UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi, (Benefits, beneficiaries, application form, registration, eligibility criteria, last date, how to apply), मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 (लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, पात्रता सूची, ऑनलाइन पोर्टल, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, आखरी तारीख ),

UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi: यूपी के शहरों में बन रहे नए क्षेत्रों को अब विकास की राह पर तेजी से लाया जाएगा। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहुत बड़ी योजना लॉन्च कर दी है। इस योजना का नाम है उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022. माना जा रहा है कि प्रदेश के विकास को यह नई योजना तेजी से आगे बढ़ाएगा। इस योजना का लाभ प्रदेश के हर हिस्से को मिलने वाला है। आप भी इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि यह योजना आपके लिए कैसे लाभकारी है और इसके लिए कैसे आवेदन करें। योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिलेगा। पूरी योजना की जानकारी आपको यहां मिल जाएगी। तो चलिए शुरू करते हैं।

दोस्तों, इस योजना को यूपी का अब तक सबसे बेस्ट योजना माना जा रहा है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के सबसे करीबी एके शर्मा जो वर्तमान में योगी सरकार में नगर विकास मंत्री हैं, दोनों इस योजना पर करीबी निगाह रखेंगे। कोशिश यही है कि इस योजना का लाभ सबको और सीधे मिले।

मकसद यही है कि शहर के हर क्षेत्र तेजी से विकसित हों और धीरे-धीरे इसके जरिए आसपास के गांव भी विकसित हो जाएंगे। तो चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं। सबसे पहले जानते हैं कि UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi में क्या है।

Contents hide

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022 | UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi

योजना का नामउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना 2022
योजना की शुरुआत वर्ष2022
किसकी योजना हैयोगी सरकार की
उद्देश्यशहरी क्षेत्रों के आसपास बस रहे नए क्षेत्रों का तेजी से विकास करना
किसे लाभ मिलेगाशहर और आसपास रहने वाले लोग
आवेदनजल्द ही अपडेट किया जाएगा
निगरानी कौन करेगासीएम योगी आदित्यनाथ और एके शर्मा (ऊर्जा मंत्री)
आधिकारिक वेबसाइट मुख्य वेबसाइट अभी लॉन्च होना बाकी है
हेल्पलाइन नंबरजल्द जारी किया जाएगा
गांवों का कैसे होगा लाभजब शहर विकसित होंगे तो आसपास के गांवों तक भी लाभ पहुंचेगा
UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hin

सीएम नगर सृजन योजना का उद्देश्य क्या है | UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi

  • यह योजना नए नगरीय क्षेत्रों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता, चौराहों के सुंदरीकरण पर काम करेगी।
  • इसके अलावा मार्ग प्रकाश, सामुदायिक केंद्र, सड़क निर्माण, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की जाएगी।
  • उद्देश्य यही है कि शहर के साथ बस रहे सभी नए क्षेत्र तेजी से विकसित हों।
  • नए क्षेत्रों मे बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द लोगों को मिलने लगें।
  • योजना का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे इसके लिए कमिटी के तहत काम होगा।
  • देश के नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ बनाना और मॉडर्न सिटी के तहत विकसित करना।
  • अगले 30 साल की योजना को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्रों को विकसित करना
  • इस योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में नई तकनीक का उपयोग होगा।

सीएम नगर सृजन योजना की विशेषता क्या है | UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi

  • खुद सीएम योगी आदित्यनाथ निगरानी करेंगे।
  • हर काम तय समय के भीतर पूरा किया जाएगा।
  • नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्कूल पर विशेष जोर होगा।
  • नाली के साथ सीवर और बिजली की व्यवस्था बेहतर हो इसका ध्यान रखा जाएगा।
  • नगरीय क्षेत्रों की स्वच्छता के मानक को ध्यान में रखते हुए उनका विकास होगा।
  • नए नगरीय क्षेत्रों में हर जगह पर पार्क हो यानी ग्रिनरी हो इस पर फोकस होगा।
  • छोटे-छोटे चौराहे विकसित होंगे और स्ट्रीट लाइट की पूरी व्यवस्था होगी।
  • बड़ी संख्या में लोगों को रोजागार मिलेगा।
  • कोशिश यही है कि शहर का हर क्षेत्र शहरों की तरह ही विकसित और आधुनिक बने।


