आजकल एक शब्द जो सबसे अधिक सुनने को मिल रहा है वह है KYC। बैंक में जाइए या फिर कोई ऑनलाइन फॉर्म भरिए। कहीं निवेश करना हो या फिर शेयर बाजार से मुनाफा कमाना हो, अक्सर आप से पूछा जाएगा KYC किया क्या।

मार्च का महीना है और आपसे बैंक वाले यही सवाल करेंगे KYC अपडेट है क्या। आपको मालूम है कि इस महीने आपको आधार और पैन को लिंक कर लेना है। तो आप पूछेंगे कि इसमें KYC से क्या मतलब है।

तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर KYC है क्या और इसे अपडेट कैसे करते हैं। बैंकिंग के टर्म में इसका क्या मतलब है।

पहले जानें इसका फुलफॉर्म
KYC का फुल फॉर्म है know your customer। बैंकिंग और फाइनेंस के टर्म में इसका खूब यूज होता है।

इसलिए होता है इसका प्रयोग
know your customer माने अपने ग्राहक को जानें। तो सीधा सा मतलब है कि बैंक या अन्य वित्तीय संस्थाएं आपको कैसे जानेंगी। साफ है कि आपके किसी सत्यापित कागज वगैरह से ही जानेंगी। बस इसीलिए KYC टर्म का प्रयोग होता है जिसके जरिए आपकी यानी ग्राहक की पहचान होगी।


KYC के लिए ये छह दस्तावेज हैं जरूरी
अपने देश में किसी भी व्यक्ति की पहचान लिए सरकार की तरफ से 6 प्रकार के दस्तावेजों को KYC के लिए एक तरह से प्रमाणित दस्तावेज के तौर पर मान्‍य किया गया है। बैंक इन्हीं कागजों के आधार पर आपको ग्राहक मानेंगे। ये छह दस्तावेज हैं पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, एनआरजीए कार्ड और आधार कार्ड।

आपकी पहचान भी है यह
यह छह दस्तावेज ही आपकी पहचान हैं। इसका होना आपके लिए बेहद जरूरी है। आपको अगर बैंक में खाता खुलवाना है या फिर किसी भी तरह का कोई बैंकिंग से जुड़ा काम करना है तो फिर आपके पास यह दस्तावेज होना अहम है। वरना आपको सुविधा नहीं मिलेगी।

बैंक कराता रहता है अपडेट
यह दस्तावेज बहुत ही अहम होता है। यही वजह है कि केवाईसी फॉर्म को बैंक वाले हर छह महीने या एक साल पर अपडेट करने को कहते हैं। तब आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित इन दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान सुनिश्चित करनी होती है। केवाईसी फॉर्म में भी सबकुछ सही-सही भरना होता है। इससे ही बैंक को आपके बारे में सभी जानकारियां प्राप्त होती हैं। इससे आपको भी फायदा होता है कि अगर आपके बारे में कुछ भी नया अपडेट होता है तो वह केवाईसी के जरिए अपडेट कर दिया जाता है।

KYC क्यों है जरूरी
यह संस्था और व्यक्ति दोनों के लिए जरूरी है। आप दोनों ही अपडेट होते रहते हैं। इससे किसी भी तरह की सूचना का लेनदेन आसान रहता है। आपकी हर जानकारी अपडेट होती रहती है और बैंक भी आपको सही समय पर सही सूचना दे पाता है।

KYC कैसे करें ?
यह बेहद आसान प्रक्रिया है। ऊपर केवाईसी के लिए बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी एक पास जुटा लें। इसके बाद बैंक में जाएं। वहां आपको केवाईसी का एक फॉर्म दिया जाएगा। इसे ठीक से भरने के बाद सभी दस्तावेज अटैच करके बैंक के संबंधित कर्मचारी को सौंप दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.