Site icon KyaHotaHai.com

किसी की मौत के बाद RIP क्यों लिखते हैं | RIP ka matlab kya hota hai hindi mein 2022

RIP ka matlab kya hota hai hindi mein

RIP क्यों लिखते हैं? RIP का क्या मतलब होता है? RIP ka Full Form kya Hai, रिप मीनिंग इन हिंदी डेथ, rip ka matlab kya hota hai hindi mein

दोस्तों, kyahotahai.com पर एक बार फिर आपका स्वागत है। आज एक नया विषय- RIP ka matlab kya hota hai hindi me. अक्सर आपने देखा होगा कि फेसबुक या ट्विटर पर कोई किसी के मृत्यु होने की जानकारी देता है और फिर लोग कमेंट में RIP लिखना शुरू कर देते हैं। तो फिर दिमाग में यह सवाल आता है कि आखिर RIP ka matlab kya hota hai hindi me. एक सवाल और दिमाग में आता है कि आखिर किसी की मौत के बाद RIP क्यों लिखते हैं? RIP से जुड़े जितने भी सवाल आपके मन में हैं इन सभी सवालों का जवाब मैं इस आर्टिकल में देने की कोशिश करूंगा। तो इसे अंत तक पढ़िएगा और अच्छा लगे तो शेयर भी करिएगा।

सोशल मीडिया के दौर ने हर चीज का शार्टकट लिखना सीखा दिया है। RIP शब्द भी इसी शार्टकट का नतीजा है। पहले किसी की मृत्यु होती थी तो लोग कहते थे- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। आजकल लोग इतना ना बोल पा रहे हैं और ना ही लिख पा रहे हैं तो काम सिर्फ RIP से चल जा रहा है। नीचे हम बताएंगे कि RIP का फुलफॉर्म क्या है और इसका वास्तव में अर्थ क्या है हिंदी में।

सोशल मीडिया के दौर में संवेदनाएं शून्य हो गई हैं। लोगों को किसी के मरने पर भी सिर्फ कोरम ही पूरा करना है। RIP लिख देना भी तो एक तरह से कोरम ही तो पूरा करना है। और हो भी क्यों ना जब सोचिए कि जिस घर में किसी की मौत हुई है वह दुख जताने के बजाय पहला काम जल्दी से जल्दी फोटो खींचकर या सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने में जुट जाए, वहां यही तो होगा। खैर, चलिए हम सिर्फ टॉपिक पर बात करते हैं और आपको फटाफट बताते हैं कि RIP ka matlab kya hota hai hindi mein

रिप का मतलब क्या होता है हिंदी में | RIP ka matlab kya hota hai hindi mein

रिप (R.I.P) का फुल फॉर्म है- रेस्ट इन पीस (Rest in Peace)। किसी मरे हुए व्यक्ति की आत्मा के लिए ईश्वर से शांति की दुआ करना ही RIP है। पहले जैसे लोग कहते थे- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। आजकल शार्टकट में लोग इसे ही RIP कह देते हैं। अगर इसका शाब्दिक अर्थ देखेंगे तो REST मतलब आराम और PEACE मतलब शांति। यानी- शांति से आराम। मृत व्यक्तियों की आत्मा शांति से आराम करे, इसीलिए RIP बोला जाता है।

कहा जाता है कि इंसान की मृत्यु के बाद सिर्फ शरीर मरता है आत्मा तो अजर अमर है। यही वजह है कि जब दुआ मांगते हैं तो उसकी आत्मा की शांति की दुआ मांगते हैं। यानी मरे हुए इंसान की आत्मा जो अजर अमर है वह अब उस लोक में जाकर शांति से आराम करे। इसीलिए जैसे ही किसी को मालूम चलता है कि अमुक इंसान की मृत्यु हो गई तो तुरंत उनके चाहने वाले लिखते हैं – RIP (RIP ka matlab kya hota hai hindi me)

यह एक तरह से लोगों द्वारा मृत इंसान को श्रद्धांजलि देने का भाव है। उन्हें अपना दुख प्रकट करने और उनकी आत्मा को शांति देने के लिए एक भावनात्मक सूचक शब्द है। सोशल मीडिया के दौर ने इस शब्द के प्रयोग को बढ़ाया है। बहुत ही कम लोग होते हैं जो किसी की मृत्यु पर अब विस्तार से कुछ लिखते हैं। पहले लोग कविताओं और कहानियों के संस्मरणों के लिए जरिए किसी के जाने को याद रखते थे लेकिन आजकल सिर्फ RIP लिखकर अपनी संवेदना प्रकट कर दी जाती है। RIP ka matlab kya hota hai hindi me के तहत चलिए अब जानते हैं कि किसी की मौत के बाद RIP क्यों लिखते हैं-