यह भी पढ़ें

आपके हित से जुड़ी पीएम मोदी की इन सारी योजनाओं के बारे में जानिए

घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने हैं तो यहां क्लिक कीजिए

सेक्स एजुकेशन के बारे में दिल खोलकर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

सीएम नगर सृजन योजना के लिए पात्रता | UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi

  • कोई भी कंपनी जिस पर कोई क्रिमिनल केस नहीं होगा वह इस योजना के तहत निर्माण कार्य में शामिल होने के लिए पात्र होगी।
  • बाहरी कंपनियां भी आ सकती हैं लेकिन उन्हें दिखाना होगा कि वे पहले कैसे काम करते रहे हैं।
  • हर काम की बारीकी से गिगरानी खुद सीएम योगी कर रहे हैं ऐसे में पात्रता को भी काफी बारीकी से देखा जाएगा।
  • इसके लिए जल्द ही आधिकारिक जानकारी भी दी जाएगी। यह जानकारी आते ही हम यहां अपडेट कर देंगे।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना हेल्पलाइन नंबर | UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi

दोस्तों, आपको बता दें कि अभी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का ऐलान किया है। इसके साथ ही इस योजना पर काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही नगर विकास विभाग की तरफ से इसका हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया जाएगा। यह नंबर जारी होते ही हम यहां पर आपके लिए इसे अपडेट कर देंगे।

यूपी सीएम नगर सृजन योजना के बारे में यह भी जानिए | UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi

दोस्तों, आपको यह जानकारी होनी ही चाहिए कि अभी हाल ही में यूपी सरकार ने 18 नए नगर पंचायतों का गठन किया है। कई जिलों में जो पहले ग्राम पंचायत थी अब वह नगर पंचायत हो गई है। जल्द ही वहां चुनाव भी होंगे। इसी तरह से 21 नगरीय निकाय भी बन गए हैं। इसके साथ ही अब छोटे-छोटे शहरों में भी विकास का पहिया तेजी से घूमेगा।

इस योजना के तहत यही कोशिश है कि यह जो नए नगर पंचायत बने हैं, उनका विकास कैसे किया जाएगा इसका पूरा खाका तैयार होगा। ग्राम पंचायत से निकलर शहरी पंचायत में आने वाले इन नए क्षेत्रों के विकास के लिए नगर विकास विभाग पूरी तैयारी के साथ अब इस योजना के तहत इनके विकास में जुट जाएगा।

माना जा रहा है कि जल्द ही इन नगरीय पंचायतों मे चुनाव कराकर जिम्मेदारों के साथ इनके विकास के लिए नगर विकास विभाग जुट जाएगा। कोशिश यही है कि जल्द से जल्द विकास कार्य हो ताकि ग्राम पंचायतों से नगर पंचायत में आने वाले ये क्षेत्र किसी भी कारण से पीछे न रह जाएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ऐलान कर दिया है कि पूरी कार्ययोजना बनेगी और उसके आधार पर समय पर सारे काम निपटाने हैं। वे खुद समय-समय पर इसकी समीक्षा बैठक करेंगे और इस योजना को गति देने का काम करेंगे। UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi के तहत जानिए कैसे-कैसे सवाल पूछे जा रहे हैं।

FAQ

यूपी के शहरी क्षेत्रों खासकर नए शहरी क्षेत्रों का तेजी से विकास करना

सीएम नगर सृजन योजना की शुरुआत 27 जुलाई 2022 को की गई है।

यूपी के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा जबकि आसपास के गांवों को भी फायदा होगा

अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही जानकारी हम यहां पर अपडेट कर देंगे।

No Content

आज आप क्या सीखकर जा रहे हैं

दोस्तों, आज आपने जाना कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना क्या है और इसका लाभ किसे मिलेगा। यानी UP Mukhyamantri Nagar Srijan Yojana in hindi के बारे में हमने यहां विस्तार से बताया है। अगर आपके मन में कोई सवाल है या किसी अन्य टॉपिक पर पढ़ना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं। हमारे वेबसाइट को सहयोग करने के लिए गूगल में kyahotahai.com को सर्च करते रहें। लव यू रहेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published.