देश में आजकल एक नया चलन चला है। कुछ तथाकथित धर्म के ठेकेदार अब फिल्मों को भी हिट और फ्लॉप कराने का ठेका ले रहे हैं। ये ठेकेदार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान ( shahrukh khan ki film pathan ke bare me hindi me) को फ्लॉप कराने का मुहिम सोशल मीडिया पर चला रहे हैं। इस मुहिम के जरिए शाहरुख खान को लेकर तमाम तरह की अनर्गल बातें भी हो रही हैं और उन्हें व उनके परिवार को नीचा दिखाया जा रहा है। ऐसे धर्म के ठेकेदारों को यह समझना होगा कि शाहरुख खान आज भी देश का सबसे बड़ा स्टार है। सिर्फ फिल्मों के कारण मैं शाहरुख को सबसे बड़ा स्टार नहीं कह रहा हूं बल्कि इन कारणों से भी शाहरुख सब पर भारी हैं। चलिए जानते हैं ऐसी क्या खासियत है जो अन्य स्टार्स में नहीं है। (shahrukh khan ke pathan movie ki kahani)

अपने दम पर शाहरुख ने बनाया है यह मुकाम

धर्म के ठेकेदारों को यह नहीं भूलना चाहिए कि शाहरुख खान आज जो भी हैं वह खुद उनकी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने खुद के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में ना सिर्फ खुद को स्थापित करना बल्कि सुपरस्टार बन जाना आसान नहीं है। लेकिन शाहरुख खान ने दिखाया है कि वह ऐसा कर सकते हैं। यही वजह है कि हर कोई शाहरुख नहीं बन सकता है।

ये स्टोरी भी आपका दिल जीत लेंगी


दुनिया में सबसे अधिक चाहने वाले शाहरुख के पास हैं

बॉलीवुड में आज भी कोई ऐसा ऐक्टर है जिसके चाहने वाले दुनियाभर मे हैं तो वह शाहरुख खान हैं। अपने देश के बाहर भी सबसे बड़े चहेते शाहरुख खान ही हैं। इस बात को आमिर खान और सलमान खान भी मानते हैं और कई मौकों पर कहते भी आए हैं कि विदेश में जो प्यार लोगों के बीच शाहरुख को मिलता है, वह इस देश के किसी और ऐक्टर को नसीब नहीं है।

आज भी पर्दे के सबसे बड़े रोमांस किंग हैं शाहरुख खान

शायद धर्म के ठेकेदार यह भूल गए कि उम्र के इस पड़ाव पर भी पर्दे पर रोमांस को जीवंत करने वाले सबसे बड़े स्टार शाहरुख खान ही हैं। उनसे बेहतर रोमांस आज के समय में कोई भी नायक नहीं कर सकता है। यही वजह है कि उन्हें रोमांस का किंग भी कहा जाता है। शाहरुख खान के रोमांस वाले किरदार देखकर दुनियाभर के ऐक्टर्स को जलन होती है। क्योंकि रोमांस के किरदार में शाहरुख पर आज तक कोई भारी नहीं पड़ता है।

इस स्टोरी को भी जरूर पढ़ें-

https://kyahotahai.com/urfi-javed-kyo-chhote-kapade-pahanti-hai/

सबसे अधिक प्रयोग शाहरुख खान ने किए हैं

इन धर्म के ठेकेदारों को यह भी नहीं पता होगा कि शाहरुख खान ने रोल्स को लेकर भी काफी प्रयोग किए हैं। उन्होंने खुद के प्रोडक्शन हाउस के जरिए भी प्रयोग किए हैं और दूसरे निर्माताओं के साथ भी किए हैं। वरना हीरो के साथ-साथ विलेन के रूप में भी वह सबसे अधिक मजबूत उपस्थिति नहीं दर्ज करवाते। डर जैसी फिल्में बताती हैं कि शाहरुख खान क्यों इतने बड़े ऐक्टर हैं। हीरो के साथ-साथ विलेन के रोल को भी वे जीवंत कर गए जाते हैं।

दुनिया के मंच पर देश की फिल्म इंडस्ट्री को दी है पहचा। shahrukh khan ki pathan movie ka virodh kyon ho raha

शाहरुख खान के दुनिया के अन्य मंचों पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को मजबूत पहचान दी है। शाहरुख खान के कारण भारतीय फिल्मों को कई देशों में पहचान मिली., इससे नकारा नहीं जा सकता है। शाहरुख खान ने इस तरह से देश का मान ही बढ़ाया है। ऐसे में उनकी फिल्मों का विरोध करके आप क्या पा रहे हैं। और किसी फिल्म के खिलाफ ऐसा माहौल क्यों बनाना।

https://kyahotahai.com/bhojpuri-heroine-sanjana-pandey-ke-bare-me-btaiye/

शाहरुख खान की पठान फिल्म के बारे में बताइए। shahrukh khan ki pathan movie ke bare mein bataiye

शाहरुख खान की यह सबसे चर्चित फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी है। यह जोड़ी पहले भी हिट हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण एक पुलिस अधिकारी के रूप में दिखेंगी। जॉन अब्राहम इस फिल्म में विलेन हैं जो रशियन माफिया के रूप में दिखेंगे। शाहरुख और जॉन को एक दूसरे के अपोजिट देखना दिलचस्प होगा।

shahrukh khan ki pathan movie kab release hogi। शाहरुख खान की पठान मूवी कब आ रही है

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को आ रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस में अभी से बेताबी है। हर कोई फिल्म को जल्द से जल्द देखने के लिए इंतजार में है। फिल्म के टीजर के बाद से ही लोगों के दिल में कौतूहल बढ़ गया है। जीरो फिल्म फ्लॉप होने के बाद शाहरुख का करियर भी दांव पर है। ऐसे में यह फिल्म शाहरुख के लिए भी बेहद अहम फिल्म है।

shahrukh khan ki pathan movie ka trailor kab aayega?

कुछ लोग शाहरुख खान के पठान मूवी का ट्रेलर यूट्यूब पर दिखाने का दावा कर रहे हैं लेकिन यह झूठ है। अभी तक आधिकारिक ट्रेलर नहीं आया है। इसलिए भ्रम से बचिए और इंतजार करिए। टीचर लॉन्च हो गया है तब तक आप उसका आनंद लीजिए। जैसे ही ट्रेलर लॉन्च होगा, हम उसका रिव्यू करेंगे और आपको उसकी जानकारी दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.