बकवास को हम क्या कहते हैं? बकवास को इंग्लिश में क्या कहते हैं? बकवास का पर्यायवाची शब्द, bakwas ka matlab kya hota hai

bakwas ka matlab kya hota hai: अक्सर आप सुनते हैं कि – ये क्या बकवास काम किया है तुमने। ये क्या बकवास है? यह सुनने के बाद पहला सवाल दिमाग में यही आता है कि आखिर ये बकवास होता क्या है? कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि बकवास किसे कहते हैं? बकवास का सही अर्थ क्या है? बकवास का पर्यायवाची क्या है? इस आर्टिकल में आपको इन सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं और हां, इसे शेयर जरूर कर दीजिएगा।

दोस्तों, अक्सर बकवास शब्द हमारे आसपास से गुजरता है। कभी दोस्त हमें बकवास बोल देते हैं तो कभी हमारा बॉस हमारे काम को बकवास बोल देते हैं। कभी मां बहन को बोल देती है कि क्या बकवास खाना बनाया है तो कभी पापा अपने किसी दोस्त को फोन पर बोलते हैं कि आजकल बहुत बकवास कर रहे हो तुम।

जब भी यह शब्द सामने आता है, हर बार बस यही जानने की इच्छा होती है कि आखिर बकवास है क्या और फिर हम गूगल पर जाते हैं लेकिन वहां भी पूरी जानकारी नहींं मिल पाती है। इसीलिए हम यह आर्टिकल लेकर आपके लिए आए हैं ताकि यहां पर हम विस्तार से आपको जानकारी दें कि आखिर बकवास होता क्या है। आपको हिंदी में यह जानकारी इतने विस्तार से कहीं और नहीं मिलेगी। तो चलिए शुरू करते हैं। सबसे पहले जान लेते हैं- bakwas ka matlab kya hota hai

बकवास का मतलब क्या होता है | bakwas ka matlab kya hota hai

बकवास यानी बेमतलब की बात। किसी भी चीज पर बक-बक करने को भी बकवास कहा जाता है। यानी ऐसी बातें जिसका कोई मतलब नहीं है। कोई सिर पैर नहीं है वे बकवास हैं। जिसका मूल विषय से कोई लेना देना ना हो उन बातों को बकवास बातें कहते हैं। बकवास का एक मतलब बेकार भी होता है। बकवास का एक मतलब बकैती भी होती है।

उदाहरण के लिए- अगर ऑफिस में किसी ने कोई काम किया और उसे लगता है कि उसने बहुत अच्छा किया है लेकिन जैसे ही अपने बॉस के केबिन में पहुंचेगा और बॉस उस काम से खुश नहीं है तो कहेगा- एकदम बकवास काम किए। पूरा बकवास है ये..जाओ फिर से करके लाओ। तो यहां बकवास का मतलब हो गया खराब काम किए हो।

एक और उदाहरण देखिए- आप कई सारे दोस्तो जुटे हुए हैं। कॉलेज लाइफ पर बात हो रही है। उसी बीच में कोई फिल्मों की बात शुरू कर दे तो दोस्त कहते हैं कि अब इसका बकवास शुरू हो गया। अब ये बकवास करने लगा। मतलब आप किसी बात में कोई ऐसी बात घुसेड़ दें जिसका उस टॉपिक से कोई मतलब नहीं है तो उसे बकवास कहा जाएगा।

इसी तरह से आप कोई फिल्म देखने जाइए और आप सोचकर गए हैं कि फिल्म की स्टोरी बहुत अच्छी है और ऐक्टर आपके पसंद के हैं लेकिन वहां कहानी के नाम पर कुछ भी ना हो। और बोरियत महसूस होने लगे तो आप कहेंगे कि अमां यार ये क्या बकवास बना दिया है। इसका मतलब है कि क्या रद्दी चीज बना दिया है। यानी खराब चीज।

तो कुल मिलाकर बकवास के कई सारे अर्थ हैं। जिस भाव में आप इस शब्द का इस्तेमाल करेंगे उस तरह से इसके शाब्दिक अर्थ को देखा जाएगा। चलिए अब हम आपको इसके पर्यायवाची शब्द बताते हैं। इससे भी काफी कुछ क्लियर हो जाएगा कि आखिर बकवास होता क्या है।

bakwas ka matlab kya hota hai

बकवास का पर्यायवाची शब्द | bakwas ka matlab kya hota hai

  • अनाप-शनाप
  • ऊटपटांग
  • बेतुकी बातें
  • अनर्गल
  • फ़ालतू
  • उलटा-सीधा
  • ऊल-जुलूल बातें
  • निरर्थक प्रलाप
  • अपलाप
  • अवितद्भाषण
  • झाँव-साँव
  • टांय-टांय
  • प्रलपन
  • बक-बक
  • बकबक
  • बड़ बड़
  • अकबक
  • अण्ड-बण्ड
  • अनाप-शनाप
  • आंय-बांय

बकवास को हम क्या कहते हैं | bakwas ka matlab kya hota hai

बेतुकी बातों को हम बकवास कहते हैं। मतलब ऐसी बातें जिसका कोई मतलब ना हो। यानी सिर्फ बकैती या बक बक करना ही बकवास है। अनाप शनाप बोलना भी बकवास का ही एक हिस्सा है। जैसे कोई किसी बात को लेकर खूब फेंकने लगे तो उसे भी बकवास कहेंगे। इसी तरह से अगर कोई चीज आपके मन मुताबिक नहीं है तो उसे भी आप बकवास करार देते हैं।

जैसे- फिल्म आपको पसंद नहीं आई तो आप उसे बकवास फिल्म कहेंगे। किसी का ज्ञान आपको पसंद नहीं आया तो आप उसे बकवास लेक्चर कहेंगे। किसी की आदत पसंद नहीं है तो आप उसे बकवास इंसान कहेंगे। इस तरह से यह इस बात पर तय होगा कि आप किस संदर्भ में बकवास का अर्थ खोज रहे हैं।

कुल मिलाकर हम बकवास उसे ही कहेंगे जिसका कोई मतलब ना हो। बेसिर पैर की बातें ही बकवास होती हैं। बिना किसी मतलब की बातें। बिना किसी वजह के बकबक करना ये सब बकवास का हिस्सा है।

बकवास को इंग्लिश में क्या कहते हैं | bakwas ka matlab kya hota hai

बकवास को अंग्रेजी में Nonsense कहते हैं। यानी जिसके पास कोई सेंस ना हो उसे नॉनसेंस कहते हैं। चूंकि बकवास का मतलब ही होता है – कूड़ा कर्कट। बिना वजह यानी बिना दिमाग की बात। तो मतलब साफ है कि उसमें सेंस नहीं है तो इसलिए हम उसे नॉनसेंस कहेंगे। अंग्रेजी में बकवास का एक और मीनिंग है और वह है Rubbish.

जब भी आप गूगल पर जाएंगे और बकवास का अंग्रेजी तलाशेंगे तो आपको Nonsense के साथ Rubbish भी दिखेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि Rubbish का हिंदी मतलब भी तुच्छ या बेमतलब की चीजें होती हैं और बकवास भी वही है। इसलिए इसे अंग्रेजी में Rubbish भी कहते हैं।

इसका अंग्रेजी में एक मतलब blah भी है। आपने अक्सर सुना होगा कि लोग कहते हैं ब्ला- ब्ला। यानी वे बकवास बातों की तरफ इशारा कर रहे होते हैं। ये blah blah शब्द भी अंग्रेजी दां लोगों के बीच काफी मशहूर है। तो कुल मिलाकर अंग्रेजी में भी बकवास शब्द के कई अर्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.