Site icon KyaHotaHai.com

What is Hast Rekha in hindi 2022 | हस्त रेखा ज्ञान हिंदी में | हाथ में नौकरी और प्रेम की रेखा कौन सी है?

What is Hast Rekha in hindi

हाथ की रेखा कौन सी अच्छी होती है | हथेलियों में आधे चंद्रमा का राज क्या है | What is Hast Rekha in hindi | अपना हाथ कैसे देखें | धन की हस्तरेखा

दोस्तों, आज एक बेहद ही इंटरेस्टिंग टॉपिक आपके लिए लेकर आया हूं। What is Hast Rekha in hindi मतलब hastrekha kya hota hai. जी हां, दोस्तों, हाथों की रेखाएं देखकर लोग आपका भविष्य बता देते हैं। इन हाथों की रेखाओं में बहुत ताकत होती है। कई बार आपको पंडित के पास जाना पड़ता है दिखाने के लिए। लेकिन यह बहुत आसान है। आप चाहें तो कई रेखाएं तो आप खुद घर बैठे देखकर जान सकते हैं कि उसका क्या लाभ है और वे रेखाएं आपको क्या देने वाली हैं। तो चलिए दोस्तों, यह टॉपिक शुरू करते हैं और आपको हाथ की रेखाओं की पूरी जानकारी देते हैं।

What is Hast Rekha in hindi

हाथ में बनी रेखाओं को ही हस्तरेखा कहते हैं। दोस्तों हस्त संस्कृत शब्द है जिसका मतलब होता है हाथ। तो जो हाथों में रेखाएं हैं, वही हस्तरेखा हैं। हस्तशास्त्र को पढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि हाथों की रेखाएं बहुत ही बलवान होती हैं और वे इंसान के वर्तमान और भविष्य के बारे में काफी कुछ संकेत दे देती हैं। इन रेखाओं को कोई लव की रेखा है तो कोई शादी की रेखा है। कोई रेखा धन देने वाली है तो कोई रेखा मौत के आगोश में सुलाने वाली है। कोई हादसे की रेखा है तो कोई किसी अनहोनी का संकेत देती। कुछ रेखाएं बताती हैं कि आपकी कितनी संतान होगी। तो चलिए आपको अब एक-एक रेखा के बारे में विस्तार से बताते हैं।

अपना हाथ कैसे देखें | What is Hast Rekha in hindi

दोस्तों, बहुत सारे लोग अपना हाथ खुद देखना चाहते हैं। हाथ की लकीरों के बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए बहुत ही आसान शब्दों में आपको इसके बारे में बताते हैं कि कैसे आप अपना हाथ देखें। सबसे पहले तो जान लीजिए की हथेली में तीन तरह की मुख्य रेखाएं होती हैं। एक होती है जीवन रेखा, दूसरी है हृदय रेखा और तीसरी है सर रेखा। इन्हीं तीनों रेखाओं से ही आपके जीवन का पूरा सार निकलकर सामने आ जाएगा। इसकी विधि हम नीचे दे रहे हैं कि इन रेखाओं का मतलब क्या है और कैसे पहचानें।

जीवन रेखा क्या है

दोस्तों, | What is Hast Rekha in hindi जानने के बाद अब जीवन रेखा को जान लीजिए। आपके तर्जनी ऊंगली और अंगुठे के बीच से जो रेखा जा रही है, वही रेखा आपकी जीवन रेखा है। यह रेखा अंगूठे के आधार तक जाकर खत्म हो जाती है। कहा जाता है कि यह रेखा जितनी लंबी होती है, आपकी उम्र उतनी ही लंबी होती है। यह रेखा अगर छोटी है तो फिर आप धरती पर ज्यादा दिन के मेहमान नहीं हैं। साथ ही यदि यह रेखा गहराई लिए हो तो मतलब है कि आपकी जिंदगी आसानी से कटेगी बाधा नहीं आएगी लेकिन हल्की रेखा हो तो मतलब है कि आप व्याधि बीमारियों के चक्कर में पड़ते रहेंगे।

हृदय रेखा क्या है

आपकी तर्जनी ऊंगली से सबसे छोटी ऊंगली के बीच की रेखा ही हृदय रेखा है। इस रेखा के लंबे होने का मतलब है कि आप विशाल हृदय के मालिक हैं। आप दूसरों पर दया दिखाते हैं और कुछ अच्छा करते हैं। आप स्वार्थी नहीं हैं। यह रेखा ज्यादा लंबी हो तो मतलब है कि आप अपनी पत्नी पर निर्भर हैं और उनसे खूब प्रेम करते हैं। लेकिन अगर यह रेखा छोटी है तो मतलब है कि आप स्वार्थी हैं, आपको सिर्फ अपने से मतलब है। इसी रेखा के सीधे और छोटे होने का मतलब होता है कि यह इंसान रोमांटिक नहीं है. इससे दूर रहिए। | What is Hast Rekha in hindi में नीचे आप जानेंगे कि मस्तिष्क रेखा क्या है।

