सपनो का मतलब कैसे जाने? सपनों से छुटकारा कैसे पाएं? कौन सा सपना शुभ होता है? sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi, सपनों की सच्चाई क्या है? कौन से सपने सच होते हैं

हर सपने का अपना एक मतलब (sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi) होता है और हर सपने का अपना फल होता है। sapne me saap dekhna kya hota hai? के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सपनों के संसार के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। सपने होते क्या हैं? सपनों का अर्थ क्या होता है? कैसे सपने अच्छे होते हैं और कैसे सपने बुरे होते हैं? सपने क्यों आते हैं? सपनों की सच्चाई क्या है? कौन से सपने सच होते हैं? इन सबकी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।

अक्सर आपने सुना होगा कि कहा जाता है कि सुबह-सुबह का देखा हुआ सपना सच होता है। कुछ लोगों से जब आप किसी सपने के बारे में बताते हैं तो वे कहते हैं- अरे यार ये तो खतरनाक संकेत है। वहीं, कुछ सपने (sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi) आप देखते-देखते ही उठ जाते हैं यानी वे सपने अधूरे रह जाते हैं। अब आपके दिमाग में बार-बार यही ख्याल आता है कि इस अधूरे सपने का मतलब क्या है।

कभी कभी सपनों (sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi) में अपने किसी खास ऐसे व्यक्ति को देख लेते हैं जो मरकर स्वर्ग चला गया है या फिर किसी ऐसे शख्स को देख लेते हैं जिसका चेहरा जाना पहचाना लगता है लेकिन उसके बारे में आपको पता नहीं होता है। इसके बाद से आप परेशान हो जाते हैं। इन सभी सपनों का अपना एक मतलब होता है। तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि सपनों का मतलब क्या है और इनका क्या फल मिलता है।

सपनों का मतलब क्या होता है, स्वप्न क्या होता है | sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi

सपना मतलब गहरी नींद में आने वाली एक कहानी जो हमें हमारे भविष्य का संकेत देती है। वीकीपीडिया के अनुसार-सोते समय की चेतना की अनुभूतियों को स्वप्न कहते हैं। सपने हमारे विचारों का ही एक हिस्सा हैं। हम जो सोचते हैं। जिसे पाने की इच्छा रखते हैं, अक्सर सोते समय वे सपने बनकर आते हैं।

सपने सभी को आते हैं और हर सपने का अपना एक मतलब होता है। कुछ सपने (sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi) सच हो जाते हैं, कुछ अधूरे रह जाते हैं। किसी सपने को देखना शुभ होता है और किसी को देखना अशुभ होता है। तो चलिए जानते हैं कि किस सपने का मतलब क्या है?

सपने में किसी तरह की मृत्यु देखना | sapne me mare logo ko dekhna

सपने में अगर आप मरे हुए लोगों को देखते हैं तो उसके भी अलग-अलग मतलब हैं। इसके कई हिस्से होते हैं।

  • मरा हुआ व्यक्ति दिख जाए : इसका मतलब है कि आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है।
  • अपनी या किसी की मृत्यु दिख जाए : इसका मतलब यह है कि आपके जीवन की सबसे बड़ी परेशानी अब खत्म होने वाली है। नहीं कहते हैं कि किसी का मौत देख लीजिए तो उसका मतलब है वह अधिक जिंदगी जिएगा।
  • आत्महत्या वाला सपना : यह बताता है कि आपके भीतर कुछ है जो आपको बेचैन कर रहा है उसे उगल दीजिए किसी के सामने।
  • हत्या होता दिख जाए: ऐसा होना अशुभ माना जाता है यानी आपके साथ कुछ गलत होने वाला है।
  • शव का दिखना : इसे अच्छा माना जाता है इसका मतलब है कि आपकी किस्मत अब चमकने वाली है।
  • मरे हुए इंसान से सपने में बात हुई: इसका मतलब है कि आपके मन की मुराद पूरी होगी।

सपने में जानवर दिखने का मतलब क्या होता है (sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi)

कुत्ते का दिखना: कुत्ता अगर रोते हुए दिख रहा है तो इसका मतलब अशुभ होने वाला है। सिर्फ एक कुत्ता दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब कोई पुराना दोस्त मिलने वाला है।

बिल्ली का दिखना: इसका मतलब आपकी किसी से लड़ाई होने वाली है, अलर्ट हो जाइए।

ऊंट दिखना: ऊंट दिखना अच्छा नहीं है, इसका मतलब है कि कोई व्याधि आने वाली है।

शेर का दिखना: शेर दिख जाए तो समझिए कि आपका रुका काम अब पूरा हो जाएगा।

सांपों का देखना: अगर काला नाग दिखे तो मतलब पैसा मिलेगा। और अगर सिर्फ नाग या कोई अन्य सांप दिखे तो उसका मतलब भी है कि जीवन में सुख समृद्धि आने वाली है।

