दोस्तों, आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के बारे में विस्तार से जानेंगे। खेसारी लाल एक ऐसी कहानी हैं जो गरीबी से निकलकर सबके दिलों पर राज कर रहा है। कभी गरीबी के कारण सात भाई एक ही जींस पहनते थे। पेट पालने के लिए दूध बेचे। पत्नी के साथ लिट्टी चोखा बेचे। आज करोड़ों के मालिक हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार हैं।

तो आइए आज जानते हैं कि गरीबी से निलकर ये इंसान कैसे इतना बड़ा सुपरस्टार बन गया जो भोजपुरिया दर्शकों के साथ ही पूरे देश के दिलों पर राज कर रहा है। इनका जीवन प्रेरणास्रोत भी है, जिससे हम आप सबक लेकर आगे बढ़ सकते हैं।

Childhood of Khesari Lal Yadav। खेसारी का बचपन


Khesari lal yadav का जन्म 15 मार्च 1986 को धनडीह छपरा बिहार में हुआ था। खेसारी का बचपन काफी गरीबी भरा रहा है। खेसारी के पिता किसान थे। वह किसी भी तरह से परिवार का गुजारा कर पाते थे। गरीबी के कारण पिता कैसे भी मेहनत मजदूरी कर पूरे परिवार का ख्याल रखते थे।

कमाने के लिए दिल्ली चले आए खेसारी


Khesari lal yadav अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए दिल्ली चले गए। यहां उन्होंने छोटी मोटी नौकरी शुरू की। सबसे पहले धागा कटाई मशीन चलाते थे। परिवार का खर्च चलाने के लिए लिट्टी चोखा की दुकान भी चलाते थे।

पत्नी चंदा (wife chanda) ने किया काफी सहयोग


जल्द ही Khesari lal yadav की शादी भी हो गई। परिवार का जिम्मा बढ़ा तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पर, पत्नी चंदा ने हर कदम पर खेसारी का साथ दिया। खुद खेसारी ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह साथ में लिट्टी चोखा बनाकर बेचती थीं।

सात भाइयों के बीच था एक जींस


खेसारी के गरीबी का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि सात भाइयों के बीच सिर्फ एक जींस पैंट था। बारी-बारी से सभी भाई उसे ही पहनते थे। खेसारी कई बार कह चुके हैं कि कई बार तो वह इसलिए किसी पार्टी वगैरह में नहीं जा पाते थे क्योंकि जींस कोई और भाई पहनकर गया होता था।

khesari launda dance। बचपन से नाचने का भी शौक था


खेसारी लवंडा डांस भी करते थे। उन्हें नाचने का शौक बचपन से था। कहते हैं कि गांवों में उनका लवंडा डांस बहुत फेमस था। शुरुआती दिनों में लवंडा डांस से ही खेसारी ने पैसे कमाए। इनके डांस को लोग बहुत पसंद करते थे। फिल्मों में भी आने पर शुरू में लोगों ने इसे भुनाने की कोशिश की।

भोजपुरी एलबम से की शुरुआत


2011 में एलबम माल भेटाई मेला में गाकर खेसारी लाल यादव अचानक से चर्चा में आ गए। इसी साल उनकी फिल्म Sajan Chale Sasural। इस फिल्म से खेसारी रातोंरात भोजपुरी के स्टार बन गए।


पहली फिल्म Sajan Chale Sasural से मिली सफलता


Sajan Chale Sasura की सफलता के बाद खेसारी को फिर पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। इसके बाद तो खेसारी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और छा गए।

बन गए ट्रेंडिंग स्टार trending star khesari


आजकल खेसारी को ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। उनका कोई भी गाना आते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाता है। आजकल सबसे अधिक गाने खेसारी ही गाते हैं। हर महीने तीन से चार गाने जरूर गा देते हैं। इस तरह से वह गाने के मामले में सबसे अव्वल हैं।

khesari lal yadav net worth। खेसारी की संपत्ति कितनी है?


खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति 35 करोड़ रुपये है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। मुंबई में उनका घर करीब 5 करोड़ रुपये का है। काफी पॉश इलाके में घर है। बिहार से लोग खेसारी का घर भी देखने जाते हैं। इसके अलावा वह यार दोस्तों को घर बुलाते रहते हैं।

खेसारी लाल का घर कितने करोड़ का है?

मुंबई में खेसारी लाल यादव का घर करीब 3-4 करोड़ का है। वहीं गांव में भी वह दो करोड़ का घर बनवा रहे हैं। इसके अलावा करोड़ों की गाड़ियां भी उनके पास हैं।

khesari lal yadav daughter name। खेसारी की बेटी कौन है


खेसारी की बेटी का नाम कृति यादव kriti yadav हैं। kriti yadav भी अपने पिता की तरह ही काफी फेमस हैं। भोजपुरी फैंस उनके बारे में भी जानकारी लेते रहते हैं। kriti yadav को लेकर कुछ गायकों ने गाना गाया जिसके बाद विवाद भी हुआ था और खेसारी ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई थी।

खेसारी लाल की बेटी क्या करती है?


खेसारी यादव की बेटी kriti yadav फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। वह बहुत कम उम्र में ऐक्टिंग भी कर चुकी हैं। 27 सितंबर को उनका जन्मदिन पड़ता है। फैंस को भी उनके जन्मदिन का इंतजार रहता है।

khesari lal yadav wife। खेसारी की पत्नी का नाम क्या है?


खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा देवी है। 2006 में दोनों लोगों की शादी हुई। शादी के बाद से ही चंदा हमेशा से ही खेसारी का सपोर्ट करती दिखती हैं। उन्होंने खेसारी के साथ लिट्टी चोखा तक बेचा और जब जरूरत पड़ी तब उनके लिए पूरे परिवार का सहारा बनीं।

khesari lal yadav second wife


यह सिर्फ एक अफवाह है। खेसारी ने सिर्फ एक ही शादी की है और वह अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते हैं। उनकी कोई दूसरी शादी नहीं हुई है। इसके बारे में अगर कहीं कुछ लिखा भी जा रहा है तो वह सिर्फ अफवाह है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

khesari lal Yadav son


खेसारी लाल यादव के बेटे का नाम ऋषभ है। ऋषभ को लोग भविष्य का स्टार बताते हैं। उनमें अभी से अपने पिता की तरह ही ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण का जुनून दिखता है। पढ़ने में भी वह काफी अच्छे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.