सोशल मीडिया की परिभाषा? सोशल मीडिया कितने प्रकार के होते हैं? social media kya hai hindi me, सोशल मीडिया का उपयोग किस लिए किया जाता है?

दोस्तों, आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। हर हाथ में मोबाइल है और हर कोई फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप का यूज कर रहा है। ऐसे में social media kya hai hindi me? यह जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि तभी आप सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में भी जान पाएंगे। जब फायदे और नुकसान जानेंगे तभी आपको मालूम चलेगा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे करें? तो चलिए आज सोशल मीडिया के बारे में सारी जानकारी आपको यहां इस आर्टिकल में मिल जाएगी।

आज का जमाना ऑनलाइन का जमाना है। लोग तो पहले भी सोशल होते थे लेकिन तब फिजिकली एक दूसरे के पास उपस्थित होना होता था लेकिन आज का सोशल जमाना ऑनलाइन का जमाना है यानी आप सोशल तो हैं लेकिन डिजिटली सोशल हैं। कहने का मतलब कि आप फेसबुक पर हैं और आपके हजारों दोस्त वहां हैं। तो आप सोशल तो हैं क्योंकि आपका एक ग्रुप है लेकिन इनसे आपका सीधा रूबरू होना जरूरी नहीं है। तमाम फेसबुक फ्रेंड्स एक दूसरे से जीवन में कभी नहीं मिलते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ये दोस्त कहलाते हैं।

यही वजह है कि सोशल मीडिया के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है। इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि सोशल मीडिया के प्रकार हिंदी में, सोशल मीडिया का उपयोग किस लिए किया जाता है? और सोशल मीडिया की परिभाषा क्या है? तो चलिए बिना कोई देरी किए शुरू करते हैं। स्टोरी अच्छी लगे तो शेयर जरूर कर दीजिएगा। social media kya hai hindi me के बारे में चलिए सबसे पहले जान लेते हैं।

सोशल मीडिया क्या होता है हिंदी में | social media kya hai hindi me

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए घर बैठे ही हजारों, लाखों लोगों से हम सीधे कनेक्ट हो सकते हैं। उनके साथ अपने विचार साझा कर सकते हैं। अपने मन की कोई बात दुनिया भर के सामने ला सकते हैं। दुनियाभर में क्या चल रहा है, उस पर लोगों की क्या राय है, उससे रूबरू हो सकते हैं। जैसे फेसबुक पर हमारे हजारों दोस्त होते हैं। दुनिया में कोई भी हलचल हुई तुरंत उस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं फेसबुक पर आनी शुरू हो जाती हैं।

ऑनलाइन युग ने दुनिया को एक छोटे से गांव में बदल दिया है। यहां एक मोबाइल में ही समझिए पूरी दुनिया कैद है। फेसबुक पर दुनियाभर के लोग आपके साथ कनेक्ट हैं। अमेरिका में क्या हो रहा है एक पल में आप जान सकते हैं। आपके मन में कोई बात है और उसे दुनिया के सामने लाना चाहते हैं तो एक पोस्ट लिखते हैं और उस पर लोगों के रिएक्शन्स आने शुरू हो जाते हैं, यही ताकत है सोशल मीडिया की।

सोशल यानी सामाजिक होना। ऑफलाइन की दुनिया में सोशल होने के लिए आपको फिजिकली सबके सामने उपस्थित होना होता है लेकिन यह तब संभव नहीं है जब आप दिल्ली में हों और आपको मुंबई में किसी इवेंट को लेकर वहां के लोगों के साथ अपने विचार साझा करने हैं। तब तो आपको इसी सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ेगा। आपको फेसबुक या ट्विटर पर ही अपनी बात रखनी होगी। तो चलिए अब social media kya hai hindi me के तहत इसके फायदे और नुकसान जान लेते हैं।

सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान हिंदी में

सोशल मीडिया के बिना आज के दौर की कल्पना करना भी एक तरह से मुश्किल है। तमाम ऐसे लोग हैं जो दिन भर अगर फेसबुक और ट्विटर पर एक बार ना पहुंच जाएं कुछ अधूरा सा लगता है। आप खुद पर ही आजमा कर देख लीजिए लाख टीवी चैनलों पर दुनियाभर के अपडेट आएं लेकिन जब तक ट्विटर और फेसबुक पर उन अपडेट्स को लेकर प्रतिक्रियाओं को आप नहीं देखते हैं तब तक मन नहीं मानता है। ऐसे में इसके कुछ फायदे भी हैं तो काफी कुछ नुकसान भी है चलिए पहले फायदे जान लेते हैं-

सोशल मीडिया के फायदे हिंदी में

  • दुनिया के किसी भी कोने में अपनी बात सिर्फ एक पोस्ट लिखकर पहुंचा सकते हैं
  • अपने किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर सकते हैं
  • खुद की ब्रांडिंग कर सकते हैं
  • यहां से घर बैठे कमाई भी कर सकते हैं जैसे यूट्यूब और फेसबुक, इंस्टा से लोग कर रहे है
  • अपने चाहने वालों से कनेक्ट कर सकते हैं जैसे सेलिब्रिटिज वगैरह के लिए है
  • अपने हुनर को लोगों तक पहुंचा सकते हैं जैसे डांसिंग, सिंगिंग आदि
  • लोगों की राय को जान सकते हैं
  • दुनियाभर में क्या चल रहा है उससे अपडेट हो सकते हैं
  • अपने लिए कोई अच्छी नौकरी तलाश सकते हैं

यह भी पढ़ें-

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के सारे ट्रिक यहां सीख लीजिए क्लिक करिए

फेसबुक, व्हाट्सएप की सभी इमोजी के बारे में जानिए

सोशल मीडिया के नुकसान हिंदी में

  • दिन रात सोशल मीडिया यूज करने से मोबाइल के लती हो सकते है
  • सोशल मीडिया पर कई बार अधकचरा ज्ञान फैलता है उसके शिकार हो गए तो फिर आपकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है
  • सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं
  • सोशल मीडिया पर कंटेंट की चोरी खूब हो रही है
  • सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल बहुत करते हैं जिससे कई लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं
  • सोशल मीडिया पर विश्वसनीयता की कमी है। कई बार एडिटेड वीडियो चलाकर भ्रम पैदा कर दिया जाता है और उससे समाज को नुकसान होता है
  • सोशल मीडिया पर कुछ लोग प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर बहुत सारा समय बर्बाद होता है
  • सोशल मीडिया के जरिए रिश्ते बनाते हैं तो जान लीजिए कि यहां ज्यादातर प्रोफाइल फेक हैं।

सोशल मीडिया की परिभाषा हिंदी में

एक ऐसा प्लेटफॉर्म जिसके जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति दुनिया के अन्य देशों के लोगों से रूबरू हो सकता है। एक पोस्ट के जरिए वह दुनिया के हऱ शख्स तक पहुंच सकता है। अपने विचार को सभी के साथ साझा कर सकता है। दुनियाभर में हो रही घटनाओं की जानकारी ले सकता है।

सोशल मीडिया जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह लोगों की मीडिया है। यहां लोग एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं। उदाहरण के लिए जैसे प्रिंट मीडिया होता है इलेक्ट्रानिक मीडिया होता है तो उसका मीडियम ही बता दे रहा है कि एक प्रिंट यानी अखबार का मीडिया है तो दूसरा डिजिटल की मीडिया है लेकिन यह सोशल की मीडिया है। सोशल यानी समाज।

जब समाज के लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं। एक दूसरे से अपने विचार साझा करते हैं। एक दूसरे के साथ ऑनलाइन अपने रिश्ते को मजबूत करते हैं तो वह सोशल मीडिया होता है। यहां लोग दुनियाभर में कहीं भी बैठे हैं लेकिन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जैसे फेसबुक पर ही आपका कोई दोस्त होगा जो अमेरिका में बैठा होगा। वह वहां क्या कर रहा है आप उसकी हर गतिविधि को सोशल मीडिया के जरिए देख सकते हैं।