मस्तिष्क रेखा क्या है

मस्तिष्क रेखा यानी बुद्धि की रेखा। आप देखिए आपकी तर्जनी ऊंगली से एक रेखा अंगूठे के बीच शुरू होकर कानी ऊंगली की तरफ जाती दिख रही है, यही रेखा मस्तिष्क की रेखा है। यह रेखा लंबी है तो मतलब है कि आप बुद्धि से बहुत तेज होंगे। आप कोई भी कार्य करने से पहले सोचते हैं। यह रेखा अगर ज्यादा लंबी है यानी दोनों तरफ निकल जाती है तो मतलब है कि आप साहसी हैं। अगर यह रेखा छोटी है तो फिर इसका मतलब है कि आप साहसी नहीं हैं। यह रेखा लंबी और सीधी है तो मतलब है कि आप उलझे हुए हैं। कंफ्यूज रहते हैं।

हथेली में क्रॉस चिह्न या आड़ी तिरक्षी रेखाओं का क्या मतलब है

दोस्तों, What is Hast Rekha in hindi को खोजते आपने अक्सर अपने हथेली में कुछ रेखाएं देखी होंगी जो एक दूसरे को काटती हुई दिखती हैं या फिर क्रॉस चिह्न वाली होती हैं। इन रेखाओं का मतलब आपके प्रेम संबंध से है। हथेली पर क्रास चिह्न को ज्यादातर शुभ नहीं माना जाता है लेकिन हथेली शास्त्र में यह भी कहा गया है कि अगर बृहस्पति यानी गुरु पर्वत पर यह क्रॉस चिह्न है तो फिर यह अच्छा है। ऐसे लोगों की प्रेमिका खूबसूरत होती है। उन्हें सच्चा प्यार होता है। उनकी शादी आसानी से होती है। अगर आप के तर्जनी उंगली के पास यह क्रॉस चिह्न है तो फिर समझ लीजिए कि आपका प्रेम तो होगा लेकिन वह लंबे समय तक नहीं चलेगा। अगर हृदय रेखा के ऊपर क्रॉस चिह्न है तो समझिए कि जीवन में कठिनाई आने वाली है।

हथेली पर ब्रेसलेट लाइन का क्या मतलब है

दोस्तों, हथेली पर ब्रेसलेट लाइन है यानी कलाई पर यह लाइन साफ-साफ दिखाई दे रही है तो इसका मतलब है कि आप भरपूर स्वस्थ जिंदगी जीने वाले हैं। अगर यह रेखा टूटी हुई होती है तो वह व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह माना जाता है, उसे गंभीर होना चाहिए। अगर दो रेखाएं हैं ऐसी तो इसका मतलब है कि स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी आप मजबूत होंगे। What is Hast Rekha in hindi के सर्च में नीचे आपको संतान, लव मैरिज और नौकरी की रेखा के बारे में भी बताएंगे. पढ़ते रहिए।

हथेली पर संतान की रेखा कहां होती है

दोस्तों, अच्छा सवाल है। अक्सर लोग संतान की रेखा हथेली पर ढूंढते हैं। आपको बता दें कि हाथ की सबसे छोटी ऊंगली के नीचे ही यह रेखा होती है। इस रेखा के होने वाले संतान के स्वास्थ्य के बारे में भी आप पता कर सकते हैं। कई जगह कितनी संतान होगी, इसे भी संतान की रेखा से देखकर बताया जाता है। हथेली में कनिष्ठिका अंगुली के नीचे बुध पर्वत पर ऊपर की तरफ रेखा है तो वही संतान की रेखा है। उसे गिन लीजिए। कहा जाता है कि जितनी रेखाएं बिल्कुल स्पष्ट हैं, वहां पर उतनी ही संतान होगी।

हथेली में भाग्य रेखा कहां होती है

दोस्तों, हथेली के बीचोबीच में ही आपको भाग्य की रेखा मिल जाएगी। अगर यह रेखा साफ-साफ दिख रही है और कहीं से भी टूटी नहीं है तो आपका भाग्य उत्तम है, आपके सारे मनोरथ पूर्ण होंगे। लेकिन अगर यह रेखा टूट रही है तो फिर किस्मत में रुकावट है, समझ लीजिए। What is Hast Rekha in hindi के सर्च में आपको नीचे अभी विवाह की रेखा और स्वास्थ्य की रेखा के बारे में भी जानकारी मिलेगी। पढ़िए…

