रेंट पर कैसे मिलते हैं ब्वायफ्रेंड, ब्वायफ्रेंड हायर करने पर कितना पैसा लगेगा, बेंगलुरु ब्वायफ्रेंड रेट, boyfriend on rent in bangalore in hindi

boyfriend on rent in bangalore in hindi: दोस्तों, एक नई जानकारी सामने आ रही है वह भी देश के सबसे हाइटेक सिटी बेंगलुरु से। यह जानकारी है कि अब यहां पर लड़कियां ब्वायफ्रेंड को रेंट पर ले सकेंगी। वे जब भी चाहें जितने घंटे के लिए चाहें पैसे देकर किसी भी लड़के को हायर कर सकती हैं। अपने पसंद के लड़के को हायर करने के लिए उन्हें उसी हिसाब से इसकी कीमत भी चुकानी होगी। इस आर्टिकल में हम इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

दोस्तों, बड़े शहरों की दिक्कत यही है कि वहां कंक्रीट के बड़े बड़े घर तो खड़े हो गए लेकिन लोग तन्हा और अकेले हो गए। भीड़ में लोग भागते रहे। पैसे के पीछे, सपनों के पीछे लेकिन कभी ठहरकर खुद को वक्त नहीं दिया। कोरोना ने जब चाहरदीवारी के पीछे सबको कैद किया तो अहसास हुआ कि कोई तो होना चाहिए जिसके साथ कुछ वक्त भी बांटा जाए।

लेकिन कोरोना की रफ्तार कम हुई तो जिंदगी में सबकुछ पा लेने की रफ्तार फिर से बढ़ गई। पैसे महीने के लाखों करोड़ों कमा रहे हैं लेकिन जिंदगी में बोरियत ही बोरियत है। कोई ऐसा नहीं है जिसके कंधे पर सिर रखकर रो सकें। कोई ऐसा नहीं है जिससे कुछ देर बतिया सकें। कोई ऐसा नहीं है जो प्यार की थपकी दे सके। कोई ऐसा नहीं है जो हर पल को बांट सके।

तो फिर इस पैसे का फायदा क्या है। क्यों कमा रहे हैं हम इतना और क्या है एक दिन तो मर ही जाना है। तो रोज क्यों मर रहे हैं। तमाम लड़कियां और लड़के डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। बड़े शहरों में यह आंकड़े भयावह हैं। ऐसे समय में इन लड़कियों को एक सहारा मिले इसके लिए एक नया स्टार्टअप सामने आया है जो इन्हें किराए पर ब्वायफ्रेंड मुहैया करा रहे है। चलिए उसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

boyfriend on rent in bangalore in hindi

बेंगलुरु में रेंट पर मिलेगा ब्वायफ्रेंड, जानिए प्रोसेस boyfriend on rent in bangalore in hindi

दोस्तों, ‘ToYBoY’ नामका यह पोर्टल है जो कि बेंगलुरु का नया स्टार्टअप है। इसे शुरू करने के पीछे मकसद यही है कि इस पोर्टल पर जाकर लड़कियां अपने लिए ब्वायफ्रेंड हायर कर सकती हैं। इसे बनाने वालों का कहना है कि यह पोर्टल शहर में रह रहीं सिंगल लड़कियों, उदास लड़कियों और एक साथी की तलाश कर रही लड़कियों के लिए काफी उपयोगी है।

माना जा रहा है कि जो भी लड़कियां अपने जीवन में दुखी हैं और कुछ पल के लिए वे एक ऐसे साथी की तलाश में हैं जिससे वे अपना दुख दर्द बांट सकें तो वे यहां से अपने लिए एक ब्वायफ्रेंड हायर कर सकती हैं। इसके लिए इस वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा। पूरा प्रोसेस मैं नीचे बता दूंगा।

अभी इतना जान लीजिए कि अगर कोई लड़की है जो तन्हा है और अनजान शहर में अकेली है तो उसका अकेलापन अब और उसके साथ नहीं रहेगा। अब उसके पास एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिल गया है जहां जाकर वह तुरंत अपने लिए ब्वायफ्रेंड हायर कर सकती है और उसके साथ अपना समय बीता सकती है।

किस तरह की लड़कियां ले सकती हैं सेवा

  • जो अकेली हैं
  • दूर शहर में हैं
  • तन्हा हैं
  • दुखी हैं
  • मन नहीं लग रहा है
  • बात करने वाला कोई नहीं है
  • उदास रहती हैं
  • डिप्रेशन की शिकार हैं
  • एंग्जायटी है
  • कुछ भी अच्छा नहीं लगता है
  • काम में दिल नहीं लगता है
  • किसी के साथ दिन भर रहने का मन है
  • किसी के कंधे पर सिर रख रोने का मन है
  • किसी के साथ शामें बिताने का मन है
  • किसी के साथ लांग ड्राइव पर जाने का मन है
  • किसी के साथ गुनगुनाने का मन है
  • किसी के साथ हर वक्त होने का मन है
  • किसी से अपनी जिंदगी बांटने का मन है
  • किसी से अपना सुख दुख बांटने का मन है
  • किसी के लिए कुछ बनाने का मन है
  • किसी को कुछ खिलाने का मन है
  • किसी से बतियाने का मन है
  • किसी की बांहों में बांहें डाल किसी स्ट्रीट में घूमने का मन है
  • किसी के साथ रात का चंदा निहारने का मन है
  • किसी के साथ कोई मूवी देखने का मन है
  • किसी के साथ बदमाशी करने का मन है
  • मासूम शरारतों को किसी के साथ बांटना है
  • अपनी खूबसूरती को किसी के साथ कैद करना है
  • अपने जज्बात को किसी के साथ शेयर करना है