बछड़े और गाय का दिखना: बछड़ा दिखना शुभ है, इससे भी पैसा आने का संकेत मिलता है। सफेद गाय दिखे या गाय का दूध निकलता देख लें तो समझिए कि धन वैभव मिलने वाला है।

मछली दिख जाए: धन मिलने वाला है खुशी आने वाली है।

हाथी दिख जाए: यह शुभ संकेत है। सुख वैभव मिलेगा। हाथी और हथिनी साथ दिख जाए तो मतलब है कि वैवाहिक जीवन में सफल होगा। लेकिन अगर खड़ा हाथी दिख जाए तो इसका मतलब है कि किसी बड़े काम में अड़चन आ सकती है। हाथी की सवारी करने का सपना देख रहे हैं तो मतलब है कि जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।

घोड़े पर सवार दिखें: इसका मतलब है कि आप अपने जीवन में आगे बढ़ने जा रहे हैं।

सुअर दिख जाए: कोई शारीरिक परेशानी आने वाली है।

एक क्षण के लिए यहां रुकिए:

दोस्तों, सच्ची कहानी, भूतों की कहानी पढ़ने के लिए kyahotahai.com sachi kahaniya टाइप कीजिए इसके बाद जो पहली वेबसाइट आए उस पर क्लिकर करके पढ़िए। यहां आपको एक से बढ़कर एक लव स्टोरी, ट्रेन की लव स्टोरी, लड़कियों की लव स्टोरी मिलेगी जो कहीं और नहीं मिलेगी, अगर आप भी कहानी लिखते हैं तो नीचे कमेंट में बताइए या हमें ईमेल कीजिए-laxmithedude@gmail.com)

सपने में कोई धर्मस्थल दिख जाए तो इसका मतलब क्या है

गुरुद्वारा: इसका मतलब है कि ज्ञान में वृद्धि होगी। आपका बच्चा पढ़ाई में होनहार होगा और सरकारी नौकरी लगेगी।

चर्च: जीवन में असीम शांति मिलने वाली है।

मंदिर: कोई शुभ काम होगा। धन वैभव मिलेगा।

मजार: अनिष्ट हो सकता है।

सपने में सोना चांदी हीरा दिखे तो इसका मतलब क्या है

सोना दिख जाए: सोना दिखने का मतलब है कि जीवन में पैसे का संकट बढ़ेगा।

चांदी दिखे तो: चांदी दिखने का मतलब है कि कोई न कोई परिजन दूर होने वाला है।

तांबा दिखे तो: अपना कोई सबसे खास कहीं दूर चला जाएगा।

लोहा दिखे तो: जीवन में अचानक विपत्ति आने वाली है।

हीरा दिखे तो: जीवन में सुख समृद्धि आएगी।

पंच धातु दिखे: विदेश यात्रा का संयोग बन रहा है।

सपने में किसी तरह का कीड़ा दिखने का मतलब क्या है

छिपकली दिखे तो: अशुभ संकेत है। अगर छिपकली कहीं बैठी हुई दिख गई है तो मतलब हादसा होने वाला है। अगर छिपकली किसी कीड़े को खाते हुए सपने में दिखी है तो मतलब है कि घर के आसपास कहीं चोरी होगी।

भौरा दिख जाए: कोई अपना धोखा देगा।

बिच्छु दिख जाए: सिर्फ बिच्छु दिखाई दे तो मतलब है कि आपका मान सम्मान बढेगा लेकिन अगर बिच्छु काटा हुआ दिखाई दे तो मतलब है कोई संकट आ सकता है।

मधुमक्खी का दिखना: मधुमक्खी का छाता दिख जाए तो मतलब आपका पूरा परिवार एक साथ रहेगा परिवार में खुशहाली रहेगी।

बंदर दिखे तो: किसी अपने से लड़ाई होने वाली है। सचेत हो जाइए।

सपनों में रिश्तेदारों के दिखने का क्या मतलब है

दादा-दादी नाना नानी दिखें तो: मतलब आपको जीवन में दूसरों से बहुत प्यार मिलने वाला है।

माता-पिता का दिखना: कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और मान सम्मान मिलेगा।

दोस्तों का दिखना: मतलब आपके किसी दोस्त को आपकी सलाह की जरूरत है यानी उसे आपका साथ चाहिए।

