होली (holi) का त्योहार नजदीक है। होली के दिन कुछ चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। अगर ऐसी गलती आप करते आए हैं तो इस बार से सुधार लीजिए। वरना जीवनभर आपको इसके लिए पछताना पड़ेगा। पंडित लोग हमेशा ही इसे नहीं करने के लिए समझाते हैं लेकिन हममें से कुछ लोग मानते नहीं है। इसका खामियाजा हमें निकट भविष्य में भुगतना पड़ता है। हालांकि कुछ चीजें इस दिन जरूर करनी चाहिए।

ऐसे में आज का यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। आपको यह जानना ही होगा कि होली पर क्या नहीं करना चाहिए। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कुछ लोगों को लगता है कि होली पर सिर्फ रंग नहीं खेले तो हो गया। चेहरे पर रंग ना लगे। ऐसा नहीं है भाई…इसके अलावा भी कई चीजें हैं जिनसे बचना होगा। रंग खेलिए यह रंगों का ही त्योहार है। हां, केमिकल वाले रंग मत खेलिए। लेकिन कई अन्य चीजें हैं जिन्हें आपको समझना होगा और मानना होगा।

तो चलिए इन बातों पर नजर डालते हैं कि होली पर क्या नहीं करना चाहिए।

यह बिल्कुल ना करें

1- होली पर विवाह-शादी जैसे मांगलिक कार्य भूलकर भी मत कीजिए। कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है लेकिन बाद में जब पछताना पड़ता है तब उन्हें सबक मिलता है।
2- इस दिन कभी भी नए घर के नींव की पूजन मत कराइए। कुछ लोग हड़बड़ी में ऐसा करते है लेकिन यह गलत है।
3- नए भवन को खरीदने और बेचने से भी आपको बचना है। ऐसा किए तो सबकुछ नष्ट हो सकता है।
4- इस दिन अगर आप साफ-सफाई नहीं करेंगे तो फिर नुकसान उठाना पड़ेगा।
5- सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन भूलकर भी मत करिए।
6- किसी के बारे में गलत सोचने या बोलने से बचिए।
7- आज के दिन अगर कोई नया बिजनेस किए या कहीं भी निवेश करेंगे तो वह डूब जाएगा। ऐसा मत कीजिए।
8- आज के दिन नौकरी छोड़कर कहीं और ज्वाइनिंग की सोचिएगा भी मत।

यह जरूर करिए

सुबह उठकर घर की साफ-सफाई करें।

आसपास के लोगों से मिलने जाएं।

भगवान गणेश, शंकर सहित सभी देवी देवताओं को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लें।

आज हर किसी को गले लगाइए।

गरीब लोगों को जरूर खाना खिलाइए।

ग्रीन होली खेलिए।



ऐसा क्यों कहा जाता है
होली प्रेम का त्योहार है। भगवान कृष्ण ने भी होली के दिन खूब फूलों की होली खेली थी। इस दिन का पूरा सदुपयोग घर पर रहते हुए कुछ अच्छा करने की कोशिश करनी चाहिए। नया कुछ करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। प्रेम को बांटिए और प्रेम मय रहिए।

मिलन का त्योहार है होली
होली एक दूसरे से मिलन का त्योहार है। गले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे से गले लगिए फिर देखिए जीवन कितना सुंदर हो जाएगा। लेकिन अगर आप पुराना सबकुछ छोड़कर नए के पीछे भागेंगे तो फिर दिक्कत होगी। यही वजह है कि इसके जरिए यह कोशिश है कि आप पुराना यानी अपनों के साथ यह पूरा दिन दीजिए। खुशी मनाइए।

बाजार नहीं घर का पकवान खाइए
आज के दिन तो कम से कम अपनों के बीच बैठ कर घर का पकवान खाइए। होली के दिन बाहर बाजार का कुछ ऑर्डर मत कीजिए। घर के स्वाद का आनंद लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.