आज की कहानी हम लेकर आए हैं Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma की। कभी जिसका बचपन गरीबी में गुजरा। दो जून की रोटी के लिए जो मोहताज था, आज वह अरबपति बन गया है। हिंदी मीडियम में पढ़ाई करने वाला आज अंग्रेजी फर्राटेदार बोलता है और अंग्रेजी वालों को नौकरी देता है। उसका बिजनेस लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आखिर कैसे Vijay Shekhar Sharma इस मुकाम पर पहुंचे। उनकी प्रेरक कहानी हम सबको जाननी चाहिए।

आज प्रमुख भारतीय कारोबारियों में शुमार Vijay Shekhar Sharma कभी यूपी में अलीगढ़ की गलियों में घूमा करते थे। एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्म लेने वाले विजय शेखऱ खाने के लिए दोस्तों के घर जाया करते थे। हालांकि इन आर्थिक तंगियों ने कभी उनका हौसला नहीं तोड़ा और वह आज देश के शीर्ष अरबपतियों मे शुमार हैं।

Paytm Payments Bank

पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए ही विजय शेखर आज अपनी कंपनी को उस मुकाम पर लेकर गए हैं, जहां से वह कई बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। हालांकि अभी इसे लेकर दिक्कत चल रही है। कुछ दिन पहले ही आरबीआई ने पेटीएम को कहा है कि वह पेटीएम पेमेंट्स बैंक प्लेटफॉर्म पर नए कस्टमर्स को ना जोड़े। इसमें आरबीआई को कुछ गड़बड़ी मिली है। आरबीआई ने कंपनी के आईटी सिस्टम को ऑडिट करने के लिए एक टीम गठित करने को कहा है। ऑडिट के बाद ही आगे का काम होगा।

मोबाइल वॉलेट क्रांति लाने में इंडिया में किया करिश्मा


Paytm के जरिए इंडिया में मोबाइल वॉलेट क्रांति लाने का योगदान विजय शेखर को ही जाता है। उन्होंने अहसास दिला दिया कि आम आदमी भी किसी भी मुकाम पर पहुंच सकता है। बस उसमें जुनून होना चाहिए। विजय शेखर में वह जुनून था।

paytm ceo Vijay Shekhar Sharma Success Story


हिंदी मीडियम से पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने मन में ठान लिया था कि कुछ तो बड़ा करूंगा। दिल्ली से इंजीनियरिंग करने के दौरान बहुत दिक्कत होती थी। सिलेबस इंग्लिश में था। लेकिन जब हौसला बड़ा हो तो फिर क्या दिक्कत। दोस्तों से अंग्रेजी सीखी और फिर आगे बढ़ते गए। विदेश भी पढ़ने चले गए।

paytm news rbi


विजय शेखर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी उनकी कंपनियों नई ऊंचाइयों को छूती है तब तो कभी फोर्ब्स में नाम आता है तब। कभी मुश्किल में फंसते हैं तो भी वह न्यूज में आ ही जाते हैं। आरबीआई

15 साल में ही कर दिया था यह काम


15 साल की उम्र में ही विजय शेखर ने indiasite.net नाम की एक वेबसाइट बनाई। कुछ ही दिन में लाखों में इसे बेच दिया। यह उनका जुनून ही था। वरना 15 साल की उम्र ही क्या होती है। लेकिन कुछ करने की जिद थी और बंदे ने कर दिखाया। कहते हैं न कि अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उससे मिलाने के लिए चल पड़ती है।

और इस तरह से हुई करियर की शुरुआत


2005 में One97 Communications नामक कंपनी ने उनकी जिंदगी बदल दी। यह कंपनी न्यूज, क्रिकेट स्कोर्स, रिंगटोंस, जोक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर मोबाइल कंपनियों को कंटेंट मुहैया करा रही थी। कहा जाता है कि इसी से पेटीएम का भी जन्म हुआ। मोबाइल कंपनियों को रिचार्ज कराने की सुविधा कई कंपनियां देती थीं लेकिन प्रक्रिया जटिल थी। इसी मौके का शेखर ने लाभ उठाया। उन्होंने आसान तरीका दिया और कंपनियां इनकी तरफ भाग गईं। और फिर डिजिटल क्रांति हुई और पूरा फायदा पेटीएम को मिला।

paytm ka atm, paytm stocks


इस तरह एक छोटी सी कोशिश के साथ पेटीएम मैदान में उतरा और देखते ही देखते विशालकाय बिज़नेस का रूप पकड़ लिया। आज यह कंपनी सिर्फ मोबाइल ही रिचार्ज नहीं करती बल्कि स्टॉक मार्केट से लेकर डिजिटल के हर क्षेत्र में प्रधान रूप से काम कर रही है। paytm ka atm भी आजकल खूब चर्चा में है और लोग इसे लेकर भी खूब बात कर रहे हैं। paytm stocks का क्षेत्र भी लगातार आगे बढ़ रहा है।

What is the net worth of Paytm?


विजय शेखर की कुल संपत्ति की बात करें तो यह करीब $1.3 billion है। वह काफी तेजी से आगे जा रहे हैं और लगातार उनकी संपत्ति में इजाफा देखा जा रहा है।

paytm ceo salary


कई लोग पूछते हैं कि paytm ceo salary कितनी है। तो आज हम आपको बता दें कि करीब करीब 4 करोड़ रुपये सलाना वह सैलरी लेते हैं। हालांकि वह मालिक हैं लेकिन उनकी सैलरी भी फिक्स है और वह इसे लेते ही लेते हैं।

vijay shekhar sharma wife


मृदुला शर्मा vijay shekhar sharma की पत्नी हैं। और वह हमेशा ही उन्हें सपोर्ट करती हैं। हर समय उनके साथ खड़ी रहती हैं चाहें हालात जैसे भी हों।

vijay shekhar sharma car collection


सभी तरह की महंगी कारों के शौकीन हैं vijay shekhar sharma। मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू सब उनके यहां है।

paytm customer care number


0120-4456-456 इस नंबर पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.