Site icon KyaHotaHai.com

दिव्या भारती के साथ उस रात क्या हुआ था? पढ़िए मौत के ठीक पहले की दर्दनाक कहानी? divya bharti ki maut kaise hui thi in hindi

वो आंखों से बोलती थीं। उनका मुस्कुरता चेहरा देखकर दिल को एक लंबा सुकून मिलता था। उनकी दिलकश अदाएं हमेशा ही दिल चुरा लेती थीं। पर्दे पर दिव्या भारती को देखना इतना खूबसूरत अहसास था कि उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बॉलीवुड की ये सबसे खूबसूरत हिरोइन आज इंडस्ट्री में कहां पहुंची होती इसकी कल्पना तक हम नहीं कर सकते। लेकिन वह रात उनकी मौत बनकर आई थी। हमसे हमारी सबसे खूबसूरत हिरोइन को उस मनहूस रात ने छीन लिया था। आखिर क्या हुआ था उस रात। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

सिर्फ 14 साल की उम्र में फिल्मों के मिलने लगे थे ऑफर

दिव्या भारती सिर्फ 14 साल की थीं जब उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। दिव्या पढ़ने से जी चुराती थीं इसलिए उन्होंने भी जल्द से जल्द फिल्मों में आने की तैयारी कर ली और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक हिट फिल्में। दर्शक उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते थे। उनकी एक झलक पर सिनेमाघरों में सिटियां बजने लगती थीं। ऐसा काफी समय बाद किसी हिरोइन के लिए हुआ था।

दिव्या भारती की मौत कैसे हुई? divya bharti ki maut kaise hui

5 अप्रैल 1993 सिर्फ 19 साल की उम्र में दिव्या भारती ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके मौत की खबर आई तो फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही पूरा देश रो पड़ा। 5 अप्रैल 1993 में वह अपने घर की बालकनी से गिर गई थीं और उसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें आपको मजा आएगा

https://kyahotahai.com/patal-me-base-gaon-ki-kahani-hindi-me/

https://kyahotahai.com/bhojpuri-actor-mantosh-kumar-ke-bare-me-in-hindi/

दिव्या भारती को किसने मारा था? divya bharti ko kisne mara tha

divya bharti के मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी है। आज भी उनकी मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया। आखिर कैसे वह बालकनी से गिर गईं। कौन था उनकी मौत के पीछे, ये सवाल अभी भी सवाल हैं। कुछ लोग उनके पति साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) को आरोपी ठहराते थे तो कुछ लोग अन्य कहानियां बनाते हैं लेकिन आज तक कोई भी इसका सही पता नहीं लगा पाया।

दिव्या भारती के पिता ने मौत के पहले की बताई थी कहानी

दिव्या भारती के पिता ओपी भारती ने एक टीवी इंटरव्यू में उस रात की कहानी बताई थी जिसके बाद दिव्या इस दुनिया में नहीं रहीं। ओपी भारती ने कहा था, वो एक मनहूस रात थी। रात के कोई 3-4 बजे होंगे। लेट से वो घर पहुंची थी और फिर शूटिंग के लिए उसे मद्रास निकलना था। पर, पता नहीं क्या हुआ कि तैयारी करने की जगह वह कहने लगी कि मेरे पैर में चोट लगी है। मैं नहीं जाऊंगी। पिता ने आगे बताया था, उस रात कुछ देर बाद वह फिर मेरे पास आई और बताया कि उसने एक खूबसूरत फ्लैट देखा है और वह उसे खरीदना चाहती है। बेटी की खुशी के लिए मैं उसके साथ फ्लैट देखने गया। दिव्या भारती को यह फ्लैट बहुत पसंद आया था। उसने कहा था कि वह यह फ्लैट खरीद लेगी।

https://kyahotahai.com/egg-freezing-kya-hai-hindi-mein/

मेड से बात करते हुए बालकनी में गई थी दिव्या

इसके बाद हम सब घर वापस लौट आए। दिव्या के पिता ने बताया था कि उस रात दिव्या के पति साजिद नाडियाडवाला भी वहां मौजूद थे। कुछ देर गपशप के बाद वह निकल गए थे। फ्लैट के डिजाइन की बात करने के लिए दिव्या नीता लूला और उनके पति के साथ बातचीत में मशगूल रहीं। किचेन में मेड थी, जो लगातार दिव्या से बात कर रही थी और कुछ ना कुछ पूछते जा रही ती। कहा जाता है कि बात करते हुए ही दिव्या बालकनी में गई थीं और फिर वह जैसे घूमीं उनका बैलेंस बिगड़ गया और पांचवीं मंजिल से सीधा नीचे आ गिरीं। हालांकि गिरने के बाद भी उनमें जान बाकी थी। लेकिन चोट गंभीर थी और अस्पताल के रास्ते उनकी मौत हो गई थी।

https://kyahotahai.com/egg-freezing-kya-hai-hindi-mein/

दिव्या भारती की मौत का कारण। divya bharti ki maut ke pichhe kaun tha

दिव्या भारती की मौत आज भी एक पहेली है। खुद दिव्या के पिता भी पता नहीं कर पाए कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। हालांकि उन्होंने दिव्या के मारने वाले बयान को नकार दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है कि किसी ने दिव्या भारती की हत्या की है।

मौत के दिन शराब पी थी दिव्या भारती ने। kya sharab pine se huyi thi divya bharti ki maut

कई लोग कहते हैं कि शराब के नशे में टल्ली होने के कारण दिव्या भारती की मौत हुई थी। वह बैलेंस नहीं बना पाईं और छत से गिर गईं। इस बात में कुछ सच्चाई भी है। कुछ इसलिए क्योंकि दिव्या के पिता ने स्वीकार किया था कि उस दिन दिव्या भारती ने थोड़ी सी शराब पी रखी थी।

क्या डिप्रेशन में थीं दिव्या भारती? divya bharti depression me thi

कई लोग कहते हैं कि दिव्या भारती डिप्रेशन में थी और इसलिए उसने खुदकुशी की थी। हालांकि यह किसी भी तरह से प्रूफ नहीं हुआ है। दिव्या भारती के पिता के शब्दों पर विश्वास करें तो उन्होंने साफ कहा था कि दिव्या जिंदादिल इंसान थी और वह बिल्कुल भी डिप्रेशन में नहीं थी। हां, वह शराब का सेवन करती थीं लेकिन डिप्रेशन वाली बात झूठी है।

क्या दिव्या भारती के पति ने उनको मारा था? divya bharti ke pati ne unko mara tha

यह बिल्कुबल बेबुनियाद बात है। आखिर जब जांच में यह पुख्ता नहींं हुआ कि साजिद नाडियाडवाला जो उनके पति थे. उन्होंने उनकी हत्या की है तो फिर यह सवाल ही बेमानी है। कुछ लोग आरोप जरूर लगाते हैं लेकिन इसमें कोई सच्चाई फिलहाल नहीं दिखती है। खुद दिव्या भारती के पिता ने भी इस तरह के सवालों से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें-

Exit mobile version