Site icon KyaHotaHai.com

Rakhi Sawant ने कराए गर्भ के अंडे फ्रीज, जानें क्या है इसका फायदा, Egg Freezing Process in hindi

आजकल एक ट्रेंड महिलाओं में खूब देखने को मिल रहा है। खासकर फिल्मी हिरोइनों में। वे तेजी से अपने गर्भ के अंडे फ्रीज करा रही हैं। राखी सावंत ने तो कराया ही है, काजोल की बहन तनीषा भी ऐसा कर चुकी हैं। हॉलीवुड में भी कई हिरोइनें ऐसा कराई हैं। सीधी सी बात है हर कोई जिंदगी में एक बार मां बनने का सुख उठाना चाहता है। पर, आजकल के ट्रेंड में महिलाएं खासकर हिरोइनें देरी से शादी कर रहे हैं। ऐसे में देरी से शादी के कारण कहीं मां बनने के सुख से वंचित ना रह जाएं इसके लिए वे अपने अंडे को पहले ही सुरक्षित कर लेना चाहती हैं। इसके कई और भी फायदे हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं कि कौन-कौन हिरोइन ऐसा कराई है और कब वे इसका फायदा उठाएंगी। इसका पूरा प्रोसेस क्या होता है।

कब महिलाएं फ्रीज करवा सकती हैं अपने एग्स। mahilayen kaise apne ande freeze kr skte hai

अंडे को फ्रिज करना है तो आपको यह जानना होगा कि आप कब और कैसे इसे कर सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आपकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है तभी आप अपने अंडे को सुरक्षित कर दीजिए। अधिक उम्र होने के बाद अंडे को सुरक्षित करेंगी तो वह बेहतर नहीं होगा। खासकर डॉक्टर 38 साल के बाद तो बिल्कुल भी ऐसा नहीं करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 35 साल की उम्र से अधिक आप जाएंगे तो फिर आपके अंडे की गुणवत्ता कम हो जाती है।

ये स्टोरी भी आपको पसंद आएगी
https://kyahotahai.com/ias-tina-dabi-ke-hone-wale-pati-kaun-hai-uski-umar-kitni-hai/

Egg Freezing Process kya hai in hindi। महिलाएं अपने अंडे कैसे फ्रिज करवाएं

अगर आप बाद में मां बनना चाहती हैं और पहले ही अंडे संरक्षित करना चाहती हैं तो यह आप आसानी से कर सकती हैं। आजकल इसका ट्रेंड बढ़ा है। इसके लिए सबसे पहले एक बेहतर फर्टिलिटी क्लीनिक के बारे में पता लगाएं। इसके बाद डॉक्टर के बताए सारे टेस्ट जरूर कराएं। एग की मात्रा और गुणवत्ता की जांच इसके लिए सबसे अहम है। इसके लिए पीरियड्स के तीसरे दिन ओवेरेयिन रिजर्व टेस्टिंग किया जाता है।

उत्तेजित किया जाता है ताकि ज्यादा एग बने

जब जांच रिपोर्ट आ जाती है तो फिर गोनेडोट्रॉफीन हॉर्मोन का डोज देकर ओवरी को ज्यादा एग बनाने के लिए उत्तेजित किया जाता है। इसके बाद आपके पीरिडयड्स के दूसरे से लेकर 10-12 दिनों तक रोजाना हार्मोन्स के इंजेक्शन लगेंगे। इसमें करीब 14 दिन तक का समय लगेगा। इसके बाद एग पूरी तरह से मेच्योर हो जाएगा और फिर उसे लिक्विड नाइट्रोजन में रख देते हैं। इस तरह से आपका अंडा अब सुरक्षित हो गया है।


free huye ande ka istemal kaise karti hain mahilayen। फ्रीज किए अंडे का इस्तेमाल महिलाएं कैसे करती हैं

