पुरुष की बाईं आंख फड़कने का मतलब क्या होता है? महिलाओं की कौन सी आंख फड़कना शुभ होता है? बाई आंख फड़के तो क्या करें? bai aankh fadakne se kya hota hai hindi me


दोस्तों, क्या आप जानना चाहते हैं कि bai aankh fadakne se kya hota hai hindi me? आंख क्यों फड़कता है? बाई आंख फड़के तो इसका क्या संकेत है? पुरुष और महिलाओं के लिए बाई आंख फड़ने का मतलब क्या है? अगर हां, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं। साथ ही हम यह भी बताएंगे कि कौन सी आंख का फड़कना शुभ होता है? महिलाओं की कौन सी आंख फड़कना शुभ होता है? तो चलिए शुरू करते हैं, अंत तक पढ़िएगा इस आर्टिकल को-

अक्सर आपने सुना होगा कि कोई कहता है कि उसकी आंख फड़क रही है। जब वह गांव में दादी या नानी के सामने यह बात कहता है तो उनका पहला सवाल यही होता है कि कौन सी आंख फड़क रही है? जैसे ही आप उन्हें बताते हैं कि कौन सी आंख फड़क रही है तो तुरंत वे बता देते हैं कि इसका क्या मतलब है? यानी कुछ शुभ होने वाला है या कुछ गलत होने वाला है।

मतलब आपकी फड़कती आंखें बहुत बड़ा संकेत होती हैं। बाएं और दाहिने दोनों आंखें के फड़कने का अलग-अलग अर्थ है और इसके कई मायने भी हैं। कई बार आंख के अलावा बाई आंख के ऊपरी पलक (बाई आंख की ऊपरी पलक का फड़कना) फड़कता है, उसके भी अपने अलग मायने हैं। तो चलिए फटाफट अब आपको इन सबके बारे में जानकारी दे देते हैं। सबसे पहले जानते हैं कि bai aankh fadakne se kya hota hai hindi me.

बाई आंख के फड़कने से क्या होता है हिंदी में | bai aankh fadakne se kya hota hai hindi me

बाईं आंख का फड़कना पुरुषों के लिए नुकसान देने वाला होता है। जबकि महिलाओं के लिए बाई आंख का फड़कना शुभ होता है। महिलाओं की बाई आंख फड़के तो इसका मतलब है कि उन्हें सोने चांदी के गहने मिलने वाले हैं। जबकि पुरुष की बाई आंख के फड़ने का मतलब है कि कोई दुश्मन उन्हें हानि पहुंचा सकता है।

दरअसल, किसी के भी आंख के फड़कने को शुभ और अशुभ यानी शगुन और अपशगुन से जोड़कर देखा जाता है। यही वजह है कि आंखें फड़कते ही लोग तुरंत पहला सवाल करते हैं कि कौन सी आंख फड़क रही है। पुरुषों को जैसे ही पता चलता है कि बाई आंख फड़क रही है तो वे परेशान हो जाते हैं। घर की महिला यानी पत्नी या मां भी कहने लगती हैं कि आज घर से बाहर मत जाओ। क्योंकि यह अपशकुन हो गया। आज दुश्मन घात कर सकता है।

जबकि वहीं पर अगर महिलाओं की बाई आंख फड़कने लगे तो वह खुशी से झूम उठती है। वह सबको गले लगाने लगती है और बार-बार उसका चेहरा चमक उठता है। क्योंकि उसे मालूम है कि उसके हाथ कोई न कोई अच्छी खबर लगेगी। उसे सोने चांदी जैसे आभूषण मिल सकते हैं। bai aankh fadakne se kya hota hai hindi me के तहत अब नीचे जानिए इसके संकेत क्या हैं?

बाई आंख फड़कने से क्या संकेत मिलते हैं?

बाई आंख फड़कने के अलग-अलग संकेत हैं। अगर महिलाओं की बाई आंख फड़क रही है तो मतलब है कि उन्हें धन वैभव मिलने वाला है। इसमें खासकर सोना चांदी मिलने का संकेत होता है। वहीं अगर किसी पुरुष की बाई आंख फड़के तो इसका मतलब अशुभ से है। यानी उसके सामने कोई दिक्कत परेशानी आने वाली है। माना जाता है कि उसका दुश्मन उसे नुकसान पहुंचा सकता है।

कोई भी आंख अगर 24 घंटे तक फड़के तो ज्यादा दिक्कत नहीं है लेकिन अगर यह 48 घंटे तक इसी स्थिति में रहे तो फिर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह फिर शारीरिक दिक्कत हो सकती है। अमूमन आंखों का फड़कना कुछ ही घंटों में अपने आप बंद हो जाता है। अधिक देर तक आंखें फड़कने का मतलब सेहत से भी जुड़ा है। इसे हम नीचे बता रहे हैं देख लीजिए-

आंखों के फड़कने का सेहत पर असर हिंदी में

  • आंखों की मांशपेशियों में दिक्कत होने के कारण भी लंबे समय तक आंखें फड़क सकती हैं
  • तनाव में हैं या लंबे समय से सोए नहीं हैं तो फिर आंखें फड़क सकती हैं
  • कंप्यूटर या लैपटॉप पर अधिक देर काम करने से भी ऐसा हो सकता है
  • शराब या कॉफी का अधिक सेवन से भी ऐसा होता है
  • एलर्जी होने या मैग्निशियम की शरीर में कमी हो तो भी देर तक आंखें फड़ती हैं।

महिलाओं की कौन सी आंख फड़कना शुभ होता है?

