Site icon KyaHotaHai.com

सुनसान गली में कुत्ते पीछे पड़ जाएं तो ये 9 काम करें। kutta pichhe pad jaye to kya karen

आजकल अक्सर सुनने को मिलता है कि किसी व्यक्ति को कई कुत्ते एक साथ घेर लिए और वह उनसे बचने के लिए जूझता रहा। गली सुनसान होने के कारण वहां कोई और नहीं मिला तो कुत्ते उसे बुरी तरह घायल कर दिए। कई बार-हम आप भी कुत्तों से घिर जाते हैं और बुरी तरह से डर जाते हैं। कुछ कुत्ते बेहद ही खतरनाक होते हैं। ऐसे में आपको यह जानना ही चाहिए कि आखिर आपके साथ कभी ऐसा हो तो आपको क्या करना चाहिए। भीड़भाड़ वाले इलाके में तो ठीक है लेकिन अगर सुनसान इलाके में कुत्ते मिल गए वह भी झुंड में तो हालत खराब हो जाती है। तो चलिए इन 10 बातों का ख्याल रखना शुरू कीजिए।

डरना मना है, हिम्मत से काम लीजिए। kutta pichhe pad jaye to kya karna chahiye

कुत्ते पीछे पड़ जाएं तो उन्हें देखते ही इंसान डर जाता है। अगर आप डरेंगे तो सामने वाला और डराएगा। यह बात सिर्फ इंसान पर ही नहीं कुत्तों पर भी लागू होती है। अगर आप उसके सामने डरेंगे तो फिर वह आपको डराएगा। आप पर आक्रमण भी कर सकता है। ऐसे में अगर आप घिर गए हैं तो अब हिम्मत से काम लीजिए। भले ही भीतर से डर लगे लेकिन बाहर से उसे ऐसे दिखाइए कि आप उनका सामना करने के लिए तैयार हैं। इस मनोविज्ञान का असर जानवरोंं पर भी पड़ता है।

इस स्टोरी को भी पढ़ें, मजा आएगा

https://kyahotahai.com/ias-tina-dabi-ke-hone-wale-pati-kaun-hai-uski-umar-kitni-hai/

https://kyahotahai.com/khesari-ki-kaun-si-nayi-film-aa-rhi-hai-bol-radha-bol/

नजर दौड़ाइए आसपास कुछ है क्या?

जब आप हिम्मत रखेंगे तो आपका दिमाग काम करना शुरू कर देगा। अब आपको जल्द से जल्द देखना है कि क्या आसपास कुछ है। जैसे नीचे सड़क पर कोई पत्थर हो या आसपास कोई डंडा दिख जाए। जब आपके पास कोई हथियार होगा तो दुश्मन डरेंगे। मानकर चलिए कि इस समय आपका दुश्मन ये कुत्ते हैं तो आपके हाथ में कुछ ऐसा होना चाहिए जिसे देखकर उन्हें लगे कि सामने वाला भी वार करने के लिए तैयार है। आपको सिर्फ डराना है और इसके लिए आपके पास यह होना जरूरी है।

आंखों में आंखे डालकर घूरिए

मैने पहले ही कहा है कि यह मनोविज्ञान का खेल है और ऐसे समय में आपको हर वह चीज करनी है जिससे आप खुद को सुरक्षित रख सकें। तो मनोविज्ञान के इस खेल में आपको अब उन कुत्तों की आंखों में आंखें डालकर देखना है। इधर-उधर नजर नहीं घूमाना है। जब आप उनकी तरफ लगातार नजरें गड़ाए रखेंगे तो वे आपकी तरफ नहीं आक्रमण कर सकते हैं, वे भी दूर से ही भोंकते रहेंगे। उन्हें पता है कि सामने वाला भी खतरनाक है।

भागने की कोशिश मत कीजिए

कई लोग यह गलती करते हैं। जैसे ही कुत्ते पीछे पड़े और दौड़ाने लगे वे और तेजी से भागने लगते हैं। ऐसा मत कीजिए। ऐसा करने पर कुत्ते अपने आपको और बलवान और आपको और डरपोक समझने लगते हैं। एक तरह से आप अपने दुश्मन को मौका दे रहे हैं। आपको भागना नहीं है। आपको सामना करने के लिए खड़े होना है। हां, अगर कोई घर दिख जाए या कोई छिपने की जगह दिख जाए तो जरूर भागिए लेकिन दूर-दूर तक कुछ नहीं है तो भागने में भलाई नहीं है।


कुत्तों से तेज आप भौंकना यानी आवाज निकालना शुरू कर दीजिए

कहा जाता है ना कि दुष्ट को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। यहां कुत्ते अगर अपनी भाषा में तेज-तेज चिल्ला रहे हैं तो कोशिश कीजिए आप कि उससे और तेज चिल्लाएं। इसका मनोविज्ञान यह पड़ेगा कि कुत्ते को लगेगा कि अरे स्याला, ये तो हमेशा भी कोई खतरनाक चीज है। आप उस पर भारी पड़ने की कोशिश कीजिए। वे चिल्ला रहे हैं, आप भी चिल्लाइए। इस समय आपके पास कोई और आप्शन नहीं है और यह भी संभव है कि आपकी चिल्लाहट सुनकर कोई दूर से दौड़ा ही चला आए।

