October 18, 2024

दोस्तों, अक्सर हम लोग बुरे सपनों से परेशान रहते हैं। कई लोगों की तो शिकायत रहती है कि उन्हें बुरे ही सपने आते हैं। इस कारण से उनकी रात की नींद उड़ जाती है। वे डर जाते हैं या कई बार बिस्तर पर ही पेशाब तक हो जाता है। तो आखिर ये बुरे सपने होते क्या हैं? आखिर ये सपने आते क्यों हैं?: इन सपनों से बचना है तो क्या करना चाहिए, हम आज के आर्टिकल में इन सब बातों के बारे में जानेंगे। तो चलिए आर्टिकल शुरू करते हैं।

चलिए दोस्तों, सबसे पहले जानते हैं कि आखिर बुरे सपने क्यों आते हैं? अच्छे सपने आते हैं तो लोग खुश होते हैं लेकिन अगर कोई बुरा सपना देख लिया तो फिर परेशान हो जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर इससे कैसे निपटा जाए। बुरे सपने और वो भी रात को अगर आएं तो और भी खतरनाक होते हैं। तो आखिर ये बुरे सपने या बुरा स्वप्न है क्या?

बुरे सपने क्या होते हैं

बुरे सपने वो होते हैं जो इंसान के मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डालते हैं। मतलब ऐसे सपने जो भयावह होते हैं। इंसान की मानसिक स्थिति पर निगेटिव प्रभाव डालते हैं। जिसे देखने के बाद इंसान बुरी तरह से डर जाता है। ऐसे सपने जो पूरी तरह से निगेटिविटी लिए होते हैं। जिसमें कोई न कोई अपराध का पुट होता है। अपराध की झलक होती है। इंसान की बर्बादी, उसके जीवन के सबसे खतरनाक समय का संकेत होता है। ऐसे सपने हमेशा ही इंसान को भीतर तक डरा देते हैं। निगेटिव सपने हमेशा ही रात्रि के समय आते हैं क्योंकि इन्हें रोशनी नहीं पसंद होता है।

आप यूं समझ सकते हैं कि जैसे भूत या चुड़ैल के बारे में अगर कोई बात करेगा तो अक्सर रात की ही कहानियां लोग बताते हैं क्योेंकि ये काली परछाईयां होती हैं। इन्हें रोशनी नहीं भाती है। ये अंधेरे को तलाशते हैं। इसीलिए ये सपने अक्सर रात में आते हैं।

बुरे सपने क्यों आते हैं

अब सवाल ये है कि आखिर बुरे सपने आते क्यों हैं। बुरे सपने आपके अंतकरण में बसे हुए सपने होते हैं। जैसे अगर किसी व्यक्ति ने अपनी आंखों के सामने कोई हादसा देखा है तो फिर उसे रात में जो सपने आएंगे उसमें बुरी बातें अधिक होंगी। वो हादसा उसके अंत’: करण में फंसी रहती है इसलिए बार-बार वो नींद में उसी को पाता है। कई बार लोग कुछ बुरा हो जाने पर उसी के बारे में सोचते सोचते सोते हैं। ऐसा होने पर स्वाभाविक है कि आपको वह बुरा हादसा पीछा करेगा। वो आपके सपने में भी आएगा।

कई बार खुद पर ऐसी कुछ बीत जाती है कि इंसान बुरी तरह से डर जाता है। जब वह डर जाता है तो वो डर उसके मन में बैठ जाता है। अब जब वह अचेतन अवस्था में सो रहा होगा तो वही बातें सपने के रूप में उसे दिखाई देंगी। ऐसे में बुरे सपने वही सपने हैं जो कहीं न कहीं आपके अंतर्मन में गहरा प्रभाव छोड़ चुकी हैं। कई लड़कों के लिए मैथ एक बुरा सपना है। वे अक्सर मैथ में फेल होने का सपना देखते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि स्कूल या कॉलेज के समय वे मैथ में बहुत कमजोर थे। वे सचमुच एक दो बार उसके कारण फेल हुए हैं। वो मन में बैठ चुका है कि मैथ मेरे लिए सबसे टफ सब्जेक्ट है। आप उसके बारे में कभी भी किसी से बात करेंगे तो उस रात मैथ आपको डराने सपने में आ जाएगा।

बुरे सपनों से बचने के लिए क्या करें

1- हमेशा अच्छा सोचकर सोएं
2- सोने से पहले बिस्तर पूरी तरह से साफ कर लें।

3- हनुमान चालीसा पढ़कर सोएं।

4- गायत्री मंत्र पढ़ सकते हैं।

5- बिस्तर के नीचे चाकू या कोई भी लौह सामान रख सकते हैं।

6- रात के समय किसी भयावह स्टोरी को देखने या उसके बारे में बात करने से बचें।

7- हर रोज योग करें।

8- ज्यादा से ज्यादा खुद को व्यस्त रखें।

9- मेहनत और एक्सरसाइज करें ताकि नींद बेहतर आए।

10- खुद को हमेशा पॉजिटिव रखें।

11- बिस्तर के नीचे काले कपड़े या फिटकरी को बांधकर रखें।

12- सोने से पहले रूम में कपूर जलाकर सोएं, अच्छी नींद आएगी।

13- शनि मंदिर में 5 शनिवार छाया दान करें।

14- सोने से करीब 3 घंटा पहले ही खाना खा लें।

15- शनिवार के दिन शनि महाराज और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *