south sudan marriage culture, south sudan marriage culture in hindi, south sudan dinka janjati marriage culture, south sudan dinka janjati ke bare me

दोस्तों, आज हम आपके लिए कहानी लेकर आए हैं एक ऐसी अफ्रीकन जनजाति के बारे में जो अपने गायों से प्रेम करने के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। गायों से जैसा प्यार ये करते हैं, शायद ही दुनिया में कोई करता हो। यहां तक कि इनके यहां शादियों में भी गाय ही सबसे अहम होती है वह भी लड़के वालों की तरफ से लड़की को गाय भेंट की जाती है। इसके अलावा जो गाय दूध नहीं देती है, उससे भी एक खास तरीके से ये लोग दूध निकाल लेते हैं। चलिए विस्तार से बताते हैं इस जनजाति के बारे में…।

कौन है डिंका जनजाति? kaun hai dinka janjati

दोस्तों, आज हम आपको जिस जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं वह है डिंका जनजाति। ये जनजाति दक्षिण सूडान की सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है। ये नील नदी के पूर्वी और पश्चिमी तट पर रहते हैं। हालांकि ये अपने मवेशियों और खाने पीने के समान के साथ भ्रमण करते रहते हैं इसलिए स्थाई रूप से इनका पता बता पाना असंभव है।

मवेशियों से है खास प्रेम। south sudan dinka tribe cow love story

इस जनजाति का मवेशियों से खास प्रेम है। खासकर गायों से। यहां हर इंसान के घर में एक गाय कम से कम आप जरूर पाएंगे। गायों के साथ ही इनकी दिनचर्या शुरू होती है और गाय के साथ ही खत्म हो जाती है। ये गांवों के साथ ही अपना सबकुछ जुड़ा महसूस करते हैं। इनकी जिंदगी अपने मवेशियों के इर्द गिर्द ही घूमती है। इन्हें बाहरी दुनिया की जगह अपने मवेशी और अपने परिवार और कुटृुंब के साथ समय बीताना अच्छा लगता है।

सबसे लंबे होते हैं इस जनजाति के लोग। south sudan dinka tribe average height in hindi। south sudan average height female

दोस्तों, यह जनजाति अफ्रीकी जनजातियो में सबसे लंबी मानी जाती है। इनके पुरुष और स्त्रियों की औसत लंबाई लगभग छह फीट होती है। यहां के 13-14 साल के बच्चे साढ़े पांच फीट से अधिक लंबे हो जाते हैं। यह जनजाति काफी तेजी से लंबी होती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग यहां काफी लंबे लंबे दिखते हैं। कई बार तो अपने मवेशियों से ये लोग अपनी लंबाई नापते दिख जाते हैं। कारण यह है कि इन्हें अपने लंबे होने पर गर्व भी होता है।

dinka tribe of south sudan marriage hindi। south sudan dinka cow marriage culture

यह जनजाति हमें काफी कुछ सीखाती है। हमारे यहां लड़कियों की शादी में दहेज देने की परंपरा है। लेकिन इनके यहां देखिए। लड़के वाले शादी के लिए खुद दहेज देते हैं. लेकिन दहेज में क्या देते हैं वह भी जान लीजिए। ये लोग दहेज में गाय देते हैं। वह भी कम से कम 80 गायें। जो गाय सबसे अधिक देता है, उन्हीं से शादी होती है। वैसी गाय जो खूब दूध दे। इसी गाय के दूध से सबको भोज कराया जाता है और फिर लड़का अपने साथ लड़की को लेकर अपने घर चलता है। पीछे-पीछे मवेशी पर सवार लोग होते हैं। अद्भूत है ना…।

दूध ना देने वाली गाय भी देती है दूध। south sudan dinka cow love story


दोस्तों, आपको आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है कि यह जनजाति दूध ना देने वाली गाय से भी एक विशेष प्रकार से दूध निकालना जानती है। इनके बच्चे गाय के मूत्र मार्ग से अपने मुंह से हवा भरते हैं। इसके बाद मूत्र मार्ग को हल्के हाथों से मसाज करते हैं। करीब 5 मिनट तक वे इस समाज को दोहराते हैं। इस मसाज के बाद अचानक से गाय दूध देना शुरू कर देती है और बच्चे खुशी से उछल पड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.