महिलाओं की बाईं आंख का फड़कना शुभ होता है। पुरुषों के मुकाबले यह बिल्कुल ही अलग है। पुरुषों की बाई आंख अशुभ का संकेत है जबकि महिलाओं की बाईं आंख का फड़कना शुभ का संकेत है। महिलाओं की बाई आंख फड़के तो उन्हें धन यानी सोने चांदी की प्राप्ति होती है। लेकिन अगर महिलाओं की दाई आंख फड़के तो फिर उन्हें अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि महिला के काम बिगड़ने वाले हैं।

अगर महिलाओें की राइट आंख चारों दिशाओं में फड़के तो समझ जाइए कि बहुत बड़ा अशुभ होने वाला है। जीवन में कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है। कुछ गलत होने वाला है। ऐसे में तुरंत ही सचेत हो जाना चाहिए और हर काम संभल संभल कर करना चाहिए। bai aankh fadakne se kya hota hai hindi me के तहत अब जानिए कि दाई आंख फड़के तो क्या करें

महिलाओं की दाहिनी आंख फड़के तो क्या करें?

दाहिनी आंख का फड़कना अशुभ होता है। इसलिए इसे रोकने के लिए जोर से अपनी आंखें बंद करें। फिर अपनी आंखों को खोलकर उसे जितना हो सके फैलाएं। इसे तब तक करें जब तक आंखों से आंसू न निकलने लगे। हां, अगर दर्द होने लगे तो फिर इसे बंद कर दें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि आंख फड़कना बंद हो गया है।

इसे भी पढ़िए-

हलाला क्या होता है, क्या गैर मर्द के साथ इसमें सोना जरूरी है

किसी की मौत के बाद RIP क्यों लिखा जाता है, पूरी जानकारी

आंखें बार बार क्यों फड़कती है?

तनाव के कारण आंख बार-बार फड़कती है। आंखों पर अधिक दबाव हो या थकान हो तो भी आंखें फड़कती हैं। कई दिन से जगे हैं तो भी ऐसी समस्या आएगी। कम रोशनी में कंप्यूटर पर ज्यादा देर काम करने से आंखों में थकावट अधिक होती है और इस कारण से आंखें फड़फड़ाती हैं। कुल मिलाकर आंखों के फड़ने का मतलब है कि वे थक गई हैं और उन्हें अब आराम चाहिए। नीचे हम सारे प्वाइंट्स बता रहे हैं- bai aankh fadakne se kya hota hai hindi me के तहत यह जानना जरूरी है-

  • अधिक तनाव में रहना
  • मोबाइल अधिक देर देखना, लैपटॉप पर लगातार कई घंटे काम करना
  • आंखों की मांशपेशियों में खिंचाव होना
  • रात में अच्छी नींद नहीं आना
  • शराबी हो जाना, सिगरेट अधिक पीना
  • कॉफी का अधिक सेवन करना

बाई आंख फड़के तो क्या करें?

पुरुषों को बाई आंख फड़कने से हानि हो सकती है। इसलिए अगर आंख फड़के तो रोकने के लिए पलकों को तेजी से झपकाना शुरू करिए। 30 सेकंड तक लगातार ऐसा करिए। इसके बाद अब अपनी आंखों को अर्ध खुली अवस्था में रखकर एक जगह देखिए। अगर अब भी दिक्कत है तो फिर हल्के हाथ से आंखों पर मसाज कीजिए। ये चीजें भी करें तो आराम मिलेगा-

  • पर्याप्त नींद लीजिए।
  • मोबाइल, कंप्यूटर को कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए.
  • शराब पीते हैं तो अभी मत पीजिए।
  • कॉफी छोड़ दीजिए कुछ देर
  • खुद को आराम दीजिए।
  • तनाव मत लीजिए।
  • आंखों का व्यायाम कीजिए।
  • आंखों को ड्राई मत होने दीजिए। डॉक्टर से एक अच्छा आईड्रॉप ले लीजिए।

दोस्तों, उम्मीद है कि आप bai aankh fadakne se kya hota hai hindi के बारे में पूरी जानकारी पा गए होंगे। अगर फिर भी मन में कोई सवाल है तो प्लीज नीचे कमेंट करें। हम उसका जवाब जरूर देंगे। हमारी वेबसाइट पर आते रहिए और प्यार बरसाते रहिए। लव यू)

Leave a Reply

Your email address will not be published.