प्रधानमंत्री मातृ वंदना आवेदन फॉर्म | Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana। Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY)। प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना 2022। | Matritva Vandana Yojana in Hindi

दोस्तों, आज हम आपको पीएम नरेंद्र मोदी के एक और शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। यह योजना मां से जुड़ा है. मातृत्व से जुड़ा है। ऐसे में इस योजना का महत्व समझ सकते हैं। इस सृष्टि में जो कुछ भी है उसकी शुरुआत मां के गर्भावस्था से ही है। और यह योजना मां के उसी गर्भावस्था के दौरान पीएम की तरफ से सहायता प्रदान करने की योजना है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि आप कैसे आवेदन करेंगे और कैसे इसका लाभ लेंगे।

प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना 2022। Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY)

दोस्तों, Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) को प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जानते हैं. इस योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। दोस्तों, आप तो जानते ही हैं कि अमीर लोगों के लिए तो दिक्कत नहीं है लेकिन गरीब महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान आर्थिक सहायता कितना जरूरी है. यही वजह है केंद्र सरकार ने यह शानदार योजना शुरू की है।

गर्भवती महिला 6000 रुपये योजना। garbhawati mahila 6000 yojana

दोस्तों Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) को गांवों में गर्भवती महिला 6000 रुपये योजना के नाम से भी कई लोग पुकारते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि इस योजना के तहत गर्भवती महिला को 6000 रुपये की ही आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से दी जाती है। अब गांव के गरीब लोगों को योजना के बारे में बहुत अधिक टेक्निकल नाम तो याद नहीं रख पाते हैं इसलिए वे लोग इसे इसी नाम से याद रखते हैं। तो अगर आपको इस योजना के बारे में कुछ लिखा दिखे तो समझ जाइए कि यह मातृत्व योजना ही है।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana (PMMVY) UMANG app

दोस्तों इस योजना को लागू करने के लिए UMANG ऐप को लागू किया गया है। इस ऐप के जरिए ही आप इस योजना के बारे में सारी जानकारी और इसका लाभ ले सकते हैं। इस ऐप के जरिए महिलाएं खुद भी घर बैठे इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। इस ऐप का फायदा यह है कि मातृत्व योजना के साथ ही आप पीएम आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य योजना का भी लाभ ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें। PM Matritva Vandana Yojana ke liye apply kaise kare

दोस्तोंं, Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana (PMMVY) का लाभ लेने के लिए आप उमंग ऐप से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आप वेबसाइट https://web.umang.gov.in/landing/department/pmmvy.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने यहां के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा या एएनएम से संपर्क कर सकते हैं। ये दोनों ही लोगों को इस योजना की जिम्मेदारी है। ये जब भी आपके पास आएं तो आप इनसे इस योजना के बारे में बात करें और इसका लाभ लेने के लिए बताएं। ये खुद आपकी मदद करेंगी। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर संपर्क करें और यहां हर तरह की जानकारी आपको दे दी जााएगी।

matritva vandana yojana online registration hindi

दोस्तों, ऑनलाइन आवेदन के लिए आप इस लिंक पर जाएं। https://web.umang.gov.in/landing/department/pmmvy.html। उमंग की इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कई सारे विकल्प मिलेंगे। इसमें Apply for Scheme या फिर Self Registration पर क्लिक करें। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर करके लॉगिन करना है। इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी भर दें।

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana documents

दोस्तों, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इसके बिना आपको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके तहत जो भी गर्भवती महिला है उसका आधार कार्ड देखा जाएगा। इसके अलावा पति का आधार कार्ड चाहिए। गर्भवती महिला के खाते में पैसा जाएगा इसलिए उसके पासबुक की फोटोकॉपी अनिवार्य है। यह होने पर ही आप लाभ लेंगी।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2022 की किश्ते। Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana ki kisht

दोस्तों, यह पैसा भी पीएम की अन्य योजना की तरह किश्तों में मिलता है। अगर इस स्कीम की बात करें तो तीन किश्त में आपको 6000 रुपये मिलेगा। पहली किश्त आपको 1000 रुपये की दी जाएगी। यह तब दी जाएगी जब आप पंजीकरण कराएंगी। इसके बाद गर्भधारण के 6 महीने बाद आपको 2000 रुपये की किश्त दी जाएगी। बच्चे के जन्म के समय आपकी तीसरी किश्त 3000 रुपये की दे दी जाएगी। इस तरह से आप पूरा लाभ ले सकेंगी।

(दोस्तों, उम्मीद है कि इस योजना के बारे में आपको सभी जानकारी मिल गई होगी। आपसे रिक्वेस्ट है कि इस जरूरी योजना को अपने रिश्तेदार, दोस्तों के बीच जरूर शेयर करें। मां से बढ़कर कुछ नहीं है। एक गरीब मां को सहायता हो जाएगी अगर आप इस स्टोरी को शेयर करेंगे। इस तरह की योजनाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहिए, बहुत प्यार आपको)

यह भी पढ़ें-

बेटियों के लिए पीएम की उड़ान योजना क्या है, जो बना रही उन्हें बेस्ट इंजीनियर

गूगल से रोज पूछें ये सवाल, जानें क्यों है यह जरूरी

एक कार जिसे देखते ही हो जाएगा प्यार, इससे शानदार कुछ नहीं


Leave a Reply

Your email address will not be published.