक क्रांतिकारी और हर एक उस सम्मानित नागरिक को अपनी श्रद्धांजलि देना चाहता हूं जिन्होंने हमें आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
  4. आज हम इस बात को भला कैसे भूल सकते हैं कि अंग्रेजों से लोहा लेकर इन देशभक्तों ने हमें वह मौका दिया कि हम सभी अपने देश में आजादी से और बिना किसी की गुलामी के रह सकें। इससे बड़ा तोहफा हम सबके लिए और क्या हो सकता है।
  5. कई लोगों को यह कंफ्यूजन होता है कि यह ७५वां स्वतंत्रता दिवस है या ७६वां। तो मैं क्लियर कर दूं कि यह ७६वां स्वतंत्रता दिवस है लेकिन ७५वीं वर्षगांठ है। इसलिए बच्चों आप लोगों को इसे लेकर अब कोई कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए।
  6. इसे और आसानी से ऐसे समझ लीजिए कि आज हमने आजादी के ७५साल पूरे कर लिए और ७६वें में प्रवेश कर गए। ऐसे में आज का दिन अगर कहेंगे तो ७६वां स्वतंत्रता दिवस होगा जबकि वर्षगांठ ७५वीं होगी।
  7. आज के दिन मैं अपने यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा क्योकि उन्होंने अपने देश का नेतृत्व जिस तरह से किया है उसी का परिणाम है कि दुनियाभर में आज भारत का महत्व सभी देशों से अधिक हो गया है।
  8. आज अमेरिका या चीन जैसे देश अगर किसी एक देश की अर्थव्यवस्था का दुनियाभर में उदाहरण देते हैं तो वह सिर्फ भारत है।
  9. आज भारत तेजी से विकसित देशों की लिस्ट में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा है तो उसके पीछे हम सभी भारतवासियों की कड़ी मेहतन का परिणाम है।
  10. आज इस खास मौके पर मैं बस इतना ही कहकर अपनी वाणी को विराम दूंगा कि हम सभी को एक साथ आना है और अपने देश को और मजबूत बनाना है।

जय हिंद,., जय भारत…वंंदेमातरम।

देश की आजादी पर 5 लाइन swatantrata diwas par bhashan 10 line hindi 2022

  • हम सभी आज देश का ७६वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
  • इस बार देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और ऐसे मौके पर हम सभी को देशभक्ति प्रकट करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर एक तिरंगा जरूर लहराना चाहिए।
  • आज के दिन देश की आजादी के लिए बलिदान हुए क्रांतिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने का भी दिन है।
  • आजादी का यह पर्व हम सभी देशवासियों के दिल में राष्ट्र के प्रति और सम्मान का भाव भरे यही मेरी कामना है।
  • मेरे साथ प्रेम से बोलिए. भारत माता की जय…तिरंगा झंडा…अमर रहे…।

इसे भी पढ़िए

हर घर तिरंगा अभियान पर 1500 शब्दों में निबंध (बेस्ट निबंध)

युवाओं और बच्चों के लिए पीएम मोदी की सारी योजना की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published.