dhoni in last over in hindi, antim over me dhoni ki kahani, dhoni ki kahani kya hai, dhoni in ipl 2022 in hindi

महेंद्र सिंह धोनी…क्रिकेट का एक ऐसा चमकता सितारा जो कभी अस्त नहीं होगा। कुछ लोग हैं जो कहते रहते हैं, धोनी गया। धोनी का टाइम गया। अरे धोनी ऐसे ही किस्मत का धनी है बस। लेकिन वही लोग अंतिम गेंद पर मैच जीताते धोनी को टीवी पर देखना चाहते हैं। वही लोग चुपके से किसी के कमेंट बॉक्स में लव यू माही लिखते पाए जाते हैं। कोई ऐसा नहीं है जो धोनी के प्यार से खुद को अलग कर पाए।। क्रिकेट अगर आपको पसंद है तो धोनी आपके पसंद होंगे ही होंगे। इस खिलाड़ी में अब भी जान बाकी है। आईपीएल देखिए और समझिए दुनिया क्यों कायल है धोनी की।

अंतिम गेंद पर ऐसे कौन जीताता है भाई धोनी के अलावा

धोनी ने अंतिम गेंद पर टीम को जीत दिलाने का काम पहली बार नहीं किया है। वे हमेशा ही इसे करते आए हैं। अंतिम ओवर का लक्ष्य चाहें जितना बड़ा हो क्रीज पर धोनी हैं तो मतलब साफ रहता है कि यह लक्ष्य तो पार होगा ही। अंतिम गेंद को बाउंड्री पर मैच जीतने का जो हुनर धोनी में है, वह दुनिया में कहीं और नहीं है।

धोनी के क्रिकेट से जुड़े सभी आंकड़े यहां देखें

फिल्डिंग ऐसे लगाते हैं जैसे भगवान कान में कुछ बोलकर गए हों

आईपीएल में पोलार्ड का तूफान आने से पहले थम गया। कैसे हुआ भाई धोनी ने फिल्डिंग ऐसी सजाई कि वह गच्चा खा गए। पहली बार धोनी ने ऐसा नहीं किया है। वह सालों से ऐसा करते आए हैं। फिल्डिंंग ऐसे सजाते हैं जैसे भगवान बोलकर गए हों भाई वहां पर फील्डर लगा दो विकेट आने वाला है। जैसे ही फिल्डिंग लगाते हैं अगले ही गेंद पर विकेट पा जाते हैं। यह हुनर है। यह किस्मत है। यह काबिलियत है। यह धोनी है। दूसरा कोई नहीं है। बस धोनी है।

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए हमारे वेबसाइट पर क्लिक करके जाइए, पता है-

धोनी हैं तो विश्वास है….एक लगाव है

धोनी विश्वास और लगाव का दूसरा नाम हैं। धोनी को खेलते देखना एक अद्भूत रोमांच है। तभी तो उन्हें अंतिम ओवर में खेलते देखने का हॉटस्टार पर रिकॉर्ड बन जाता है। जितने लोग कभी मैच नहीं देखे उतने धोनी का अंतिम ओवर देखने बैठे हैं। सभी को मालूम है अंतिम ओवर में अपना धोनी है तो कमाल तो होगा ही। मजा आएगा। पैसा वसूल होगा। धोनी को अंतिम ओवर में देखना ऐसे है जैसे अपने भगवान को पा लेना।

धोनी से इतनी मोहब्बत सभी क्यों करते हैं

दोस्तों. कोई इंसान किसी से इतनी मोहब्बत कैसे करता है। इसका सीधा जवाब होता है जब वह उससे कनेक्ट कर सके। हर तरह से खासकर इमोशनली। धोनी जिस तरह से अपने खेल के प्रति प्रेम करते हैं। जैसा समर्पण दिखाते हैं। जीत के बाद भी जितने कूल रहते हैं। साथियों के साथ जो उनका बर्ताव है। वह सबकुछ ऐसा है कि आप उनसे प्रेम कर ही बैठते हैं। ना जीत में ज्यादा उत्तेजित होना और ना हार में हारकर बैठ जाना। जिंदगी के सफर में हमेशा मुस्कराते रहना। ऐसे ही तो हम सब जीना चाहते हैं लेकिन जी नहीं पाते हैं। धोनी ऐसा कर पाते हैं, इसलिए हम उनसे कनेक्ट करते हैं और बस प्यार हो जाता है।

धोनी की प्रेमिका हैं हम सब

प्रेमिका की तरफ से ये खत है। यह पढ़कर चौंकिए मत। हम सब उनकी प्रेमिका हैं। क्यों नहींं हैं भाई जिसे हम प्यार करते हैं जिसे हम चाहते हैं उसकी प्रेमिका ही तो हुए। हम सभी धोनी को कितना प्यार करते हैं। तो यह खत जो सीधे दिल से निकला है. उसके लिए धोेनी की प्रेमिका होना गलत तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.