प्यार से पुचकारकर देखिए, प्यार में बहुत ताकत है

कई बार यह ट्रिक भी काम करता है। आप फंसे हुए हैं और आपको हर ट्रिक अपनाना है। कई बार प्यार से भी लोग मान जाते हैं। प्यार में ताकत तो है ही, अब आपके पास कोई विकल्प नहीं है तो क्यों न इसे भी ट्राई कर लें। जैसे पालतू जानवरों को प्यार से रिझाया जाता है,वैसे ही उन्हें रिझाने की कोशिश कीजिए। कोई बिस्किट वगैरह पड़ा हो तो वह उनके सामने डालकर देखिए, कोशिश एक बार करिए हो सकता है यही आपकी जान बचा दे। अपनी मासूमियत उस पर उड़ेल दीजिए।

कुत्तों का ध्यान भंग करने की कोशिश कीजिए

ऐसे समय में आपका दिमाग तेजी से चलना चाहिए। आप कोशिश कीजिए कि कैसे उनका ध्यान खुद से हटाकर कहीं और लगा सकते हैं। क्या कहीं कोई ऐसी चीज दिख रही है, जिस तरफ अगर आप कुत्तों को मोड़ सकें तो वे आपको छोड़ देंगे। देखिए कुछ न कुछ जरूर दिखेगा। फिर उन्हें उस तरफ मोड़ने के लिए कोशिश कीजिए। कुछ पत्थर उधर फेंक दीजिए। या फिर उधर की तरफ मुड़कर बोलना शुरू कर दीजिए। कुछ करिए।

मोबाइल का लाइट जला दें और फोकस उन पर रखें

आजकल मोबाइल आपके पास रहता है और आप उसका फायदा उठा सकते हैं। इसका लाइट ऑन करके आप कुत्तों की तरफ कर दीजिए। यह रात के समय के लिए ट्रिक है। और अब लाइट को आपको बंद नहीं करना है, उसे जलाए रखना है ताकि उन्हें लगे कि सामने वाला भी पूरी तरह से तैयार है। यही लाइट इस समय आपके साहस का काम करेगा।

तुरंत अपने किसी नजदीकी दोस्त को फोन करिए

अगर आपको लग रहा है कि आपका इन कुत्तों से बचना नामुमकिन है तो हिम्मत से सामना करते रहिए लेकिन दिमाग से खेलते भी रहिए। तुरंत मोबाइल से किसी नजदीकी दोस्त को सूचना दे दीजिए। अगर वो 5 मिनट में पहुंच जाएगा तो तब तक तो आप उन्हें संभाल ही सकते हैं। यह काम जरूर कीजिए।

car ke piche kutte pad jaye to kya karen। कार के पीछे कुत्ते पड़ जाएं तो क्या करना चाहिए

कार के पीछे अगर कुत्ते पड़ जाएं तो आपको शांत रहना है। कार को तेज नहीं भगाना है। इससे आप संतुलन खो देंगे क्योंकि कुत्ते और तेज दौड़ने लगेंगे और भोंकने लगेंगे। शीशे ऊपर चढ़ा दीजिए। कार को एक साइड में लगाने की कोशिश कीजिए। यह जान लीजिए कि कार के भीतर कुत्ता आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। आपको बस बाहर ऐक्सीडेंट ना हो जाए इससे बचना है। कहीं कोई जगह मिल जाए तो वहां कार को खड़ी कर लें। कुछ देर बाद कुत्ते खुद चले जाएंगे। लेकिन कभी भी हड़बड़ी में भागने की कोशिश मत कीजिएगा।

bike ke piche kutta pad jaye to kya karen। बाइक के पीछे कुत्ता पड़ जाए तो क्या करें

बाइक के पीछे अगर कुत्ता पड़ जाए तो फिर वह छलांग लगाकर आप पर हमला कर सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। बाइक को तेज दौड़ाएंगे तो ऐक्सीडेंट के चांस बढ़ जाएंगे। ऐसे में आपको डरना नहीं है। बाइक पर बैठे-बैठे ही उसका सामना करने के लिए तैयार रहना है। अब आप उसकी तरफ आंख में आंख डालकर देखें और डपट दें। हो सकता है वो तुरंत डरकर पीछे हट जाए। कुछ देर तक उसकी आंख में देखते हुए बाइक को धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहें और मौका मिलते ही तेजी से निकल लें।

ये स्टोरीज भी आपको पसंद आएंगी

https://kyahotahai.com/live-in-relationship-wali-kahani-in-hindi/

https://kyahotahai.com/train-wali-love-story/

Exit mobile version