पैन कार्ड और आधार का लिंक (PAN Aadhaar Link) होना अब बहुत ही अनिवार्य हो गया है। इसे लेकर काफी सख्ती है। अगर आप पैन कार्ड और आधार को लिंक नहीं करते हैं तो बैंकिंग लेनदेन में आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सीबीडीटी (Central Board of Direct Taxes) की तरफ से इसे अनिवार्य कर दिया गया है। 31 मार्च 2022 के लिए ही अंतिम मौका है। इसे देखते हुए आपको जल्द से जल्द इसके लिए कदम उठाना

लिंक नहीं होने पर क्या होगा

अगर आप पैन और आधार को लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसका मतलब कि पैन मान्य नहीं होगा। ऐसे में आप बैंक में जाएंगे किसी भी काम से तो वह काम हो नहीं पाएगा।

कैसे पता करें कि पैन और आधार लिंक हुआ है या नहीं

इसके लिए आपको SMS करना है। अपने रजस्टर्ड नंबर से UIDPAN <Aadhar Number> <Pan Number> टाइप करिए और 567678 या 561561 पर भेजिए। ऐसा करने के कुछ देर बाद ही आपको सूचना मिल जाएगी कि आपका पैन और आधार एक दूसरे से लिंक है या नहीं।

अगर लिंक नहीं है तो क्या करें

सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाइए। https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/login / यहां लागइन करिए।

अब होम पेज पर बाईं तरफ Link Aadhar का ऑप्शन है, उस पर क्लिक कीजिए।

https://kyahotahai.com/tata-ipl-2022-bcci-ipl-new-team/

अब यहां आधार से जुड़ा सारा डिटेल डाल दीजिए।

अब आपको पैन नंबर, आधार नंबर भरने का विकल्प मिल रहा है उसे भी भर दीजिए।


सारा डिटेल भरने के बाद आपको कैप्चा भरना है याद रखिए। यानी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो आप यह  प्रासेस पूरा नहीं कर पाएंगे।

आप आपको Link Aadhar पर क्लिक करना है।


ऐसा करते ही आपका आधार पैन से लिंक हो जाएगा और आपको मैसेज मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.