सिरका कैसे तैयार किया जाता है? सिरका खाने से क्या नुकसान होता है? सिरका पीने से क्या होता है? Sirka Kya Hota Hai hindi me, सिरका कौन सा अच्छा होता है?

दोस्तों, kyahotahai.com पर एक बार फिर आपका स्वागत है। आज एक नया विषय- Sirka Kya Hota Hai hindi me. गांवों में अक्सर आपने इसके बारे में सुना होगा। गांव में जाने पर सिरका खूब खाने को मिलता है। आखिर ये सिरका किस चीज का बनता है? ये सवाल भी आपके मन में आता होगा। इसके अलावा यह भी सवाल मन में आता है कि- सिरका कैसे तैयार किया जाता है? सिरका खाने से क्या नुकसान होता है? सिरका पीने से क्या होता है? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िएगा।

गांवों में दादी नानी सिरका खूब बनाती हैं। आज भी गांवों में गन्ने के रस से अलग-अलग प्रकार के सिरका को तैयार करने की परंपरा है। गांव में ज्यादातर आम, कटहल के सिरके को लोग चाव से खाते हैं। कई लोग तो सिरका में चीनी डालकर उसका आनंद लेते हैं। इसी तरह से कई फलों का भी सिरका काफी फायेदमंद होता है जैसे सेब का सिरका अगर आप रोज सेवन करें तो फिर आपकी सेहत हमेशा ही बेहतर रहेगी।

सिरका महिलाओं को बहुत ही प्रिय होता है। आपने गांवों में देखा होगा कि किस तरह से महिलाएं सिरके के प्रति दिवानी होती हैं। वे अक्सर खाने में सिरका जरूर प्रयोग करती हैं। कहते हैं गर्भावस्था के दौरान भी महिलाओं को सिरका खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह खट्टा रहता है। तो चलिए बिना देरी किए आज आपको सिरके के बारे में विस्तार से बताते हैं कि Sirka Kya Hota Hai hindi me .

Sirka Kya Hota Hai hindi me | सिरका क्या होता है हिंदी में

किसी भी ठोस अथवा द्रव पदार्थ (जिसमें शुगर की मात्रा हो) में जब किण्वन की प्रक्रिया होती है तब जो liquid form में पेय पदार्थ मिलता है उसे सिरका या vinegar कहते हैं। आसान भाषा में कहें तो दूध से दही बनाने की जो प्रक्रिया होती है उसमें किण्वन की प्रक्रिया होती है। उसी तरह से ही सिरके को भी तैयार किया जाता है। इसी तरह से शराब का बनना भी किण्वन की प्रक्रिया से ही संभव होता है। सिरके का ph मान 2.5 से 3.5 तक होता है और इसका रसायनिक सूत्र CH₃COOH होता है।

अब आप समझ ही गए होंगे कि सिरका जो है वह किण्वन की प्रक्रिया के बाद ही बनता है। इसीलिए कई बार लोग कहते हैं कि अरे इसमें तो कीड़ा दिख रहा है। लेकिन जैसे ही यह बात दादी या नानी सुनती हैं तो वे खुश हो जाती हैं और कहती हैं अरे पागल इसमें कीड़ा पैदा हुआ है तभी तो यह अब असली सिरका माना जाएगा।

उदाहरण के लिए- जब दही बनता है तो आपने उसे सुक्ष्मदर्शी से देखा ही होगा कि उसमें कितने सारे कीड़े नजर आते हैं। किण्वन की प्रक्रिया में यही होता है। अगर ये कीड़े नहीं होंगे तो फिर दूध से दही नहीं बनेगा। सिरका नहीं बनेगा। सच्चाई तो यही है कि अगर नंगी आंखों से कीड़े दिखने लगें तो लोग दही और सिरका खाना छोड़ देंगे। लेकिन चूंकि यह वैज्ञानिक प्रक्रिया है तो इसे आप झुठला नहीं सकते हैं। बल्कि सच्चाई है कि उसमें कीड़ा है। Sirka Kya Hota Hai hindi me के तहत अब जानते हैं कि सिरका कैसे बनता है।

सिरका कैसे बनता है हिंदी में | गन्ने के रस से सिरका कैसे तैयार किया जाता है?

गन्ने के रस से तैयार सिरका इतना स्वादिष्ट होता है कि आप इसे कभी छोड़ नहीं पाएंगे। यह सिरका बनाना बेहद आसान है इसके लिए अगर 5 लीटर सिरका तैयार करना है तो 5 लीटर ही गन्ने के रस की जरूरत पड़ेगी। अब चलिए पूरी विधि नीचे देखिए और खुद घर पर बनाइए- Sirka Kya Hota Hai hindi me के तहत यह जानकारी नीचे दी जा रही है।

