पीरियड्स में लड़कियों को क्या होता है? पीरियड्स के दौरान मूड क्यों बदलता है? पहला पीरियड कैसे आता है? period kya hota hai kaise hota hai hindi me, पीरियड के समय पेट में दर्द क्यों होता है?

दोस्तों, क्या आप जानते हैं हर माह लड़कियों के होने वाले पीरियड के बारे में। period kya hota hai kaise hota hai hindi me हम आपको जानकारी देंगे। अगर आप अभी तक नहीं जानते कि पीरियड क्या होता है? पहली बार पीरियड कब आता है? पीरियड आने पर लड़कियों को पेट में दर्द क्यों होता है? पीरियड के दौरान ब्लड क्यों गिरता है ? पीरिडय कैसे आता है? क्या लड़कों को भी पीरियड आता है? इन सारे सवालों का जवाब आपको यहां मिल जाएगा। तो दोस्तों इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िएगा और इसे शेयर जरूर करिएगा क्योंकि यह बहुत जरूरी सब्जेक्ट है।

दोस्तों, सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि अगर हम और आप सभी लोग इस पीरियड के ही देन हैं। जी हां, किसी भी संतान की उत्पत्ति के पीछे पीरियड ही है। जिस लड़की को periods में दिक्कत होती है उस लड़की को मां बनने में भी दिक्कत हो जाती है। आपने अक्सर सुना होगा कि पीरियड्स रुक गए हैं। यानी पीरियड्स रुकने का मतलब है कि स्त्री अब मां बन गई है और उसके पेट में अब बच्चा पलने लगा है।

तो सोचिए सृष्टि का आधार ही यह पीरियड है जो लड़कियों को होता है। लेकिन अपने देश में इस सबसे पवित्र चीज को अपवित्र बनाकर रख दिया गया है। अभी भी गांवों में या पिछड़े इलाकों में पीरियड आने पर लड़कियों पर इतनी बंदिशे होती हैं कि क्या कहा जाए। पीरियड्स में वे पूजा नहीं कर सकतीं। खाना नहीं बना सकतीं। उन्हें अपवित्र माना जाता है। यह दुखद है कि आज भी इतने आधुनिक युग में भी यह सब महिलाओं के साथ हो रहा है।

खैर, इस पर बाद में बात करेंगे। अभी बात इस पर करेगे कि यह पीरियड है क्या और क्यों आता है। किस उम्र में लड़कियों में यह शुरू हो जाता है। अभी पूरी बात हमारी होगी period kya hota hai kaise hota hai hindi me. इसे जानने के बाद हम जानेंगे कि यह लड़कियों के लिए अभिशाप है या वरदान है। क्यों इसे लेकर कई तरह के भ्रम समाज में हैं। पूरी चर्चा करेंगे तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं।

पीरियड क्या है और कैसे आता है हिंदी में | period kya hota hai kaise hota hai hindi me

दोस्तों, औरतों के शरीर में हार्मोन में बदलाव के कारण उनके योनि यानी वजाइना से रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होता है, जिसे हम पीरियड कहते हैं। हर महीने महिलाओं को एक बार पीरियड आता है। किसी भी लड़की में पीरियल की शुरुआत हो गई तो समझ लीजिए कि अब वह लड़की गर्भ धारण करने के लिए तैयार है। यानी आगे चलकर उसकी शादी होगी और जब वह संभोग करेगी तो इसी पीरियड के रुकने के बाद उसके पेट में बच्चा पलने लगेगा।

पीरियड हर महीने के एक चक्र में पूरा होता है। हर लड़की के लिए इसका डेट अलग-अलग होता है। लेकिन इसकी पूरी साइकल 28 से 35 दिन का होता है। अगर इसमें कुछ गड़बड़ हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अक्सर आपने सुना होगा कि किसी लड़की का पीरियड समय से नहीं आता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर इस महीने की 10 तारीख को हर बार उसका पीरियड आता है लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पीरियड नहीं आया। ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाना जरूरी हो जाता है।

ऐसा माना जाता है कि 9 साल की उम्र के बाद जैसे-जैसे लड़की का शरीर विकसित होने लगता है। उसके ब्रेस्ट यानी दूध बड़े होने लगते हैं। उसके जननांगों और अंडरआर्म पर बाल आने लगते हैं यानी वह मेच्योर होने लगती है। यह किसी भी लड़की के जवानी में प्रवेश करने का समय होता है जब उसका शरीर ओवरी द्वारा पैदा हुए हार्मोन की वजह से बदलने लगता है। और तभी यह सब बदलाव दिखते हैं। उस समय उसके जननांगों के पास से लिक्विड जैसा रिसाव दिखने लगेगा और फिर एक दिन ब्लीडिंग होगी और यहीं से पीरियड्स की शुरुआत हो जाती है।

पहला पीरियड किस उम्र में और कैसे आता है?

