किसी को यार कहने का मतलब क्या होता है? Cool dude Meaning in Hindi, dude ka matlab kya hota hai

dude ka matlab kya hota hai: सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर आपको व्हाट्सएप ग्रुप में dude लिखा हुआ मिल जाता है। अगर आप अब भी नहीं जानते हैं कि dude का मतलब क्या होता है? dude किसे कहते हैं? लड़कियों के लिए dude का क्या मतलब है? डूड को हिंदी में क्या कहते हैं तो फिर यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। तो इसे अंत तक पढ़िएगा और शेयर जरूर करिएगा… चलिए शुरू करते हैं…।

दोस्तों, अक्सर आपने अंग्रेजीदा लोगों को dude बोलते सुना होगा। अंग्रेजी दा कहने का मतलब है कि थोड़े मॉडर्न लोग। यानी आज की जो पीढ़ी जो खुद को कूल डूड कहलाना पसंद करती है वह इस शब्द का प्रयोग खूब करती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया के इस दौर में dude शब्द खूब लोकप्रिय हुआ है।

आजकल इसीलिए गूगल पर इस बारे में अधिक सर्च होता है कि कूल डूड किसे कहते हैं? कूल डूड कौन होता है? डूड किसे कहते हैं? क्या लड़कों को भी डूड बोलते हैं? किसी को डूड बोलने का मतलब क्या है? डूड का सही अर्थ क्या है? इन सारे सवालों का जवाब आज इस आर्टिकल में आपको मिल जाएगा। चलिए पहले जान लेते हैं कि dude ka matlab kya hota hai

डूड किसे कहते हैं । dude ka matlab kya hota hai

dude अंग्रेजी का शब्द है जिसका प्रयोग पुरुषों के लिए किया जाता है। यह अमेरिकन स्लैंग वर्ड है जिसका सबसे पहले इस्तेमाल वहीं पर पुरुषों या कहें कि मॉडर्न लड़कों को बुलाने के लिए किया गया। इसलिए जब इसका हिंदी अर्थ देखेंगे तो आपको आदमी या पुरुष लिखा हुआ मिलेगा। लेकिन इसका मतलब यही है कि आप आज के जमाने के किसी युवा को पुकार रहे हैं तो उसे डूड बुला सकते हैं।

उदाहरण के लिए जैसे यूपी बिहार के गांव में युवाओं को लड़का बुलाते हैं। हरियाणा पंजाब में छोरा बुलाते हैं उसी तरह से अमेरिका में डूड बुलाते हैं। इंटरनेट के जमाने में जबकि सारी दुनिया एक क्लिक पर आ गई है, हर जगह का कल्चर तेजी से एक दूसरे देश में अपनाया जा रहा है। यही वजह है कि आजकल इंडिया में भी युवा आपस में डूड शब्द का खूब इस्तेमाल करते हैं।

उदाहरण के लिए आपने अक्सर सुना होगा कि एक दोस्त दूसरे से कहता है- और डूड क्या चल रहा है यार जिंदगी में. डूड तू कल कहां था…डूड तेरा ही मस्त है भाई तू जो मन करता है वही करता है। डूड एक बात बता…लड़की कैसे पटाते हैं? आजकल के लड़के कूल दिखने के लिए भी आपस में डूड शब्द का प्रयोग करते हैं। तो फिर dude ka matlab kya hota hai के तहत कूल डूड क्या होता है चलिए जान लीजिए।

कूल डूड का मतलब क्या होता है । cool dude meaning in hindi

कूल डूड का हिंदी आप देखेंंगे तो शांत व्यक्ति दिखाएगा। क्योंकि यह दो शब्दों से बना है। कूल यानी शांत और डूड यानी व्यक्ति। लेकिन इसका भाव देखेंगे तो आप पाएंगे कि ऐसे दोस्त के लिए जो बहुत ही मॉडर्न है और आज के फैशन को अपनाता है उसे उसके दोस्त कूल डूड बुलाते हैं। अक्सर कूल डूड ऐसे लड़के होते हैं जो बाल रंगवाते हैं, टैटू बनवाए होते हैं या फिर फटे हुए फैशनेबल जिंस पहनते हैं।

हालांकि व्यापक अर्थ में देखें तो सही मायने में कूल डूड उन्हें बोलना चाहिए जो शांत स्वभाव वाले होते हैं। जो अच्छा काम करते हैं और समाज में अपनी एक अलग इमेज रखते हैं। लेकिन आजकल के लड़के इसकी परिभाषा ही बदल दिए हैं। आजकल कूल डूड दिखने के लिए बेढंगे बाल कटवाए जाते हैं।

