देश में खासकर यूपी में आजकल सबसे बड़ा शब्द बन गया है बुलडोजर बाबा (bulldozer baba)। कहीं भी जाइए आपको एक ही शब्द सुनाई देगा बुलडोजर बाबा। सिर्फ शब्द ही नहीं बल्कि बुलडोजर भी दौड़ते नजर आएंगे। इतना ही नहीं कई जगह लोग अपनी दुकानों का नाम भी बुलडोजर रख लिए हैं। बनारस में तो बकायदा बुलडोजर टैटू भी अब फेमस हो गया है।

अब आप सोच रहे हों कि आखिर यह शब्द इतना हिट कैसे हो गया। कुछ लोगों को अभी बुलडोजर बाबा के बारे में भी नहीं पता होगा। तो चलिए इस पर विस्तार से बात करते हैं।

https://kyahotahai.com/the-kashmir-files-film-review/

योगी आदित्यनाथ से जुड़ा है यह नाम
योगी आदित्यनाथ को बाबा कहा जाता है, यह आपको पता ही है। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में गुंडे, माफियाओं के अवैध मकानों पर जमकर बुलडोजर चलवाया। ऐसे में इस चुनाव में बुलडोजर उनका प्रतीक बन गया। खुद सीएम योगी और पार्टी के नेता भी इसके जरिए वोटरों को आकर्षित करते दिखे।

सपा के काट में बुलडोजर बन गया मेन प्रतीक
बीजेपी समर्थकों ने चुनावों के दौरान बुलडोजर को प्रमुख प्रतीक बना दिया। बीजेपी समर्थकों ने लोगों को अहसास दिलाया कि अगर बाबा फिर आए तो बुलडोजर फिर चांप कर चलेगा। मतलब यह कि कोई भी बेनामी संपत्ति नहीं बना पाएगा। गुंडों पर नकेल कसा जाएगा और माफियाओं की संपत्ति कुर्क होगी। बुलडोजर दौड़ता रहेगा। बीजेपी समर्थकों ने ऐसा कहेत हुए सपा के कुछ नेताओं का जिक्र किया जिनकी संपत्तियों पर योगी बाबा का बुलडोजर चला था।

https://kyahotahai.com/pan-aadhaar-link-in-hindi/

पूर्वांचल में खूब रहा इसका जोर, चुनाव पर भी पड़ा असर
बु
लडोजर शब्द सबसे अधिक लोकप्रिय पूर्वांचल में हुआ। यहां लड़ाई में बुलडोजर ही छाया रहा। बुलडोजर पर ही वोट पड़ा और यही चुनावी थीम भी बन गया। कई जगह तो प्रत्याशी बकायदा बुलडोजर पर चढ़कर प्रचार किए।

योगी आदित्यनाथ ने हेलिकॉप्टर से भी इस शब्द को दिया धार
एक वीडिया वायरल हुआ जिसमे आकाश मे उड़ते हुए योगी आदित्यनाथ नीचे दिखाते हुए कह रहे हैं कि देखो हमारे स्वागत में बुलडोजर खड़ा है। चुनाव में यह वीडियो खूब वायरल हुआ और यह शब्द खूब हिट हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.