दोस्तों पहला पीरियड कब आता है, इसका कोई फिक्स उम्र नहीं है। ज्यादातर केस में 12 साल के आसपास लड़कियों में पीरियड्स आने को देखा गया है लेकिन कुछ केस ऐसे भी आते हैं जहां 8 साल की लड़की को भी पीरियड आ जाता है। कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर अंंडरआर्म और जांघों पर बाल आ गए हैं तो समझिए कि अब आपकी बच्ची की उम्र पीरियड्स आने की हो गई है। माना जाता है कि जब लड़कियों के ब्रेस्ट का विकास होने लगता है और उनका वेजाइनल डिस्चार्ज (योनि से सफेद पदार्थ का निकलना) शुरू होता है, उसके एक साल बाद ही पीरियड्स भी शुरू हो जाते हैं। period kya hota hai kaise hota hai hindi me के तहत अक्सर इसे सर्च किया जाता है।

एक सेकंड के लिए यहां रुकिए-

सेक्स एजुकेशन, लव स्टोरी, शायरी, सरकारी योजना हर तरह की जानकारी के लिए गूगल में टाइप करें kyahotahai.com और हमारे वेबसाइट पर आकर इसे पढ़ें। आपका सहयोग हमें चाहिए। प्लीज गूगल में सर्च जरूर करेंं। )

पहला पीरियड को बता करना आसान होता है। आप अब तक समझ गईं कि आपके जांघों पर बाल आ गए हैं। आपके अंडरआर्मस् पर बाल आ गए हैं। तो अब आप तैयार हैं। वह समय आ गया है। आपका वेजाइनल डिस्चार्ज हो गया है तो मानसिक तौर पर आपको या अगर आप मां हैं तो आप अपनी बच्ची के लिए तैयार हो जाइए। पहला पीरियड आने का डर बना रहता है। क्योंकि इसे लेकर अगर मां साफ तौर पर बात ना करे तो वह अपने दोस्तों से जो सुनी होती है उसके आधार पर कल्पना करती है।

इस कल्पना में खूब सारा खून बह जाएगा, कमजोरी आएगी। पेट में खूब दर्द होगा, जैसे तमाम डर उसके घेरे रहते हैं। इसके लिए मां को अपनी बच्ची को तैयार करना है। क्योंकि उसकी उम्र बेहद कम है। उसे समझाना है कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए वह धीरे-धीरे अपनी बच्ची को मानसिक रूप से इसके लिए तैयार करे।

मां का दायित्व इस समय काफी बढ़ जाता है. जैसे ही बेटी पेट में दर्द होने लगे, बेचैनी महसूस होने लगे और मां उसके शरीर में हो रहे बदलावों को देख रही है तो तुरंत वह अपनी बेटी को समझाए। उसे पैड दे और निश्चिंत करे कि कोई बात नहीं यह तो एक सजह प्रक्रिया है और इस तरह से जब पहला पीरियड बेटी का हो जाएगा और वह इसे समझ जाएगी तो उसके बाद दिक्कत नहीं होगी। period kya hota hai kaise hota hai hindi me के तहत नीचे जानिए कि पीरियड्स में कितना खून बहता है।

पीरियड्स में लड़कियों को क्या होता है? पीरियड में मेरा कितना खून बह सकता है

पीरियड को लेकर लड़कियों में बहुत डर रहता है। खासकर अगर पहली बार पीरियड आ रहा हो तो लड़कियों को लगता है कि बहुत सारा खून निकल जाएगा। क्योंकि पीरियड में ब्लीडिंग ही तो होती है। वजाइना यानी योनि से खून निकलता है। यह खून कितना निकलेगा, क्या इससे कमजोरी हो जाएगी, क्या खूब दर्द होगा जैसे सवाल लड़कियों को परेशान करते हैं। देखिए इसका जवाब है कि तीन से पांच बड़े चम्मच खून ही निकलता है। यह बहुत अधिक लगता जरूर है लेकिन उतना खूब नहीं निकलता है जितना आप सोच रही हैं। इसलिए डरे नहीं।