किसी की मौत के बाद RIP क्यों लिखते हैं

कोई भी इंसान जो यह दुनिया छोड़ गया वह जिस भी लोक में गया है, वहां अब शांति से रहे इसके लिए ही हम RIP लिखते हैं। इंसान का शरीर नश्वर है लेकिन उसकी आत्मा अजर अमर है। इसीलिए उस आत्मा की शांति के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हुए RIP लिखते हैं। RIP लिखते हैं ताकि जो इंसान मरा है वह इस धरती को छोड़कर जिस भी लोक में गया है, वहां उसकी आत्मा किसी दिक्कत में ना रहे, वहां उस इंसान को कोई दिक्कत ना हो, सब जगह शांति हो। इसलिए लोग गूगल पर सर्च करते रहते हैं कि RIP ka matlab kya hota hai hindi me.

एक तरह से अपने किसी भी प्रिय के लिए या किसी भी मृत्यु हुए व्यक्ति के लिए इससे बड़ी प्रार्थना क्या हो सकती है कि हम उसकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से दुआ मांगें। कहते हैं कि दुआ में बहुत शक्ति होती है। जैसे ही हम किसी के लिए यह कहते हैं कि rest in peace (RIP ka matlab kya hota hai hindi me) तो इसका मतलब है कि हम अपनी संवेदनाओं को उसके प्रति प्रकट करते हुए उसे हमेशा हमेशा के लिए शांति प्रदान करने की कामना कर रहे हैं।

सोचिए धरती पर एक इंसान कितना कुछ भुगतता है। उस इंसान को मरने के बाद तो शांति नसीब हो। इसके लिए दुआ तो जरूरी है और उसी दुआ में लोग कहते हैं– ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। मतलब भगवान उन्हें अपनी शरण में ले लें। सोशल मीडिया के दौर ने इसी शब्द को छोटा करके rip बना दिया है। RIP ka matlab kya hota hai hindi me के तहत चलिए अब जानते हैं कि RIP Meaning in Hindi क्या है।

इसे भी पढ़िए-

यूपीआई आईडी क्या है, मोबाइल में यूपीआई आईडी कैसे बनाएं

सेक्स एजुकेशन से जुड़ी हर स्टोरी सिर्फ एक क्लिक पर यहां

Rest in peace meaning in Hindi | RIP Meaning in Hindi

दोस्तों, जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि rip full form in hindi- rest in peace होता है। तो इसका अर्थ इसी से निकल जाएगा। rest in peace का हिंदी अर्थ हुआ शांति से आराम। अब चूंकि इसका प्रयोग मृत व्यक्ति के लिए होता है तो वह अब मर चुका है तो खुद तो आराम करेगा नहीं जाहिर है उसकी आत्मा ही आराम करेगी क्योंकि आत्मा ही अजर अमर है तो यहां इसका अर्थ हो जाएगा- आत्मा शांति के साथ आराम करे।

किसी भी इंसान के मृत्यु होने के बाद हर धर्म के लोग अलग-अलग तरह से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हैं। अपने यहां यूज होने वाला rip शब्द लैटिन शब्द Requiescat in Pace से आया है। RIP शब्द को बोलने का यहां सीधा सा मतलब मरे हुए इंसान की आत्मा को शांति पहुंचाने से है।

मैंने ऊपर ही लिखा है कि इंसान का शरीर मरता है, आत्मा अजर अमर है। तो उस आत्मा को जो अब इस लोक को छोड़कर परलोक सिधार रहा है, वहां शांति मिले। वहां आराम मिले इसके लिए हम यह दुआ करते हैं। इस दुआ में हमारा इमोशन होता है। हमारी श्रद्धांजलि होती है।

(दोस्तों उम्मीद है कि आप RIP ka matlab kya hota hai hindi mein इसके बारे में सबकुछ जान गए होंगे। अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल है नीचे कमेंट में पूछें। हम उसका जवाब जरूर देंगे। एक सहयोग यह भी कीजिए कि गूगल पर kyahotahai.com सर्च कीजिए और हमारे वेबसाइट पर आकर अपने पसंद की स्टोरी पढ़िए। लव यू दोस्तों)






Exit mobile version