अब आपने अंडे तो फ्रिज करा दिए बाद में इसका लाभ कैसे उठाना है वह भी जान लीजिए। जब महिलाएं मां बनना चाहती हैं तो वे फर्टिलिटी क्लीनिक पर जाती हैं जहां पर अंडे को फ्रीज कराया है। वहां शुक्राणु के साथ मिलाकर इस अंडे को उनके गर्भाशय में स्थानांतरित कर देते हैं।

mahilayen apne ande kyo freeze karati hai। महिलाएं अपने अंडे क्यों फ्रिज करती हैं

महिलाएं किसी भी उम्र में अपनी आजादी के अनुसार मां बनने के लिए अपने अंडे फ्रिज करती हैं। आजकल के समय में जबकि महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और वे करियर पर अधिक फोकस कर रही हैं, वे कभी भी मां नहीं बनना चाहती हैं। पहले करियर बनाती हैं और फिर समय देखकर मां बनती हैं। ऐसे में वे अंडे समय से फ्रिज कराकर निश्चिंत हो जाती हैं।

kaun kaun heroine karayi hai egg freeze। कौन-कौन हिरोइन अपने अंडे करा चुकी हैं फ्रीज

हिरोइनों में अपने अंडे फ्रीज कराने का चलन बेहद ही बढ़ा है। एकता कपूर (ekta kapoor egg freeze in hindi) 36 की उम्र में अपने अंडे फ्रिज करा चुकी हैं। काजोल की बहन तनीषा भी अंडे फ्रिज करा चुकी हैं। राखी सावंत करा चुकी हैं। मोना सिंह और डायना हेडेन भी इसका इस्तेमाल कर चुकी हैं।

egg freezing ke nuksan kya hain। एग फ्रिजिंग के नुकसान क्या हैं

एग फ्रिजिंग का चलन बढ़ा है लेकिन इसका कुछ खतरा भी है। एग फ्रीजिंग के दौरान महिलाओं को उत्तेजित किया जाता है। पर, उत्तेजित करने के दौरान ओवेरियन हाइपरस्टिम्युलेशन सिंड्रोम होने का खतरा रहता है। इससे ओवरी में सूजन या दर्द हो सकता है। यह संभावित खतरा है जिसके बारे में आपको जानाा चाहिए। इसके अलावा उल्टी होना या कभी कभी ब्लड क्लाट्स भी दिख सकते हैं तो अलर्ट रहिए। और डरिए मत।

bharat me egg freezing par kitna kharch aata hai। भारत में एग फ्रिजिंग पर कितना खर्च आता है

एग फ्रिजिंग शब्द चलन में है लेकिन इसका खर्च भारी भरकम है। यरही वजह है कि अभी आम महिलाएं इसकी तरफ नहीं सोच रही हैं। इसमें दो तरह से खर्च होता है। एक तो अंडे को निकालकर फ्रीज करने और बाद में गर्भ में स्थानांतरित करने का खर्च और दूसरा खर्च है कि जितने समय तक के लिए आप अंडे को फ्रिज करते हैं। अंडे निकालने और फिर गर्भ में डालने का खर्च एक लाख रुपये तक आता है जबकि अंडे को फ्रीज करने का खर्च हर साल 40 से 50 हजार रुपये तक आता है।

egg freezing kitne sal ke liye kar sakte hain? महिलाएं अपने अंडे को कितने साल के लिए फ्रिज करा सकती हैं

महिलाएं अपने अंडे को चार से पांच साल के बीच स्टोर करा सकती हैं। ज्यादातर क्लीनिक इतने ही समय के लिए अंडे को फ्रीज करने की सलाह देते हैं। इससे अधिक होने पर गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। वैसे कुछ स्थितियों में महिलाएं ज्यादा दिन तक भी इसे स्टोर रखती हैं।

ये स्टोरी भी आपको पसंद आएंगी

https://kyahotahai.com/khesari-ki-kaun-si-nayi-film-aa-rhi-hai-bol-radha-bol/

https://kyahotahai.com/kutta-pichhe-pad-jaye-to-kya-karen-in-hindi/

Exit mobile version