पीरियड्स में लड़कियों को ब्लीडिंग तो होती है उन्हें कई तरह की दिक्कतें और भी होती हैं। जैसे इस समय वे तनाव में रहती हैं. पहली बार है तो मानसिक तनाव अधिक रहता है। पेट में दर्द होता है। बेचैनी सी महसूस होती है। कुछ लड़कियां शिकायत करती हैं कि वे सही से सांस नहीं ले पा रही हैं। कुछ लड़कियां दर्द अधिक होने को लेकर पहले ही डर जाती हैं।

इस समय लड़कियों के मनोभाव में भी बदलाव होता है और वे इतना सोचने लगती हैं कि पीरियड आते ही घबरा जाती हैं। ऐसे समय में मां को अपनी भूमिका निभाते हुए समझाने का काम करना होता है और यह बताना होता है कि अरे यह तो एक सामान्य चीज है जिससे तुम्हें अब हर साल गुजरना है। period kya hota hai kaise hota hai hindi me के तहत नीचे जानिए कि पीरियड्स आने के संकेत क्या क्या हैं।

इसे भी पढ़ें-

सेक्स एजुकेशन से जुड़ी हर स्टोरी यहां पढ़ें

पीरियड्स आने के क्या-क्या संकेत हैं

पीरियड्स आने पर लड़की के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इसे हार्मोनल बदलाव कहा जाता है। नीचे हम बता रहे हैं कि क्या संकते है जिससे आप पता करें कि पीरियड्स आने वाले हैं-

  • आपका पेट फुला हुआ लगे और लगे कि गैस बना हुआ है
  • चेहरे पर मुंहासे आ जाएं
  • आपका ब्रेस्ट थोड़ा तन जाए यानी उसके विकास के बाद ही पीरियड्स आते हैं (पहला पीरियड)
  • आपके पेट में दर्द होने लगे
  • आपका सिर दर्द होने लगे
  • अनावश्यक तनाव दिखने लगे
  • मन में बेचैनी महसूस होने लगे
  • किसी काम में मन ना लगे और कुछ अनहोनी की आशंका हो
  • योनि के पास एक अजीब सा खिंचाव महसूस हो
  • नाभि के पास खिंचाव महसूस हो

पीरियड्स के दौरान मूड क्यों बदलता है

हार्मोन में बदलाव के कारण मूड आपका इधर-उधर होता है। मूड स्विंग इसलिए भी होता है क्योंकि पीरियड को लेकर महिलाओं में एक डर बना ही रहता है। चाहें वह पहले कितनी भी बार पीरियड से गुजरी हों। ऐसे में एक अतिरिक्त मानसिक दबाव के कारण भी मूड बदलता है।

इसका मतलब यह है कि अगर पीरियड्स में मूड स्विंग हो रहा है तो डरना नहीं है। यह स्वाभाविक है कि हार्मोन्स में तेजी से उतार चढ़ाव के कारण मूड पर भी इसका असर पड़ता है। जैसे आपको रोने का मन कर सकता है। इस समय गुस्सा या चिड़चिड़ापन आना भी स्वाभाविक है यह होता है। period kya hota hai kaise hota hai hindi me सर्च करते हुए आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि इस मूड को बदलने का मतलब क्या है।

मन का उदास होना भी एक इसका लक्षण है। बिना कोई वजह मन उदास हो जाता है यह मूड स्विंग का ही हिस्सा है। पीरियड्स में यह होता है। डरिए मत। एंगजायटी जैसा लगे तो भी आपको डरना नहीं है यह पीरियड्स आने के कुछ घंटों बाद धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

(दोस्तों उम्मीद है कि period kya hota hai kaise hota hai hindi me के बारे में पूरी जानकारी आपको मिल गई होगी। सेक्स एजुकेशन, लव स्टोरी, शायरी, सरकारी योजना हर तरह की जानकारी के लिए गूगल में टाइप करें kyahotahai.com और हमारे वेबसाइट पर आकर इसे पढ़ें। आपका सहयोग हमें चाहिए। प्लीज गूगल में सर्च जरूर करेंं। )




Leave a Reply

Your email address will not be published.