टीचर दिख जाएं तो: जीवन की बाधाएं दूर होंगी और सफलता मिलेगी।

पति का दिखना: जीवन मधुर होगा।

बुरे या डरावने सपनों से छुटकारा कैसे पाएं

दोस्तों, अक्सर ऐसे सपने आ जाते हैं जिनसे इनसान ऐसा डर जाता है कि गहरी नींद से उठकर बैठ जाता है। कभी लगता है कि कोई गला दबा रहा है तो कभी लगता है कि कोई भूत या पिशाच परेशान कर रहा है। कभी लगता है कि किसी गहरे कुएं में गिर रहे हैं या फिर कोई हत्या कर दिख जाता है। घर में चोर और डकैत के आने के सपने (sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi) भी बुरे और डरावने सपने होते हैं। इन सपनों से छुटकारा पाने के लिए हम कुछ उपाय नीचे बता रहे हैं-

  • हनुमान चालीसा पढ़कर सोइए।
  • जहां सोते हैं, उस कमरे में बिस्तर के नीचे चाकू या कोई भी लोहे का सामान रखिए।
  • बिस्तर के नीचे काले कपड़े में फिटकरी बांधकर रख दीजिए।
  • सोने से पहले रूम में कपूर जलाइए।
  • दक्षिण और पूर्व दिशा में पैर करके कभी मत सोइए।
  • शनिवार को शनि की पूजा शुरू कर दीजिए। पांच शनिवार करने पर लाभ मिलने लगेगा।
  • काला कंबल अपने ऊपर से घुमाकर दान कीजिए।
  • मंदिर में सीसा दान कर दीजिए।
  • सोने से दो घंटे पहले खाना खाइए और 1000 कदम चल लीजिए।
  • तर्जनी उंगली में काला धागा बांधकर सोइए।

कौन से सपने सच होते हैं (sapno ka matlab hindi Swapna Phal hindi)

दोस्तों, सुबह के समय देखे गए सपने अक्सर सच होते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आप सुबह 3 बजे से 7 बजे के बीच कोई सपना देखते हैं तो उसके पूरे होने के चांस अधिक होते हैं। इसे गोधुलि वेला बोलते हैं यानी सूर्य का उदय होने से पहले या फिर उनकी लालिमा जब आ रही होती है उसके बीच तक के समय में देखे गए सपने जरूर पूरे होते हैं।

सुबह के सपने

कहा जाता है कि ये सपने अक्सर ऐसे सपने होते हैं जो आपके दिल की कोई मुराद होता है या फिर कोई इच्छा होती है। कोई ऐसा काम होता है जो लंबे समय से लंबित है या फिर कुछ ऐसा चीज होता है जिसकी चाहत आपको सबसे अधिक होती है, ये सपने दिन के समय में अधिक दिखाई देते हैं और इनके पूरे होने की उम्मीद अधिक होती है।

दोपहर के सपने

वहीं अगर आप दोपहर में सोते समय कोई सपना देख रहे हैं तो समझ लीजिए कि वह सपना कभी नहीं पूरा होने वाला है। दोपहर के सपने को निरर्थक सपना भी कहा जाता है। उस सपने का कोई मतलब नहीं होता है। अक्सर दोपहर में उलजलूल ही सपने आते हैं।

शाम या रात के सपने

वहीं शाम को 6 से आठ या फिर रात को 10 से 12 के बीच के सपने ऐसे होते हैं जिनके पूरे होने के चांस 50 फीसदी तक होते हैं। यानी ये सपने पूरे भी हो सकते हैं और ये सपने अधूरे भी रह सकते हैं। लेकिन शाम के कई सपने पूरे हो जाते हैं। ये सपने भी आपके मन के कोने में बसी किसी इच्छा का ही रूप होते हैं।

आधी रात के सपने

रात 12 से 2 बजे के बीच कोई सपना दिख जाए तो समझ लीजिए कि लगभग यह सपना पूरा हो जाएगा। 85 फीसदी चांस इस सपने के पूरा होने का होता है। ये अच्छे और बुरे दोनों तरह के सपने होते हैं। ये वह समय होता है जब इंसान बिल्कुल गहरी नींद में होता है। ऐसे में आने वाले सपने अक्सर पूरा होने वाले सपने होते हैं।


सपने हमारी चाहत, इच्छा और हमारी सोच का ही प्रतिरूप हैं। यह मन की एक विशेष अवस्था होती है जिसमें इंसान अपने खुद के अस्तित्व में नहीं होता है। हर सपने सच नहीं होते हैं। हां, कुछ सपने सच जरूर होते हैं।


(दोस्तों, उम्मीद है कि सपनों के बारे में सारी जानकारी आपको मिल गई होगी। अगर जानकारी अच्छी लगे तो प्लीज इसे शेयर कीजिए। और हमारे वेबसाइट को गूगल में सर्च करते रहिए इस तरह की जानकारी पढ़ने के लिए, लव यू)

इसे भी पढ़िए-

सरनेम क्या होता है, इसका मतलब क्या है

हर तरह की एटीट्यूड शायरी यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published.