Site icon KyaHotaHai.com

PATNA KI CHAIWALI KI KAHANI: इस लड़की ने जो किया है, लड़के कभी नहीं कर पाएंगे!


PATNA KI CHAIWALI KI KAHANI IN HINDI, PATNA KI CHAIWALI KAUN HAI, PATNA KI CHAIWALI KAHA HAI, PATNA KI CHAIWALI KI KAHANI KYA HAI

पटना की चायवाली। जी हां, आप इन्हें बिहार की चायवाली भी कह सकते हैं। एक लड़की जो अचानक से पूरे देश में वायरल हो गई है वह भी अपने चाय के साथ। पटना के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज के गेट पर चाय बेचने वाली यह लड़की सिर्फ चाय नहीं बेच रही बल्कि बिहार सहित पूरे देश के लड़कियों के सपनों को उड़ान दे रही है। उन्हें एक प्रेरणा बेच रही है कि अपने सपनों को पाने के लिए बैठो मत कुछ करो और शुरुआत कहीं से भी कर सकती हो। इरादे मजबूत होने चाहिए। तो चलिए इनकी पूरी कहानी बताते हैं।

PATNA KI CHAIWALI KAUN HAI

दोस्तों, एक छोटे से गांव की लड़की जिसके इरादे मजबूत थे और जीवन में कुछ करना था। कुछ बड़ा करना था। नौकरी नहीं मिली तो उसने हार कर गांव लौटना मंजूर नहीं किया बल्कि पटना के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज के गेट पर चाय की दुकान डाल दी। और चाय बेचने लगी। स्टॉल पर उसने कुछ ऐसा लिखा था कि लोगों को रुकना पड़ा और चाय पीने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिर धीरे-धीरे मीडिया की नजर में ये लड़की आई और आज ये पूरे देश में मशहूर हो गई है।

(दोस्तों, अगर आप भी कुछ हटकर काम करते हैं तो हमें अपनी कहानी भेजिए। हम उसे यहां पर प्रकाशित करेंगे। आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार की भी प्रेरक कहानी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं. अगर ये स्टोरी पसंद आई तो प्लीज शेयर कीजिए।)



PATNA KI CHAIWALI LADKI KI KAHANI

दोस्तों चलिए इस लड़की के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। प्रियंका इनका नाम है और यह 24 साल की हैं। बिहार की पूर्णिया की रहने वाली हैं। इकोनामिक्स में ग्रेजुएशन किया है। काशी विद्यापीठ से स्नातक करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। कई साल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कीं। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कुछ सहेलियां गांव लौट गईं लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी।

PATNA CHAIWALI VIRAL GIRL STORY

इसके बाद वह पटना आईं। यहां के सबसे पॉश इलाके में अपने चाय का ठेला लगाने का निर्णय लिया। जज्बा था कि कुछ तो बड़ा करना है। हार नहीं मानना है। इस जज्बे ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसकी वजह से उन्होंने बिना किसी संकोच के ठेला डाल दिया। ठेले पर लिख दिया- पीना तो पड़ेगा। ज्यादातर लोग ये सब लिखने में संकोच करते हैं लेकिन जिसे इतिहास लिखना होता है वह दूसरों से अलग करता है।

PATNA KI GRATUATE CHAIWALI LADKI KI KAHANI

ग्रेजुएट चायवाला के नाम से बैनर और उसके नीचे खड़ी लड़की। ठेले पर चाय के साथ कुछ बिस्किट और चेहरे पर मुस्कान। हर आने वाले कस्टमर से चाय के साथ दुनिया भर की तरक्की की बात करना। युवाओं के भविष्य और उनकी नौकरी की संभावनाओं की बात करना। मतलब यहां माहौल सिर्फ चाय पीना और घर जाने वाला नहीं है। यहां संभावनाओं का पूरा संसार खुलता है, जिसे खुद यह प्रियंका परोसती हैं। आप चाय पीते रहे और देश दुनिया समाज, नौकरी सहित अन्य मुद्दों पर चाय की चुस्की के साथ बतियाते रहिए।

ये कहानी भी पढ़कर मजा आएगा

https://kyahotahai.com/congress-ki-2024-ke-liye-kya-hai-taiyari/

patna womens college chaiwali ki kahani

प्रियंका ने ऐसी जगह चुन ली जहां से उन्हें जनता के फोकस में आने से कोई नहीं रोक सकता था। इकोनोमिक्स से ग्रेजुएट होने का फायदा यह मिला कि प्रियंका को मालूम था कि अगर वीमेंस कॉलेज के बाहर अपना स्टॉल लगाएंगी तो वह जल्दी सक्सेस होंगी। हुआ भी यही। एक सप्ताह के अंदर ही प्रियंका सबकी नजर में आ गईं और अब उनकी दुकान पर इतनी भीड़ लगने लगी है कि वह अपने दुकान को किसी अच्छे जगह शिफ्ट करने की सोचने लगी हैं।

लड़कों के लिए क्या है सबक

लाखों लड़कियों के लिए तो इस लड़की ने सबक दिया है यह सबक लड़कों के लिए भी है। कई लड़के हैं जो चाहते हैं कि वे अपना कुछ करें लेकिन फिर उनके सामने समाज के लोगों की सोच आ जाती है कि भलाने क्या कहेंगे। अरे भाई तुम दूसरों की क्यों सोचते हो, अपने कुछ करो। और जब दूसरे क्या सोचेंगे यह तुम्हीं सोचोगे तो दूसरे क्या सोचेंगे। यह लाइन इसी लड़की ने अपने स्टॉल पर लिखी हुई है। लिखा है, दूसरे क्या सोचेंगे अगर मैं यही सोचूंगी तो दूसरे क्या सोचेंगे। तो लड़कों अगर ये लाइन समझ में आ गई तो आज ही अपने काम पर लग जाइए। कोई काम छोटा नहीं होता। क्या पता कल प्रियंका की तरह आप भी फेमस हो जाओ।

(दोस्तों, अगर आप भी कुछ हटकर काम करते हैं तो हमें अपनी कहानी भेजिए। हम उसे यहां पर प्रकाशित करेंगे। आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार की भी प्रेरक कहानी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं. अगर ये स्टोरी पसंद आई तो प्लीज शेयर कीजिए।)

इन कहानियों को भी पढ़िए

https://kyahotahai.com/kgf-chapter-2-ujjwal-kulkarni-kaun-hai-hindi-me/

https://kyahotahai.com/kbc-14-ke-liye-apply-kaise-kare-hindi-me-bataye/

Exit mobile version