इसी तरह से भारत में किस त्योहार पर क्या हो रहा है? कहीं कोई उपद्रव हो गया या कहीं कर्फ्यू लग गया या किसी ने किसी सेलिब्रिटी को लेकर कुछ गलत बोल दिया तो तुरतं ही पूरा सोशल मीडिया उस खबर से पट जाता है। चारों तरफ से लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगती हैं।

अगर इस विषय में आपको भी कोई विचार रखना हो तो आप भी इस बारे में कुछ भी लिखकर पोस्ट करते हैं और दुनियाभर के लोग आपके विचारों को जान सकते हैं। तो कुल मिलाकर सोशल मीडिया ने हर इंसान को ना सिर्फ दोस्त दिया है बल्कि उन्हें अपने मन की बात, अपने हुनर को दुनियाभर के सामने रखने का मौका भी दिया है। social media kya hai hindi me के तहत अब जानते हैं कि इसके कितने प्रकार होते हैं।

सोशल मीडिया के प्रकार हिंदी में | types of social media in hindi

सोशल मीडिया के छह प्रकार हैं। खुद गूगल इस बारे में बताता है कि सोशल नेटवर्किंग, बुकमार्किंग, सोशल न्यूज, मीडिया शेयरिंग, माइक्रोब्लॉगिंग और ऑनलाइन फोरम साइट्स ये छह प्रकार के सोशल मीडिया होते हैं।

सोशल नेटवर्किंग: यानी जहां पर हम अपने दोस्त बनाते हैं जैसे फेसबुक, इंस्टा, ट्विटर

सोशल न्यूज़ : जहां खबरें शेयर होते हैं

मीडिया शेयरिंग: मीडिया के बारे में बातें होती हैं

ऑनलाइन फोरम साइट्स : जहां अलग-अलग तरह के फॉर्म पर आपके विचार जाने जाते हैं। यह विचारों का साइट होता है।

सबसे अधिक लोकप्रिय सोशल मीडिया कौन-कौन है

सबसे अधिक लोकप्रिय सोशल मीडिया में फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सऐप शामिल है। फेसबुक पर तो आप होंगे ही तो आपको उसके फायदे और नुकसान के बारे में पूरी तरह से पता होगा। इसी तरह से आज के जमाने में ट्विटर का बहुत ही महत्व है। दुनिया भर में हर जरूरी और बड़ी अपडेट सबसे पहले ट्विटर पर ही आती है।

यहां तक कि दुनियाभ की हस्तियां अगर उन्हें कोई जानकारी देनी होती है तो ट्विटर का यूज करती हैं। किसी देश में कोई सरकार बन रही है या गिर रही है आपको सबसे पहले ट्विटर से पता चलता है। यहां तक कि बड़ी न्यूज कंपनियां भी अब हर अपडेट सबसे पहले ट्विटर पर देती हैं। social media kya hai hindi me के तहत इसीलिए यह जानना जरूरी है कि कैसे लोग इनका फायदा उठा रहे हैं।

इसी तरह से फिल्मी हस्तियों के लिए सबसे मुफीद सोशल नेटवर्क साइट इंस्टाग्राम है। आपको किसी भी फिल्मी हस्ती के रोजाना की चीजें जाननी हो उनके बारे में हर अपडेट जानना हो तो सीधे उनके इंस्टा पेज पर चले जाइए। वहां उनके जिम जाने से लेकर क्या क्या कर रही हैं सारी जानकारी मिल जाएगी। आजकल तो इंस्टा रील्स का जमाना है। जिससे गांव में रह रहे लड़के लड़कियां भी मशहूर हो रहे हैं।

दोस्तों उम्मीद है कि आपको social media kya hai hindi me इसकी पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर कोई भी सवाल आपके मन में है तो नीचे कमेंट जरूर करिए। हम तुरंत उसका जवाब देंगे। लव यू दोस्तों, यहां आने के लिए। आप हमें पढ़ते रहिए और हम पर प्यार बरसाते रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.