पोर्टल पर लड़के कैसे मिलेंगे

  • अभी यह ऐप प्ले स्टोर पर नहीं है।
  • इसे बनाने वालों ने इंस्टा अकाउंट बना लिया है।
  • लिंक है- https://www.instagram.com/p/Cg9kvmiBpcP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
  • यहां पर जाकर आपको इन्हें डीएम करना है
  • आपको कितने घंटे के लिए और कैसा लड़का चाहिए बताना है
  • इसके बाद ये खुद आगे की कार्रवाई शुरू कर देंगे।
  • अभी पूरी डिटेल सामने नहीं आई है।
  • लेकिन इतना जान लीजिए कि घंटे के हिसाब से आप यहां पर अपने लिए ब्वायफ्रेंड को हायर कर सकती हैं।
  • कुछ लोग अगर पूरी रात के लिए भी चाहते हैं तो शायद उनके लिए भी व्यवस्था हो जाए लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं का जा सकता है।

क्या पूरी रात के लिए रेंट पर मिलेंगे ब्वायफ्रेंड

देखिए अभी कुछ भी क्लियर नहीं है। अभी सिर्फ एक इंस्टा पेज के जरिए इसके फाउंडर्स ने आग लगा दी है। यह इंस्टा पेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ लिखा है कि ऐसी लड़कियां जो अकेली हैं, तन्हा हैं और डिप्रेशन में हैं और उन्हें किसी दोस्त की तलाश है तो यह मंच उनके लिए है।

ऐसे में साफ है कि यहां रेंट पर लड़के मिलेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि घंटों के हिसाब से यहां लड़के मिलेंगे। लेकिन सवाल है कि क्या अगर लड़की चाहेगी तो पूरी रात के लिए लड़के मिलेंगे। क्या लड़की चाहेगी तो एक सप्ताह तक उसके साथ बाहर जाने के लिए लड़के मिलेंगे। क्या लड़की जैसा और जो जो चाहेगी क्या वह सभी कुछ वे लड़के करेंगे जो रेंट पर मिलेंगे।

यह सारे सवाल इसलिए जरूरी हैं क्योंकि भाई अगर कोई खर्च करके किसी को ले रहा है तो फिर वह तो दाम वसूलेगा ही। क्या सिर्फ कंधे पर रोने के लिए वह इतने पैसे खर्च करेगा। हालांकि अभी पैसे का ब्यौरा सामने नहीं है। लेकिन बेंगलुरु शहर में अगर कोई लड़का रेंट पर मिलेगा तो कम दाम में तो मिलेगा नहीं। तो फिर उसका कैरिटेरिया क्या होगा।

वह लड़का कैसा होगा? कितना पढ़ा लिखा होगा। इमोशनल कितना होगा, वह सब कैसे तय होगा। ये सारे सवाल हैं जो कि उठने ही चाहिए और यह इसलिए भी जरूरी हैं क्योंकि आखिर यह ऐप किस आधार पर इन लड़कों की भर्ती करेगा जो इन लड़कियों के काम आएंगे। अगर गलत लड़के आ गए मजे लेने के लिए तो उनका स्क्रीनिंग कैसे होगा। यह सब सोचना होगा क्योंकि यह सवाल देश की बेटियों का है. उनके सम्मान का है।

इस ऐप पर कितना भरोसा कर सकते हैं

  • दोस्तों देखिए कोई भी लड़का आप रेंट पर लेंगी तो उस पर कितना भरोसा किया जा सकता है यह तो नहीं कहा जा सकता।
  • क्योंकि आपको इस लड़के के बारे में कुछ भी नहीं पता है।
  • ऐसे में अभी इस ऐप के मालिकान की तरफ से पूरी जानकारी सामने आने दीजिए कि आखिर वे किस आधार पर लड़कों की भर्ती कर रहे हैं।
  • आखिर वे जिस लड़कों को ब्वायफ्रेंड के रूप में रेेंट पर देंगे उनका आंकलन कैसे करेंगे।
  • मान लीजिए कि एक लड़की बेचारी डिप्रेशन में है और उसे एक दोस्त चाहिए कि जो उसका दुख दर्द बांट सके लेकिन लड़का नैतिक रूप से गलत निकल गया तो फिर जिम्मेदारी कौन लेगा।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि हर आदमी में होते हैं दस बीस आदमी। बाहर का चेहरा कुछ और अंदर का कुछ और होता है। खासकर लड़कियों के साथ समय बिताने का मिले तो कइयों का इमान डोल जाता है।
  • ऐसे में यह सुनिश्चित करना ही होगा कि आखिर में इस जो भी लड़के हायर किए जाएंगे उनके बारे में क्या फूलप्रूल होगा।
  • अगर लड़की उस लड़के के बारे में सारी चीजें जानना चाहे तो कैसे जान सकती है।
  • ऐसा अगर नहीं होगा तब तो भाई कोई लड़की कैसे किसी लड़के साथ वक्त बिताने जाएगी।

यह भी पढ़िए-

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए यहां क्लिक कीजिए

साउथ की फिल्मों को डाउनलोड कर देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए

/

Leave a Reply

Your email address will not be published.