  • 5 लीटर गन्ने के रस को उबाल लीजिए। अब इसमें खमीरन और एक अन्य खास किस्म का बैक्टीरिया मिलाने की जरूरत है.
  • यह खमीरन गुड़ से तैयार होता है। यह किसी भी तरह के केमिकल से नहीं बनता है।
  • खमीरन (गुड़) डालकर इसे खमीर बनने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के लिए रस में 1 दिन बाद खमीर मिलाया जाता है.
  • इसके बाद इस जूस को ऊपर छत पर धूप में रख दीजिए। याद रहे चार से पांच दिन लगातार इसे धूप में रखना है।
  • चार दिन बाद इसे छान लेना है और फिर छठे दिन इसमें विशेष बैक्टीरिया वाला तरल पदार्थ थोड़ी मात्रा में मिला दीजिए।
  • अब एक चीज और करिए देखिए पुराना सिरका घर पर है क्या अगर नहीं है तो प्लीज किसी से मांग लीजिए। क्योंकि जैसे ही इसे आप नए सिरके में मिलाएंगे यह रामबाण हो जाएगा।
  • अब 7 दिन तक इसे ऐसे ही रहने दें।
  • अब दो सप्ताह बाद यानी कुल 14 दिन बाद आप देखेंगे कि इसमें एक झिल्ली बन गई है। इसे हटाने के बाद अब सिरके को आप ठंडे स्थान पर रख दीजिए।
  • एक हफ्ते बाद यानी २२ या २३वें दिन आपका सिरका खाने के लिए तैयार है। आप इसे कांच के बर्तन में रख सकते हैं लेकिन मिट्टी के बर्तन में रखेंगे तो मजेदार स्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

oyo में क्या होता है? oyo रूम कैसे बुक करें

लड़के लड़कियों से जुड़ी एटीट्यूड शायरी, जीजा साली शायरी

सिरका खाने के फायदे और नुकसान

सिरका खाने के नुकसान

सिरका खाने के फायदे हैं तो इसके नुकसान भी हैं। जैसे इससे दांतों में सड़न की दिक्कत हो सकती है। कई लोगों को स्किन की दिक्कत होती है। कुछ लोगों का वजन भी इससे बढ़ने लगता है। चलिए बताते हैं कि इसके क्या क्या नुकसान हैं- Sirka Kya Hota Hai hindi me के तहत यह जानकारी दी जा रही है।

  • दांतों में कैविटी की दिक्कत हो सकती है।
  • दांतों में सड़न या फिर खट्टापन का अनुभव हो सकता है
  • ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं
  • सीने में जलन या अंदरूनी जलन की शिकायत संभव है।
  • सिरके के प्रयोग से एलर्जी हो सकती है। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है।

सिरका खाने के फायदे

  • वजन कम करने में सहायक
  • शुगर के मरीजों के लिए रामबाण
  • पाचन प्रक्रिया को बेहतर करता है
  • बालों को मजबूती देता है
  • दिल को स्वस्थ रखने में सहायक
  • अल्जाइमर रोग में सबसे अधिक लाभकारी
  • गुर्दे में पथरी के इलाज में भी उपयोग
  • बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद
  • कैंसर से बचाव में भी सहायक

सिरका कौन सा अच्छा होता है

यूं तो सिरके कई प्रकार के होते हैं लेकिन सेब का सिरका सबसे अधिक फायदेमंद बताया जाता है।  एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) के नाम से भी लोग इसे जानते हैं। यह सेब से तैयार होता है और लंबे समय तक चलता है। वजन घटाना हो या फिर शुगर कंट्रोल करना हो यह सिरका रामबाण है।

आपने सुना ही होगा कि अक्सर लोग कहते हैं कि एक सेब खाइए और डॉक्टर से दूर रहिए। तो सेब का जब इतना फायदा है तो सोचिए कि उसी से तैयार इसके सिरके का कितना फायदा होगा। सेब का सिरका इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। सुबह खाली पेट सेब का सिरका खाने से कोलेस्ट्रॉल सही रहता है। सेब का सिरका कौन सी कंपनी का अच्छा है? यह सवाल अक्सर किया जाता है। देखिए किसी भी बड़ी कंपनी का या मशहूर आयुर्वेदिक कंपनी का सिरका लेंगे तो वह अच्छा ही होगा। ऐसे में चुनाव आपको करना है। डॉक्टर सरना अमेरिकन गार्डन और वैदिक डिलाइट का नाम इसमें सबसे ऊपर आता है।

कुछ लोग जानना चाहते हैं कि सेब का सिरका कैसे पिएं? कितनी मात्रा में सेब का सिरका पिएं? तो दोस्तों, शुरू में आपको बहुत ही कम मात्रा से इसकी शुरुआत करनी है। 5 से 10 ml सिरका पर्याप्त है। सोने से पहले दो चम्मच सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए।

(दोस्तों, उम्मीद है कि सेब का सिरका क्या होता है और कैसे बनता है इसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी। इससे जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में है तो प्लीज नीचे कमेंट कीजिए। हम हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे। यहां आने के लिए लवयू दोस्तों)

Leave a Reply

Your email address will not be published.