बेतरतीब कलर के रंग से बाल रंगवाते हैं। पूरे शरीर भर टैटू बनवा लेंगे। एकदम से फटा हुआ कमर से नीचे लटकता हुआ जींस पहन लेंगे। हाथ में सिगरेट ले लेंगे। रंगीन जूता पहन लेंगे और कान छेदवा लेंगे। अब ये कूल डूड कहलाएंगे। मैं मजाक नहीं उड़ा रहा लेकिन ये कूल डूड नहीं है।

कूल डूड है जो अच्छे से रहे और अपनी संस्कृति को फॉलो करे। दोस्तों से और इंसान के प्रति प्रेम भाव रखे और सबका सम्मान करे। dude ka matlab kya hota hai के तहत अब जानिए लोग क्या क्या सर्च करते हैं।

dude पर ये भी लोग गूगल करते हैं

Hey dude Meaning in hindi- और इंसान या फिर और दोस्त

Dood meaning in Hindi- गलती से यह टाइप हो गया है लिखना था dude

Thanks dude meaning in hindi- धन्यवाद व्यक्ति या धन्यवाद दोस्त

whatsapp dude meaning in hindi- और क्या चल रहा है लड़के

Dude meaning in gujarati- दोस्त

Hi dude Meaning in Hindi- हाय लड़के या फिर हाय दोस्त

dude ka matlab kya hota hai – पुरुष, लड़का, छोरा

dude शब्द का प्रयोग सबसे पहले कहां हुआ था

dude शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले अमेरिका में ही हुआ था। कहा जाता है कि 1870 के आसपास जब अमेरिका के गांवों में फैशन पहुंचने लगा और वहां के लड़के शहरों के लड़कों की तरह ड्रेस पहनने लगे और उनके तरह दिखने का प्रयास करते तो गांव के लोग उन्हें डूड कहकर बुलाते थे। फिर धीरे-धीरे यह शब्द प्रचलन में बनता गया।

1980 के बाद अचानक इंटरनेट क्रांति ने इस शब्द को और उछाल दिया। ग्लोबलाइजेशन के दौर में यह शब्द अमेरिका से निकलकर दुनियाभर में पहुंचा. युवाओं को यह शब्द भाने लगा और फिर आया सोशल मीडिया का दौर और यह शब्द दुनियाभर में लोकप्रिय हो गया। dude ka matlab kya hota hai के तहत अब जानिए लड़कियों के लिए प्रयोग करते हैं या नहीं।

क्या लड़कियों के लिए DUDE शब्द का प्रयोग कर सकते हैं । dude girl meaning in hindi

य़ूं तो डूड शब्द का इस्तेमाल पुरुषों के लिए ही शुरू हुआ था लेकिन बाद में यह शब्द सबसे अधिक दोस्ती के लिए यूज होने लगा। यानी लोग अपने सबसे खास या करीबी या दिल के करीब जो भी दोस्त होते उन्हें डूड कहने लगे। जैसे बडी कहते हैं वैसे ही डूड भी कहने लगे। ऐसे में जो लड़कियां सबसे खास होती हैं उन्हें भी लोग डूड गर्ल कहते हैं। डूड गर्ल में मतलब लड़की दोस्त।

तो फिर अब लड़के और लड़की दोनों के लिए ही इस शब्द का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता है। कूल दिखने के लिए लड़के और लड़कियां एक दूसरे को डूड कहकर बुलाते हैं उन्हें लगता है कि ऐसा कहने से लोग उन्हें ज्यादा फैशनेबल और मॉडर्न समझेंगे।

इसे भी पढ़िए

buddy का मतलब क्या होता है

सेक्स एजुकेशन से जुड़ी हर जानकारी यहां है

घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए यहां लिंक है

आज आप क्या सीखकर जा रहे हैं

दोस्तों, आज आपने सीखा कि dude ka matlab kya hota hai और कूल डूड किसे कहते हैं. इससे जुड़ा कोई भी सवाल मन में है या किसी अन्य टॉपिक पर कुछ पढ़ना चाहते हैं तो नीचे कमेंट कीजिए। हमें आपकी मदद करके खुशी होगी। एक बात और हमें आपकी मदद चाहिए। प्लीज…प्लीज एक बार आप हमारे वेबसाइट kyahotahai.com को गूगल में सर्च करके हमारे वेबसाइट पर आइए और अपना पसंदीदा कंटेंट पढ़िए। लव यू रहेगा यहां आने के लिए…।


Leave a Reply

Your email address will not be published.