हथेली में स्वास्थ्य रेखा कहां होती है

दोस्तों, स्वास्थ्य रेखा को देखना है तो फिर अपने छोटी ऊंगली को देखिए। यह रेखा वहीं से शुरू होगी और हथेली के किनारे की तरफ मुड़ जाएगी। यह रेखा स्पष्ट है तो फिर स्वास्थ्य सही रहेगा। अगर टूट रही है तो फिर दिक्कत है।

हथेली में प्रेम रखा कहां होती है | लव मैरिज की कौन सी रेखा होती है?

हथेली में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो मतलब है कि आपका प्रेम विवाह का होगा। दुनिया के सारे लोग आपके खिलाफ हो जाएं लेकिन अगर ये रेखा है तो फिर आपके प्रेम विवाह से आपको कोई नहीं रोक पाएगा। विवाह की रेखा सबसे छोटी ऊंगली के नीचे वाले भाग में होती है। यह रेखाएं जितनी अधिक होती हैं, उस इंसान के जीवन में प्रेम प्रसंग उतने ही अधिक होंगे।

विवाह रेखा कहां होती है

दोस्तों, हस्तरेखा में लोग विवाह रेखा के बारे में अक्सर जानना चाहते हैं। खासकर लड़कियों की शादी में जब टाइम लगता है तो लोग इसे दिखाने पंडित के पास जाते हैं। आपको वहां जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही देखिए हम बता रहे हैं। आप हथेली में देखिए आपको आपकी सबसे छोटी वाली उंगली के ठीक नीचे वाला स्थान दिख रहा है जिसे हम बुध पर्वत भी कहते हैं। इसी बुध पर्वत के आखिर में देखिए कुछ आड़ी तिरक्षी रेखाएं दिख रही होंगी ये रेखाएं ही विवाह की रेखा है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट है उतनी ही विवाह के जल्दी और सफल होने के चांस हैं।

हाथ में नौकरी की रेखा कौन सी है?

अच्छा सवाल है नौकरी की रेखा आजकल हर कोई जानना चाहता है। दोस्तों, अगर हाथ में गुरु पर्वत पर किसी भी तरह की लकीर दिख रही है तो माना जाता है कि ऐसा इंसान सरकारी नौकरी आसानी से पा लेता है। वहीं, अगर गुरु पर्वत पर त्रिभुज का चिह्न बन रहा है या कोई रेखा वहां मिलती दिख रही है तो मतलब है कि आज नहीं तो कल आपकी नौकरी पक्का लगेगी। What is Hast Rekha in hindi के सर्च में नीचे जानिए कि महिलाओं का कौन सा हाथ देंखें।

महिलाओं का कौन सा हाथ देखा जाता है?

दोस्तों, महिलाओं को कभी भी अपना बायां हाथ देखना चाहिए। लकीरें तो दाएं हाथ में भी होंगी लेकिन वे आपके जीवन के बारे में कुछ भी सही नहीं बताएंगी। इसलिए अगर अच्छा देखना चाहती हैं और सही देखना है तो फिर महिलाओं को बाएं हाथ की लकीरों को देखना चाहिए। What is Hast Rekha in hindi के सर्च में नीचे जानिए कि सबसे अच्छी रेखा कौन सी है।

सबसे अच्छी रेखा कौन सी होती है?

दोस्तों, वैसे तो सभी रेखाएं अपने आप में महत्वपूर्ण हैं लेकिन हृदय रेखा को सबसे जरूरी माना जाता है। अगर आपका स्वास्थ्य सही रहेगा तो आप अपने जीवन में कुछ भी पा सकते हैं। इसलिए हृदय रेखा को अहम माना गया है।

दोस्तों, उम्मीद है कि आपकी सर्च यानी What is Hast Rekha in hindi के बारे में हमने सारी जानकारी दे दी है। अगर आप हथेली की रेखाओं के बारे में और कुछ भी जानना चाहते हैं तो प्लीज नीचे कमेंट कीजिए। यह जानकारी अच्छी लगे तो प्लीज इसे शेयर जरूर करिएगा। लव यू दोस्तों..यहां आते रहने के लिए।

यह भी पढ़ें-

जिस्म पर शायरी, गर्म कर देने वाली शायरी

मुठ एक दिन में कितनी बार मारें, लड़कियां मुठ कैसे मारती हैं

चूतिया क्या होता है, इसे सुनकर लड़कियां बुरा क्यों मानती हैं



Exit mobile version