Site icon KyaHotaHai.com

महिला समृद्धि योजना क्या है । महिलाओं के लिए सरकारी योजना कौन-कौन सी है । mahilao ke liye sarkari yojnaye mahila samridhi yojana

mahilao ke liye sarkari yojnaye

महिलाओं से जुड़ी सरकारी योजना के बारे में बताएं, महिलाओं के लिए अच्छी सरकारी योजना कौन सी है

नमस्कार दोस्तों, आज एक बार फिर हम आपके लिए एक जरूरी जानकारी लेकर हाजिर हैं। महिलाओं से जुड़ी हर सरकारी योजना की जानकारी हम आपको यहां देंगे। साथ ही महिला समृद्धि योजना के बारे में भी बताएंगे जो महिलाओं की जिंदगी तेजी से बदल रही है। तो आइए आर्टिकल को शुरू करते हैं। इस जानकारी को शेयर भी जरूर कर दीजिएगा।

दोस्तों, महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के स्तर पर कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। महिलाओं के गर्भावस्था से लेकर बुजुर्ग औरतों तक के लिए कई सारी योजनाएं हैं। इन योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में महिलााओं को मिल रहा है और उनका जीवन तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आप भी इन योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं। इनमें से कुछ योजनाओं के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा तो कुछ योजनाओं के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना है। ऐसे में आपको इन योजनाओं के बारे में चलिए विस्तार से बता देते हैं। सबसे पहले जान लीजिए महिला समृद्धि योजना क्या है।

महिला समृद्धि योजना क्या है

महिला समृद्धि योजना ग्रामीण महिलाओं के विकास के लिए बनाई गई सबसे बड़ी योजना है। इस योजना के तहत 18 साल या उससे अधिक के उम्र की महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके तहत व्यस्क महिलाओं का गांव या पंचायत में स्थित डाकघर में खाता खोला जाता है। इसमें न्यूनतम 300 रुपये महीने का खाता खोलकर आप इसे शुरू कर सकती हैं।

mahilao ke liye sarkari yojnaye


महिला समृद्धि योजना के लिए खाता कैसे खोलें

इसके लिए खाता खोलने के लिए हर ग्रामीण महिला को अपने गांव में आने वाले डाकघर में जाना होगा। वहां जाकर ही यह खाता खुलेगा। इसके लिए उम्र और निवास स्थान का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। अगर इसका प्रमाण पत्र नहीं है तो माफ कीजिएगा लेकिन आपका खाता नहीं खुलेगा।

अगर ये डॉक्यूमेंट है तो फिर आपको किसी भी सरकारी सेवक या गांव के मुखिया की जरूरत नहीं है। आप सीधे डाकघर जाइए और सर्टिफिकेट दीजिए। आप अपनी आयु और निवास प्रमाण पत्र को खुद ही प्रमाणित कर सकती हैं। इसका पूरा हक इस योजना में आपको दिया गया है। इस लिए तुरंत आपका खाता खुल जाएगा।

महिला समृद्धि योजना में कितनी राशि जमा कर सकते हैं

इस योजना का उद्देश्य गांव की गरीब महिलाओं को निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। यही वजह है कि आप यहां 4 रुपये से ही अपना खाता शुरू कर सकती हैं। इसके बाद 8 रुपये, 16 रुपये जैसे कई ऐसे खाते हैं जिनमें बेहद ही कम पैसे लगाकर आप छोटे-छोटे बचत कर सकती हैं। एक महीने में 300 रुपये के हिसाब से आपका बचत शुरू हो जाएगा।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

भारत सरकार की यह एक शानदार योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू हिंसा से रोकना है। इस योजना के तहत महिलाओं को कानून और चिकित्सा की सुविधा दी जाती है। किसी भी तरह की महिला घरेलू हिंसा से पीड़ित है तो वह तुरंत 181 पर कॉल करके जानकारी दे सकती है और इसके बाद पुलिस और प्रशासन अपना काम शुरू कर देगा। इससे उनकी हालत खराब हो जाएगी जो हमारी बेटियों को प्रताड़ित करते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

पैदा होने वाली बेटियों को लेकर अक्सर लोग उसकी शादी और पढ़ाई के खर्चे आदि का सोचने लगते हैं। सरकार ने ऐसी योजना ला दी है कि अब बेटियों के जन्म पर लोग खुशिया मना रहे हैं। क्योंकि सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमाकर आप उसकी उच्च शिक्षा और शादी के लिए एक अच्छी सेविंग शुरू कर सकते हैं। इसके लिए एक साल में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक आप जमा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

घर के रसोई का जिम्मा महिलाओं के ही ऊपर होता है। घर में हर व्यक्ति को समय से खाना मिले इसके लिए वह दिन रात मेहनत करती है। ऐसे में पीएम ने उज्जवला योजना जैसा जबदस्त लाभ देकर महिलाओं को खुश कर दिया है। इसके जरिए गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध होता है और शानदार सब्सिडी मिलती है।

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना

दुनिया में मां से बड़ा कद किसी का नहीं हो सकता। यही वजह है कि पीएम मोदी ने सबसे बड़ी योजना मां के लिए शुरू कर दी है और इस योजना का नाम है सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना। एक बेहत मातृत्व का लाभ देश की हर महिला को मिले यही इस योजना का उद्देश्य है। इसमें मां और उसके बच्चे के भरण पोषण का सारा जिम्मा सरकार के हाथ में होता है। प्रसव से लेकर बच्चे के जन्म तक सबकुछ सरकार करेगी।

फ्री सिलाई मशीन योजना

भारत सरकार की महिलाओं के लिए एक और शानदार योजना। फ्री में सिलाई मशीन देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम मोदी की जितनी तारीफ की जाए कम है। ऐसी योजनाएं महिलाओं को तेजी से आगे ले जाएंगी। वे सिलाई करके ना सिर्फ अपना बल्कि पूरे परिवार का जीवन स्तर इतना आगे ले जाएंगी कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है।

प्रधानमंत्री समर्थ योजना

महिलाओं को भी बिजनेसवुमेन बनाने के लिए पीएम मोदी हमेशा ही कोशिश करते रहते हैं। महिलाएं लगातार आगे बढ़ें कुछ बड़ा करें इसके लिए उनकी कोशिश जारी रहती है। महिलाओं को बिजनेस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ही समर्थ योजना आई है। इससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी।

Exit mobile version